Author: SUNIL SINGH

नीट में धांधली के आरोपों को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बड़ा कदम उठाया है। परीक्षा आयोजित करने वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA ने नीट यूजी 2024 ग्रेस मार्क्स वापस ले लिए हैं। इसी के साथ 1563 स्टूडेंट्स का नीट स्कोरकार्ड रद्द कर दिया है। ये वे छात्र छात्राएं हैं, जिन्हें  नीट Grace Marks दिए गए थे। अब इन बच्चों का नीट रिजल्ट कैंसिल कर दिया गया है। इसी के साथ एनटीए ने सर्वोच्च न्यायालय में कहा है कि इन 1563 स्टूडेंट्स के लिए फिर से नीट की परीक्षा आयोजित की…

Read More

गाजियाबाद । लोनी बॉर्डर इलाके में बेहटा हाजीपुर गांव में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है। बुधवार की देर रात हुए इस भीषण कांड की जांच फायर ब्रिगेड व पुलिस कर रही है। प्रारंभिक जांच में इस घर में फोम बनाने का काम हो रहा था और शॉर्ट शर्किट के कारण यह आग लगी है। जिसमें दो मासूमों समेत पांच लोगों की जान ले ली। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस दौरान आग में फंसे पांचों लोग बचाओ-बचाओ चिल्लाते रहे, लेकिन कोई उन्हें…

Read More

ईटानगर । अरुणाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता पेमा खांडू आज प्रदेश की बागडोर संभालेंगे। राज्यपाल ले.ज. (सेवानिवृत्त) केटी परनायक उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, असम समेत पूर्वोत्तर के चार मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, नगालैंड के नेफ्यू रियो, त्रिपुरा के डॉ. माणिक साहा, मणिपुर के एन बीरेन सिंह समेत कई वीआईपी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने तीन चौथाई से अधिक सीटें जीत कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है। चुनाव में भाजपा को 46,…

Read More

पुरी । ओडिशा में समुद्र तट पर स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार आज सुबह प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में खोल दिए गए। कल ओडिशा कैबिनेट ने चारों द्वारों को खोलने का प्रस्ताव पारित किया था। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, “कल कैबिनेट मीटिंग में जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वारों को खोलने का हमने प्रस्ताव रखा था। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने विधानसभा चुनाव घोषणापत्र में जगन्नाथ मंदिर के सभी द्वार खोलने का वादा किया था। कोविड-19 महामारी के दौरान तत्कालीन बीजू जनता दल सरकार ने जगन्नाथ मंदिर के एक द्वार को छोड़कर…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। इडी ने रांची के जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। वह गाड़ी गांव का रहनेवाला है और बहुचर्चित जमीन घोटाला मामले का आरोपी है। उस पर आरोप है कि फर्जी दस्तावेज के सहारे उसने चेशायर होम रोड में 4.83 एकड़ जमीन को बेचने की कोशिश की थी। इसी मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जेल में बंद हैं। इडी ने इस मामले में पूछताछ के लिए एक महीने पहले शेखर और उसकी पत्नी को समन भेज कर बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। इसके बाद इडी ने गिरफ्तारी का वारंट हासिल किया और…

Read More

नई दिल्ली । आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता मोहन चरण माझी सरकार के आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के आंध्र प्रदेश और ओडिशा दौरे के कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आंध्र प्रदेश के शपथ ग्रहण समारोह में सुबह 11ः20 और ओडिशा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शाम साढ़े 4ः55 बजे हिस्सा लेंगे। उल्लेखनीय है कि तेलुगु देशम पार्टी…

Read More

हरदोई। उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में बीती देर रात सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब बालू लदा एक ट्रक मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे सो रहे लोगों पर अनियंत्रित होकर पलट गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख जताया है और अधिकारियों को राहत कार्य के निर्देश दिए हैं। कन्नौज के महेंदी घाट से एक बालू लदा ट्रक बीती देर रात हरदोई की ओर जा रहा था। ट्रक हरदोई जनपद के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव मार्ग से कटरा-बिल्हौर…

Read More

रांची । दक्षिण मध्य रेलवे में रोलिंग कॉरिडॉर ब्लॉक की वजह से रांची रेल मंडल से होकर परिचालित कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें, ट्रेन संख्या 06065 ताम्बरम धनबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) यात्रा प्रारंभ 16 जून से अगले आदेश तक रद्द रहेगी। -ट्रेन संख्या 06066 धनबाद तांबरम साप्ताहिक स्पेशल 19 जून से अगले आदेश तक रद्द रहेगी। -ट्रेन संख्या 06059 कोयंबतूर बरौनी स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) यात्रा18 जून से अगले आदेश तक रद्द रहेगी। -ट्रेन संख्या 06060 बरौनी – कोयंबत्तूर स्पेशल स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) यात्रा 21 से अगले आदेश तक रद्द रहेगी। -ट्रेन संख्या 06061…

Read More

राजनाथ सिंह रक्षा 2. अमित शाह गृह 3. नितिन गडकरी सड़क परिवहन और राजमार्ग 4. जेपी नड्डा स्वास्थ्य 5. शिवराज सिंह चौहान ग्रामीण विकास मंत्रालय और कृषि एवं किसान कल्याण 6. निर्मला सीतारमण वित्त 7. एस जयशंकर विदेश 8. मनोहर लाल खट्टर ऊर्जा और शहरी विकास 9. एचडी कुमारस्वामी स्टील और भारी उद्योग 10. पीयूष गोयल कॉमर्स और इंडस्ट्रीज 11. धर्मेंद्र प्रधान मानव संसाधन विकास 12. जीतन राम मांझी सूक्ष्म लघु एवं मझोले उद्योग 13. राजीव रंजन सिंह पंचायती राज, मछलीपालन, पशुपालन और डेयरी 14. सर्वानंद सोनोवाल पोत, जहाजरानी और जलमार्ग 15. डॉ. वीरेंद्र कुमार सामाजिक न्याय और आधिकारिता 16.…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार का पहला निर्णय किसानों के कल्याण को समर्पित रहा है। मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तीसरे कार्यकाल की शुरूआत किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर कर किया। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि किसानों के लिए बहुत बड़ा सहारा है। वर्ष में तीन बार प्रति किस्त 2000 रुपये के हिसाब से किसानों के खाते में 6000 रुपये भेजे जाते हैं। तीसरी बार मोदी सरकार के माध्यम से योजना की 17वीं किस्त जारी की गयी है,…

Read More

रांची। योग दिवस पर योग मित्र मंडल ने वेबिनार का आयोजन किया, जिसका विषय था महिला सशक्तिकरण के लिए योग। मुख्य वक्ता में प्रोफेसर कामिनी कुमार कहा कि योग मित्र मंडल का उद्देश्य योग की सही और सटीक जानकारी देना है। साथ ही उन्होंने बताया कि योग मित्र मंडल गांव-गांव जाकर योग का प्रचार प्रसार करता है। प्रोफेसर कामिनी कुमार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें हर दिन योग करना चाहिए। महिलाओं की अपनी पूरी जिंदगी में कई तरह की भूमिका निभानी पड़ती है, जिस कारण उनपर बहुत से दबाव पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि…

Read More