Author: SUNIL SINGH

डिब्रूगढ़ । डिब्रूगढ़ जिला के लाहोवाल रंगपुरिया में आज तड़के नामरूप पुलिस थाने के ओसी इंस्पेक्टर अनुपम ग्वाला ने अपनी सर्विस पिस्तौल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार आज तड़के 2 बजे के आसपास पुलिस इंस्पेक्टर अनुपम ग्वाला ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना में बिष्णुप्रिया लाहोन गोगोई नामक एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बिपुल गोगोई के घर पर हुई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच चल रही है। पुलिस ने…

Read More

नेपाल। सत्तारूढ़ घटक दलों में आई दरार को पाटने के लिए नेपाली कांग्रेस राष्ट्रीय सभा का अध्यक्ष का पद माओवादी पार्टी के लिए छोड़ने को तैयार हो गई है। यह कदम गठबंधन को टूटने से बचाने के लिए उठाया गया है। नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेरबहादुर देउवा ने कहा है कि राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष पद के कारण गठबंधन को टूटने नहीं दिया जाएगा। शनिवार सुबह पदाधिकारियों की बैठक में देउवा ने राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष पद माओवादी पार्टी को देने पर अपनी सहमति जता दी । मंत्रिमंडल फेरबदल पर भी सकारात्मक रुख दिखाया। प्रधानमंत्री प्रचंड का खेमा सरकार के एक वर्ष…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज(शुक्रवार)जशपुर के दौरे पर रहेंगे। यहां पहुंचकर वे जिले विकास खंड बगीचा और फरसाबहार में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम साय गिरी गोवर्धन पर्वत-तामामुंडा में सांस्कृतिक मंडप का लोकार्पण करेंगे।जशपुर के अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान श्री साय जिले के कई कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।यहां वे खेल गतिविधियों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच समय बितायेंगे व लोकसभा चुनाव के संबंध में चर्चा करेंगे। उसके पश्चात भाजपा के दिग्गज नेता स्व. दिलीप सिंह जूदेव के सुपुत्र स्व. संत्रुजय प्रताप जूदेव के स्मृति में हो रहे क्रिकेट मैच के समापन कार्यक्रम में…

Read More

भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज (शनिवार) मुरैना जिले से मध्य प्रदेश करेंगी। प्रदेश में यह यात्रा पांच दिन रहेगी। मुरैना से शुरू होकर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन होते हुए रतलाम के बाद राजस्थान रवाना होगी। राहुल गांधी अपनी इस यात्रा के दौरान मुरैना से उज्जैन तक अलग-अलग समूहों में संवाद करेंगे। इनमें अग्निवीर योजना के उम्मीदवारों, पूर्व सैनिकों, किसानों, पटवारी परीक्षार्थियों, एमपीपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं, महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी की यात्रा दोपहर 1:30 बजे धौलपुर (राजस्थान)…

Read More

गुमला / कामडारा । सारा गांव दंग रह गया जब एक पति ने अपनी पत्नी एक बच्चे की मां को उसके प्रेमी के हवाले करते हुए उसका विवाह करा दिया। मामला कामडारा प्रखंड मुख्यालय स्थित कुम्हार टोली का है। शुक्रवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। संजय तोपनो नामक युवक ने अपनी पत्नी करमी सुरीन को उसके प्रेमी ग्राम रायबा बड़काटोली निवासी संदीप बरला, के हवाले कर दिया। जबकि करमी सुरीन एक बच्चे की मां है। मामला कुछ ऐसा था ही कि जो सुना सुनता ही रह गया। यह मामला दिनभर कामडारा मे चर्चा का विषय बना रहा ।करमी…

Read More

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में चार साल में नौजवान ठगा सा महसूस कर रहे हैं। सरकार ने जेएलसीसी का पेपर लीक कर दिया। सरकार ने बालू और कोयला तो बेचा ही, नौजवानों का पेपर भी बेच दिया। अबुआ आवास उन्हें मिल रहा है, जो घूस दे रहा है, गरीबों को नहीं मिल रहा है। इस सरकार ने गरीबों की जमीन लूटी है। ये बात गरीबों-अदिवासी की करते हैं, लेकिन इस सरकार में सबसे ज्यादा पीड़ित हमारे आदिवासी और गरीब रहे हैं। आपको हमें इस बार 14 की 14 सीटें से जिताना है।

Read More

विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री ने झामुमो-कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा धनबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की सुबह झारखंड की धरती पर अपना कदम रखा। बरवाअड्डा में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच रोड शो किया। उन्होंने खुली जीप में लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। विजय संकल्प महारैली के मंच से अपने लोकसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड के साथियों को मेरा जोहार। आप सभी इतनी विशाल संख्या में हमें आशीर्वाद देने आये, आपका यही जोश, यही उत्साह, यही त्याग है, जिसके कारण देश में एक ही गूंज…

Read More

रांची। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का जम कर समर्थन किया, जिसमें उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा का अर्थ जम कर खाओ बताया था। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जनता तो ऐसे भी झामुमो को झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी के रूप में जानती है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में 70000 करोड़ रुपयों का घपला, घोटाला हुआ है। देश के इतिहास में पहली बार एक मुख्यमंत्री 40 घंटे तक फरार था और चंपाई सरकार भी खुद को हेमंत पार्ट-2 सरकार बताती रही है। झारखंड को अब भ्रष्टाचारी व्यवस्था…

Read More

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड दौरे के दौरान जमकर जेएमएम और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा। इसके बाद झामुमो ने भी पीएम मोदी और भाजपा पर पलटवार किया है। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पीएम ने धनबाद की धरती पर खड़े होकर भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कहीं। पीएम मोदी का धनबाद में केवल आगमन ही नहीं हुआ, वरण राजनीतिक प्रवचन भी हुआ। हम सब जानते हैं कि भाजपा का मतलब भरपूर जीओ पूंजीपतियों है।

Read More

ढाका । बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार देररात आग लगने से कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई और इससे ज्यादा व्यक्ति झुलस गए। इनमें से कई की हालत नाजुक है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। झुलसे लोगों को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। स्वास्थ्यमंत्री सामंत लाल सेन ने अस्पताल का दौरा किया है। बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, यह आग राजधानी ढाका के बेली रोड स्थित सात मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी। इस आग में छह रेस्तरां, गैजेट, गियर और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग का आउटलेट, एलीन नामक कपड़े का…

Read More

गाजा । इजराइली सुरक्षा बलों ने कल गाजा शहर में मदद लेकर पहुंचे ट्रकों के पास अचानक एकत्र हुई भीड़ पर गोलियों की बौछार कर दी। इस गोलीबारी में कम से कम 100 से लोग मारे गए और लगभग 700 घायल हो गए। अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी फिलिस्तीनी प्राधिकरण समाचार एजेंसी और एक इजरायली अधिकारी के हवाले से दी। रिपोर्ट के अनुसार, यह सब अचानक हुआ। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा, इस “नरसंहार” में 100 से अधिक लोग मारे गए और 700 से अधिक घायल हो गए। इजराइली टैंकों ने हजारों…

Read More