Author: SUNIL SINGH

जम्मू । राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शिव खोडी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर जून में हुए घातक आतंकी हमले की जांच के सिलसिले में आज सुबह राजौरी और रियासी जिले में सात स्थानों पर छापा मारा है। सभी जगह तलाशी ली जा रही है। उल्लेखनीय है कि 9 जून को आतंकवादियों द्वारा बस पर की गई गोलीबारी में जम्मू-कश्मीर के बाहर के सात तीर्थयात्रियों सहित नौ लोगों की मौत हो गई थी और 41 घायल हो गए थे। शिव खोडी मंदिर से कटरा जा रही बस रियासी के पौनी इलाके के त्रयाठ गांव…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज हरियाणा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने एक्स हैंडल में शाह के आज के कार्यक्रम को साझा किया है। भाजपा के अनुसार, स्टार प्रचारक शाह आज चुनाव प्रचार का श्रीगणेश रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से करेंगे। वो दोपहर 12 बजे रेवाड़ी के सेक्टर-तीन में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भाजपा नेता शाह मुलाना विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए पहुंचेंगे। वह दोपहर ढाई बजे बराड़ा अनाज मंडी में जनसभा…

Read More

रायपुर । बहुचर्चित शराब घोटाले के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी आईएएस अधिकारी विनय चौबे के खिलाफ छत्तीसगढ़ ईओडब्ल्यू ने धारा 420 और 120 के तहत केस दर्ज किया गया है। गुरुवार देरशाम विभाग ने यह जानकारी दी। आईएएस विनय चौबे वर्तमान में झारखंड के पंचायत विभाग में सचिव हैं। उन पर उत्पाद विभाग में बतौर सचिव पदस्थ रहने के दौरान शराब घोटाले में शामिल होने का आरोप है। वे उत्पाद विभाग के साथ-साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सचिव भी थे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासनकाल के दौरान अपनाई गई आबकारी…

Read More

रांची। झारखंड में हुई जेएसएससी सीजीएल परीक्षा विवाद में है। सरकार ओर से कड़ी निगरानी के साथ परीक्षा का आयोजन किया गया, लेकिन इन सब के बावजूद जेएसएससी परीक्षार्थी परीक्षा में हुए गड़बड़ी को लेकर परीक्षा रद्द कराने की मांग कर रहे हैं। इधर, इन सब के बीच बुधवार को आयोग के चेयरमैन की ओर से बयान आता है कि अगर परीक्षा में हुई गड़बड़ी का सबूत अभ्यर्थी देते हैं, तो परीक्षा को रद्द करवा दिया जायेगा, जिसके बाद आज झारखंड के कई क्षेत्रों से अभ्यर्थी सैकड़ों की संख्या में कार्यालय के बाहर सैकड़ो की सख्या में इकट्ठा हुए जहां…

Read More

थाने में लगी पंचायतए महिला ने प्रेमी संग ब्याह रचाने का लिया निर्णय रामगढ़ । जिले में पड़ोसी के प्रेम में एक महिला ने दो साल के बेटे और पति को त्याग दिया है। मालाा गोला थाना क्षेत्र के कोराम्बे गांव की है। बताया गया है कि पहले तो विवाहिता निशा कुमारी दो साल के बेटे सूर्यांश को साथ लेकर प्रेमी पवन कुमार के संग 21 सितंबर को फरार हो गई। उसके पति संदीप कुमार महतो ने गोला थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई। चार दिनों के बाद 25 सितंबर को पुलिस ने जब उस महिला को बरामद किया…

Read More

मंईयां सम्मान यात्रा गुरुवार को बहरगोड़ा, चाकुलिया, धालभूमगढ़, घाटशिला, मुसाबनी से जादूगोड़ा, पोटका होते हुए जमशेदपुर पहुंची गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन एवं महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री बेबी देवी शामिल थीं चाकुलिया में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन घाटशिला। मंईयां सम्मान यात्रा के क्रम में चौथे दिन गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन घाटशिला और बहरागोड़ा के विभिन्न क्षेंत्रों में पहुंचीं। उन्होंने कहा कि मां और बेटी अपने परिवार और बच्चों के प्रति जो त्याग करती हैं, हेमंत सरकार ने मां और बहनों के सम्मान में हर माह एक हजार रुपये मंईयां योजना…

Read More

धनबाद। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी जेएमएम को ‘जम कर मलाई मारो’ बताते हुए कहा है कि इसे झारखंड से बाहर निकाल कर दम लेंगे। गुरुवार को स्थानीय गोल्फ ग्राउंड में भाजपा की परिवर्तन यात्रा सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन गरीब आदमी का बेटा है, इसलिए हेमंत सोरेन ने उसे सत्ता से बाहर कर दिया। चंपाई सोरेन ने क्या अपराध किया था कि उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटाया गया। यहां के सत्ताधारी दलों में लोक-लाज नहीं है। सीएम हेमंत सोरेन बालू से तेल निकालने में माहिर हैं। भ्रष्टाचार के आरोप…

Read More

मैं किसी से डरनेवाला नहीं, हर लड़ाई लड़ूंगा: हेमंत सोरेन डीबीटी के माध्यम से पैसे हस्तांतरित किये एक रुपये में फसल बीमा करने की योजना का उद्घाटन दूध उत्पादकों की प्रोत्साहन राशि पांच रुपये प्रति लीटर रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि वह किसी से डरनेवाले नहीं हैं। भाजपा के लोग चाहे कुछ भी कर लें, झारखंड के लोगों के हितों के लिए उनका अभियान जारी रहेगा। गुरुवार को धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में आयोजित किसान सम्मान योजना कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने झारखंड सरकार की कृषि ऋण माफी योजना के तहत…

Read More

रांची। हेमंत सोरेन ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को एक पत्र में चाय जनजातियों के अधिकारों की रक्षा के लिए अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने का अनुरोध किया है. वहां चाय जनजातियों की संख्या 70 लाख है, लेकिन उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के रूप में वगीर्कृत किया गया है, जबकि झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में ये समुदाय अनुसूचित जनजातियों के रूप में मान्यता प्राप्त हैं. पत्र में कहा गया है कि चाय जनजातियों को सरकारी योजनाओं और लाभों से वंचित रखा गया है, जिससे उनकी सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक स्थिति पर गंभीर प्रभाव पड़ा…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज महाराष्ट्र के पुणे पहुंचने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री मोदी अपने इस दौरे के दौरान सुपर कंप्यूटिंग तकनीक के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (एनएसएम) के अंतर्गत देश में विकसित लगभग 130 करोड़ रुपये के तीन परम रुद्र सुपर कंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को साझा किया है। पुणे को 20,900 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा पीआईबी की…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा आज दो राज्यों ओडिशा और छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंच रहे हैं। उनके कार्यक्रम का ब्यौरा भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा नेता नड्डा आज अपने दौरे की शुरुआत ओडिशा से करेंगे। वो दोपहर 12ः10 बजे ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के एजी स्क्वायर पहुंचेंगे। नड्डा यहां डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वो 12ः35 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय के सामने स्थित होटल मेरियन पहुंचेंगे। यहां भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। ओडिशा का दौरा पूरा…

Read More