Author: SUNIL SINGH

15 साल से अधिक पुराने सरकारी वाहनों को कबाड़ घोषित करने को मंजूरी रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में 49 प्रस्ताव पारित किये गये। कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट ने झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा में संशोधन किया और लाभुकों की संख्या 20 लाख से बढ़ा कर 25 लाख कर दिया है, यानी राशन कार्ड पांच लाख बढ़ाने का फैसला किया गया। डीलर कमीशन भी एक सौ से बढ़ा कर डेढ़ सौ रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। एक अन्य फैसले के अनुसार रसोइया सहायिका…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग में प्रधानमंत्री की सभा की तैयारियों का जायजा लेने असम के सीएम सह झारखंड भाजपा के सह चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा पहुंचे। यहां एसएससी-सीजीएल एग्जाम में हुई कथित धांधली और प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर हजारीबाग के सैकड़ों परीक्षार्थी उनसे मिले। परीक्षार्थियों ने यहां विस्तार से परीक्षा में हुई धांधली की बात बतायी। हिमंता ने गंभीरता से उनकी बातें सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि आपकी बातें जायज हैं। झारखंड सरकार परीक्षार्थियों के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने परीक्षार्थियों को यह भी कहा कि उनकी बात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक जरूर पहुंचायेंगे, ताकि…

Read More

मुख्यमंत्री ने जेएसएससी की विभिन्न परीक्षाओं में चयनित 527 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र अभ्यर्थियों से बोले, आप अपनी क्षमता और दक्षता का इस्तेमाल राज्य के विकास के पहिये को आगे बढ़ाने में करें रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को लेकर हकीकत का किसी को पता नहीं है और केवल मीडिया ट्रायल चल रहा है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को यहां जैप-1 सभागार में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपने के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कुल 527 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि अभी…

Read More

रांची। जेएसएससी ने परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप पर महत्वपूर्ण फैसला लिया हैं। जेएसएससी ने शुक्रवार को तीन सदस्यीय कमेटी गठन कर जांच करने की घोषणा कर दी हैं। यह कमेटी में सुधीर कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बनायी गयी हैं। आयोग की संयुक्त सचिव मधुमिता कुमारी और उप-सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार लाल को कमेटी का सदस्य बनाया गया हैं। जो जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों की जांच करेगे। कमेटी गठन होते ही आधा दर्जन से अधिक लोगों को नोटिस थमाया हैं, जिसमें कार्यालय पहुंचकर जांच में सहयोग करने की बात कही गयी हैं। वहीं, जेएसएसी…

Read More

जमशेदपुर । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने शुक्रवार को कोल्हान में मंइयां सम्मान यात्रा शुरूआत जमशेदपुर के कदमा उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा व समाधि स्थल पर माल्यार्पण व नमन कर दूसरे दिन की यात्रा की शुरूआत की. कल्पना सोरेन ने कहा कि अलग झारखंड राज्य का गठन यूं ही नहीं हुआ है. बल्कि अलग राज्य को बनाने के लिए कई लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी है. मैं उन अमर शहीदों को नमन करती हूं. उनके त्याग बलिदानी को यूं ही व्यर्थ जाने नहीं दिया जायेगा. उन्होंने अबुआ दिसुम रे…

Read More

घाघरा। झारखण्ड के लोगों को बालू भी नसीब नहीं हो रही है। आदिवासियों की जमीन को जेएमएम और कांग्रेस के दलाल कोलकाता जाकर गैर आदिवासी जमीन बनाने का काम कर रहें हैं। ताकि हेमन्त सोरेन को मोटी कमीशन मिल सके। अपने आप को आदिवासियों का हितेषी कहने वाले हेमंत सरकार आदिवासियों का हित को नजर अंदाज कर अपनी पैकेट गरम करने में लगे हैं। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने घाघरा के हाई स्कूल मैदान में परिवर्तन संकल्प यात्रा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान महिला मोर्चा के द्वारा रोटी माटी व चावल एक कपड़े में…

Read More

———————————————— पेपर लीक मोर्चा बनी झारखंड सरकार, नौजवानों के सपनों से हो रहा खिलवाड़ ———————————————— आदिवासी समाज की सेवा ही भगवान की सच्ची पूजा: शिवराज —————————- हेमंत सोरेन की मंइयां सम्मान योजना, लाडली बहना योजना की नकल: चौहान ———————————— भाजपा की सरकार बनते ही, झारखंड में 2.87 लाख पद भरना होगी प्राथमिकता: शिवराज सिंह चौहान ——————————————- जेएमएम-कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने किया झारखंड को बर्बाद नेतरहाट। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय झारखंड प्रवास पर हैं। कल देर रात तक नेतरहाट के आदिवासी अंचलों में रहे। इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज के साथ विभिन्न विषयों पर संवाद किया।…

Read More

रांची। शुक्रवार को रांची के जैप-1 आॅडिटोरियम डोरंडा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपने के दौरान कहा कि अभी आप लोगों ने सुना है न, उत्पाद सिपाही की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो गयी। मुझे लगता है कि कोरोना के बाद यह शारीरिक दक्षता वाला पहला एग्जाम रहा। इसमें दर्जन भर से ज्यादा नौजवानों ने जान गंवा दी। इसके लिए हम बहुत उदास हैं। हमने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है कि इसके तह तक जाने का हमारा प्रयास रहेगा, क्योंकि झारखंड के युवा इतने कमजोर नहीं हो सकते हैं कि वे 10 किलोमीटर दौड़ ना…

Read More

रांची। मनरेगा घोटाले मामले में निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की जमानत अर्जी पर पीएमएलए कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पूजा सिंघल की जमानत याचिका खारिज कर दी, इससे पहले कोर्ट ने सभी पक्षों की सुनवायी पूरी होने के बाद मामले में फैसला सुरक्षित रखा था। मामले में पूजा सिंघल समेत सात के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, जिनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गय्ी है, उनमें पूजा सिंघल के अलावा उनके पति अभिषेक झा, सीए सुमन सिंह, खूंटी जिला परिषद के तत्कालीन कनीय अभियंता राम विनोद सिन्हा, तत्कालीन सहायक अभियंता राजेंद्र जैन, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता जय किशोर चौधरी,…

Read More

रांची। होटवार जेल में बंद रांची के पूर्व डिप्टी कमिश्नर छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। सेना के कब्जे वाली भूखंड की खरीद-बिक्री मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें बेल देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद छवि ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। क्षेत्र स्थित चेशायर होम रोड स्थित जमीन मामले में झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिली हुई है. सेना की जमीन मामले में यदि उन्हें जमानत मिल जाती, तो वो जेल से बाहर आ जाते, छवि रंजन को पांच…

Read More

रांची। अमर कुमार बाउरी ने कहा कि इस सरकार के कारण देश की संप्रभुता खतरे में पड़ गयी है। वहीं राज्य के युवाओं के साथ सरकार ने खिलवाड़ किया है। उच्च न्यायालय ने इस सरकार को फ्रॉड कह कर संबोधित किया है. प्रदेश भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाउरी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा कहा है कि यह सरकार झूठ बोल कर सत्ता में आयी है, इस सरकार ने परीक्षा के नाम पर पूरे राज्य का नेट बंद कर दिया. कहा कि असम की तर्ज पर यह काम किया है। जबकि असम सरकार ने परीक्षा…

Read More