Author: SUNIL SINGH

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपराह्न 2ः20 बजे मुंबई में शुरू होने जा रहे 84वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित करेंगे। यह संक्षिप्त सचित्र जानकारी भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर साझा की है। भाजपा के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में शाम को एनसीसी रैली को भी संबोधित करेंगे। लोकसभा सचिवालय के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन का आयोजन मुंबई में हो रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर भी सम्मेलन में मौजूद रहेंगे। लोकसभा सचिवालय ने…

Read More

नई दिल्ली । छब्बीस जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने स्वागत के लिए भारत का आभार जताया है। उन्होंने आज तड़के भारत का शुक्रिया अदा करते पेरिस में होने वाले फ्रैंकोफोनी शिखर सम्मेलन के संदर्भ में कहा कि आपका सबका स्वागत है। उल्लेखनीय है कि फ्रैंकोफोनी दुनिया भर के लोगों और संगठनों का संपूर्ण समूह है। यह समूह निजी या सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए नियमित रूप से फ्रांसीसी भाषा का उपयोग करते हैं। यह शब्द 1880 में ओनेसिम रेक्लस ने गढ़ा था। 20वीं सदी के आखिर में संस्कृतियों और भूगोल के वैचारिक…

Read More

कलकत्ता उच्च न्यायालय की एकल न्यायाधीश पीठ और डिवीजन बेंच द्वारा एक दूसरे से असहमत होकर पारित कुछ आदेशों से विवाद उत्पन्न हो गया है। अब सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ आज यानी 27 जनवरी को विशेष बैठक में मामले की सुनवाई करेगी। पूरा मामला पश्चिम बंगाल के फर्जी जाति प्रमाणपत्र को लेकर है। ये है पूरा मामला यह मामला कलकत्ता हाई कोर्ट में एक याचिका से उत्पन्न हुआ है, जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश को आसान बनाने के लिए कई व्यक्तियों को बड़े पैमाने…

Read More

रांची । रांची के दशम थाना क्षेत्र के नवाडीह में शिवम बस में हुए लूटकांड मामले में रांची पुलिस ने शुक्रवार रात सद्दाम, नसीर सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने लगभग 10 लाख रुपये से ज्यादा नगद भी बरामद किया है। बताया जाता है कि लोहरदगा और गुमला के अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था। उल्लेखनीय है कि गत 16 जनवरी को कोलकाता से रांची आ रही शिवम बस में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। अपराधियों ने हथियार के बल पर बस में बैठे तीन सब्जी व्यापारियों से…

Read More

डिया गठबंधन के दलों के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। लोकसभा चुनाव का ऐलान होते-होते इस गठबंधन में कोई दल बचेगा या नहीं इसपर भी सवाल उठने शुरू गए हैं। इंडिया गठबंधन में शामिल दलों ने एक दूसरे को परेशान करना शुरू कर दिया है। कभी नीतीश कुमार राहुल की न्याय यात्रा में शामिल होने से इनकार कर देते हैं तो कभी ममता बनर्जी यात्रा बंगाल में प्रवेश करने से एक दिन पहले ऐलान कर देतीं हैं कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में सभी 42 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और किसी दल से कोई गठबंधन नहीं होगा। यानी…

Read More

झारखंड हाई कोर्ट ने गुरुवार को एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि बूढ़े मां-बाप की सेवा करना बेटे की जिम्‍मेदारी है। कोर्ट ने हिंदू धर्म में कही गई बातों का हवाला देते हुए कहा कि एक व्यक्ति पर जन्म लेने के कारण कुछ ऋण होते हैं और उसमें पिता और माता का ऋण भी शामिल होता है जिसे हमें चुकाना होता है।

Read More

ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ चुकी है। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने 839 पन्ने की डिटेल रिपोर्ट सार्वजनिक हो गई है। पहली बार ज्ञानवापी के भीतर का सच वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर सामने आया है। कुल 32 बिंदु ऐसे हैं जो मंदिर पक्ष के लोगों के दावों की पुष्टि करते हैं। इन 32 महत्वपूर्ण बिंदुओं में कुछ ऐसे भी महत्वपूर्ण साक्ष्य एएसआई ने बताए हैं जो मस्जिद के पहले की संरचना की ओर इशारा करते हैं।बीएचयु के पूर्व पुरातत्वविद और इतिहासकार अनंत सदाशिव अल्टेकर ज्ञानवापी पहले ही 1936 में ऐसे संरचना का जिक्र अपनी किताब…

Read More

देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर भारत के सांस्कृतिक वैभव, सैन्य ताकत और साइंस-टेक्नॉलजी से लेकर आर्थिक विकास के हाइवे पर कुलांचे भरते देश की स्पष्ट झलक दिखी। आसमान राफेल फाइटर जेट की गर्जना से गूंज उठा। कर्तव्य पथ पर अग्नि मिसाइल, टी-90 टैंक, स्वाति रेडार सिस्टम, एयर डिफेंस से लेकर मिसाइल डिफेंस सिस्टम तक के प्रदर्शन का गवाह बना। नारी शक्ति का प्रदर्शन दिखा। सैन्य शक्ति के अलावा केंद्र सरकार के मंत्रालयों की झांकियों में चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक कामयाबी से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में प्रगति की झलक दिखी। अयोध्या में भव्य राम…

Read More

 मुख्यमंत्री ने झारखण्ड आंदोलनकारी के आश्रित को प्रदान किया नियुक्ति पत्र। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, दुमका में आयोजित समारोह में जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली एसएसबी -35 वाहिनी और झांकियों में पर्यटन विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार से नवाजा। इसके अलावा झारखण्ड आंदोलनकारियों के आश्रित को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया। स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित पत्नी को किया गया सम्मानित_ ◆ स्वतंत्रता सेनानी स्व धनेश्वर मंडल की आश्रित पत्नी श्रीमती चन्द्रावती देवी (ग्राम- बंदरी, प्रखण्ड- सरैयाहाट,…

Read More

जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जगदलपुर जिला मुख्यालय के धरमपुरा एवं कुम्हारपारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। दोनों अस्पतालों को मिनी महारानी अस्पताल के रूप में विकसित किया गया है। इन अस्पतालों के आरंभ होने से महारानी हास्पिटल में मरीजों का दबाव तो कम होगा ही, धरमपुरा एवं कुम्हारपारा के लोगों को अपने घर के पास ही महारानी अस्पताल जैसी सुविधाएं मिल पाएंगी। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान अस्पताल की सुविधाओं का निरीक्षण कर कहा कि यहां पर मरीजों के लिए बहुत अच्छी सुविधा उपलब्ध है, इससे महारानी अस्पताल में दबाव कम होगा। इस मौके…

Read More

भारत की समृद्ध विरासत और विविधता के जरिए जगाई देशभक्ति की भावना लखनऊ । हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए… गणतंत्र दिवस की पावन बेला पर कण-कण, गण तंत्र की गौरव गाथा की अमर कहानी गा रहा है। राष्ट्रीय पर्व 75वां गणतंत्र दिवस शुक्रवार को सादगीपूर्वक आकर्षक तरीके से मनाया गया। राजधानी लखनऊ में शौर्य, प्रगति और लोक कलाओं का ऐसा संगम दिखा कि हर आंख गर्व से चमक उठी। सेना के जवान अलग-अलग हथियारों-उपकरणों का गणतंत्र दिवस परेड में अपनी जौहर का प्रदर्शन करने के साथ सारे जहां से अच्छा हिंदोस्थान हमारा… जैसे देशभक्ति तरानों पर कदमताल…

Read More