Author: SUNIL SINGH

मीरजापुर। जमालपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत शेरवां गांव के पास कुएं में शनिवार को एक अधेड़ महिला का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम भेजा। क्षेत्राधिकारी चुनार ने बताया कि चंदौली की रहने वाली राजुकमार की पत्नी इन्द्रावती (42) का शव कुंए में होने की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली। जानकारी पर जमालपुर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को स्थानीय एवं परिजनों के सहयोग से कुएं से बाहर निकलवाया। घरवालों ने बताया कि महिला दो अक्टूबर को सुबह शौच के लिए घर से निकली और वापस नहीं…

Read More

रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं। जहां वे कांकेर गोविंदपुरा मैदान में आयोजित पंचायती राज एवं नगरीय निकाय सम्मेलन में शामिल होंगी। प्रियंका जनसभा को भी संबोधित करेंगी। इस दौरान कांकेर जिले में 866 करोड़ रुपये के 518 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल साथ में कांकेर और पाटन में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रियंका गांधी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस ने कांकेर शहर और सभा स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया है। जिला पुलिस के…

Read More

रांची। रांची के बूटी मोड़ स्थित माना देवी लक्ष्मण मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (एमडीएलएम) की चिकित्सा निदेशक डॉ. अर्चना अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने पेरिस जायेंगी। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना पाठक पेरिस में आयोजित इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ गायनोकोलॉजी एंड ऑब्स्टेट्रिक्स (फिगो) के 25वें वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए जा रही है। पेरिस के इंटरनेशनल कन्वेंशनल सेंटर में नौ से 13 अक्टूबर तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में सेफ मदर हुड कमेटी, फ़ॉग्सी के सदस्य के रूप में डॉ. अर्चना पाठक वहां अपना प्रेजेंटेशन देंगी।

Read More

नेशनल शूटर रह चुकी तारा शाहदेव प्रताड़ना मामले में सजा का ऐलान कर दिया गया है। सीबीआई कोर्ट ने रंजीत कोहली को आजीवन कारावास की सजा दी है। इसके साथ ही 50 हजार जुर्माना भी लगाया है।रंजीत कोहली की मां कौशल रानी को 10 साल की सजा देते हुए पचास हजार का जुर्माना लगाया है। हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार (निगरानी) मुस्ताक अहमद को भी सजा दी है। इसे 15 साल सश्रम कारावास के साथ 50 हजार जुर्माना लगाया है। इन धाराओं में पाया दोषी रांची सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने रंजीत कोहली को आईपीसी की…

Read More

रांची । रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम घूमने गई नाबालिग की आबरू तार-तार हो गई। इसका खुलासा गुरुवार को हुआ है। धुर्वा थाना पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में दीपक, बंटी और नितेश शामिल है। जानकारी के अनुसार नाबालिग धुर्वा डैम घूमने गई थी। इसी दौरान नाबालिग से पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। नाबालिग ने जब इसकी जानकारी घर पहुंचकर परिजनों को दी। घरवालों ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपितों…

Read More

रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। इसी क्रम में कोकर दुर्गा पूजा कमेटी इस वर्ष भी भव्य पंडाल का निर्माण कर रही है। बंगाल के कारीगर पंडाल निर्माण के कार्य में जोर-शोर से लगे हैं। कमेटी के अध्यक्ष चंचल चटर्जी ने गुरुवार को बताया कि मैकेनिकल थीम पर पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। थीम के अनुसार पंडाल के गेट पर हाथी की सूंड बनाई ” जाएगी। श्रद्धालुओं के पंडाल में प्रवेश करने से पहले आवाज के साथ हाथी का सूंड ऊपर उठेगा और श्रद्धालु पंडाल के अंदर प्रवेश कर…

Read More

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के बकाये के भुगतान के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का दो दिवसीय धरना तीन अक्टूबर की रात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में खत्म हो गया। इसके बाद तृणमूल प्रतिनिधियों सहित पश्चिम बंगाल के करीब ढाई हजार मनरेगा मजदूर बंगाल के लिए रवाना हो गए। दिल्ली में अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी समेत अन्य नेताओं को हिरासत में लेने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है यह लोकतंत्र के लिए सबसे काला दिन है। दरअसल केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री से मिलने के लिए अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल प्रतिनिधिमंडल कृषि भवन पहुंचा था। यहां…

Read More

धनबाद । झरिया के भाजपा नेता सह मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल का जर्जर मकान लगातार हो रही बारिश की वजह से ढह गया। इससे वहां खड़ी गई गाड़िया उसके चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में लाखों रुपए के वाहनों को क्षति हुई है। बताया जाता है कि झरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर टैक्सी स्टैंड स्थित भाजपा नेता राजकुमार अग्रवाल के एक जर्जर मकान का क्षतिग्रस्त हिस्सा बुधवार की अहले सुबह लगभग 4:30 बजे गिर गया। इसकी चपेट में आकर महिंद्रा जाइलो, टाटा इंडिगो और एक एंबेसडर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बगल में…

Read More

राजौरी । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सूम और ब्रोह गांव के जंगली इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हो गए। सोमवार को भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने आतंकियों की मौजूदगी के संदेह में सूम और ब्रोह गांवों के जंगली इलाकों की घेराबंदी कर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। बताया गया है कि इस दौरान सोमवार देरशाम आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ के दौरान रात तक भीषण गोलीबारी जारी रही। इसमें सेना के दो जवान घायल हो…

Read More

रायपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (मंगलवार) छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं में नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील लिमिटेड का इस्पात संयंत्र भी शामिल है। प्रधानमंत्री अंतागढ़ व तारोकी के बीच नई रेल लाइन और जगदलपुर और दंतेवाड़ा के बीच डबल रेल लाइन परियोजना का लोकार्पण भी करेंगे। इस अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन भी मौजूद रहेंगे। लाल बाग मैदान में आयोजित आम सभास्थल में दो मंच तैयार किए गए है। एक मंच शासकीय कार्यक्रमों के लिए और दूसरा आमसभा के लिए है।प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को…

Read More

पलामू पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के मायापुर गांव की दो सगी बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। बताया जाता है कि नोडिया बाजार थाना क्षेत्र के मायापुर के रहने वाले रमेश सिंह की बेटी लवली कुमारी (12) और आरुषि कुमारी (नौ) रविवार की देर शाम जंगल में खुखड़ी चुनने गई थी। इसी क्रम में दोनों तालाब में नहाने लगी थी। तालाब में नहाने के क्रम में दोनों डूब गईं, जिससे दोनों की मौत हो गई। देर शाम तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की था। रविवार की रात दोनों…

Read More