Author: SUNIL SINGH

-सीएम से मिलीं मांडर की विधायक रांची। मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सरकार विकास के प्रति पूरी तरह समर्पित है, लेकिन लंबे समय से आचार संहिता लगे होने के कारण झारखंड में विकास कार्य शिथिल हो गये थे, लेकिन अब सरकार विकास कार्यों में गति लाकर आम लोगों की आकांक्षाओं को तेजी से पूरा करेगी। सचिवालय में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मुलाकात के दौरान विधायक ने सीएम से अनुरोध किया कि अगले कुछेक महीनों में ही झारखंड में विधानसभा चुनाव होनेवाला है और अब एक प्रकार से विकास कार्यों से संबंधित सरकारी गतिविधियों के लिए केवल…

Read More

नतीजे आने के छठे दिन रविवार 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 72 मंत्रियों ने शपथ ली। PM के अलावा 60 मंत्री भाजपा और 11 अन्य दलों के हैं। शपथ से पहले NCP कैबिनेट मंत्री की मांग को लेकर सरकार में शामिल नहीं हुई। मोदी 3.0 पर गठबंधन का असर है। लगातार तीसरी बार PM बनने वाले मोदी ने अपना सबसे बड़ी मंत्रिपरिषद बनाया है। कुल 71 मंत्री हैं। 2014 में 45 और 2019 में 57 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इस बार 30 कैबिनेट मंत्री हैं। 2019 में 24 और 2014 में 23 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली…

Read More

नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली, इनमें 11 सहयोगी दलों के हैं। शपथ लेने के बाद सोमवार को PM मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। उन्होंने सबसे पहले किसान सम्मान निधि की फाइल पर साइन किए। PMO पहुंचने पर कर्मचारियों ने मोदी का स्वागत किया। सोमवार (10 जून) शाम पांच बजे PM आवास, लोक कल्याण मार्ग, पर कैबिनेट की पहली बैठक और उसके बाद डिनर होगा। बैठक में मंत्रियों को उनके विभाग बांटे जा सकते हैं। साथ ही सरकार के पहले सौ दिन के रोड मैप…

Read More

देश में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद रविवार को नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. इस समारोह में उनके साथ 30 कैबिनेट मंत्रियों, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की. इस बीच, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोमवार (10 जून 2024) को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह को एक बार फिर केंद्र में मंत्री बनने पर बधाई दी. वहीं, दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल…

Read More

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने आए पड़ोसी देशों के नेताओं के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की। राष्ट्रपति भवन के एक्स पर आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। राष्ट्रपति मुर्मू ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं। अठारहवीं लोकसभा के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति मुर्मू ने उन्हें यहां राष्ट्रपति भवन…

Read More

रांची। कल्पना सोरेन आज 10 जून को विधानसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगी। विधानसभाध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ शाम 5 बजे दिलाएंगे. विधानसभाध्यक्ष चेंबर में आयोजित इस संक्षिप्त समारोह में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत सत्तारूढ़ दल के कई नेता मौजूद रहेंगे। कल्पना सोरेन हाल ही में हुए गांडेय विधानसभा के उपचुनाव में निर्वाचित हुई हैं। स्वभाव से कल्पना सोरेन जितनी सरल और सौम्य हैं, राजनीति में उतनी ही माहिर. अपने पति के जेल जाने के बाद जितनी तेजी से जिस तरह कल्पना सोरेन ने झारखंड की राजनीति में पकड़ बनाई है वह मामूली बात नहीं है। झारखंड…

Read More

हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर सोमवार (10 जून) को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली थी राहत झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के बड़गाईं अंचल में 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लाउंडरिंग मामले में जमानत के लिए याचिका दाखिल की है. सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली, तो 28 मई को हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट का रुख किया और जमानत की मांग की है। जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अदालत में होगी सुनवाई जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय ने उनकी याचिका पर सुनवाई की। हेमंत सोरेन…

Read More

रांची। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर माननीय राज्यपाल श्री सी०पी० राधाकृष्णन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज रांची के बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान एवं संग्रहालय परिसर, कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल एवं बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा नमन किया। मौके पर मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा की लड़ाई लड़ी। यहां के आदिवासी-मूलवासी के हक, अधिकार एवं अस्मिता…

Read More

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित की है। सोरेन ने रविवार को रांची स्थित अपने आवास पर भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और संघर्ष ने आदिवासी समाज सहित पूरे विश्व में आत्मसम्मान और गरिमा की भावना को प्रबल किया। आज वे पूरी दुनिया के शोषित और पीड़ित लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हर अन्याय के खिलाफ उलगुलान, यही पुरुखों का रास्ता है उनके दिखाए…

Read More

वनडे वर्ल्डकप में 7वें नंबर पर रही इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में भी खराब शुरुआत की है। स्कॉटलैंड के खिलाफ पहला मैच बारिश में धुलने के बाद टीम को दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 रन की हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लिश टीम इस टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है। अब उसे अगले दोनों मुकाबले जीतने ही होंगे, अगर मैच रिजल्ट इंग्लैंड के फेवर में नहीं रहते तो टीम सुपर-8 से पहले ही बाहर हो जाएगी। बारबडोस के केनिंग्सटन ओवल में शनिवार रात इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस…

Read More

नयी दिल्ली। नरेंद्र मोदी रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बाद दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं, जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं। राष्ट्रपति भवन में शाम 7.15 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। मोदी के साथ एनडीए के 14 सहयोगी दलों के 18 सांसद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें सात कैबिनेट और बाकी 11 स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है। माना जा रहा है तीन दर्जन से अधिक सांसद मंत्री पद की शपथ…

Read More