Author: azad sipahi desk

नई दिल्‍ली: वर्ष 2012 के निर्भया कांड के दोषियों की फांसी की डेट का फैसला हो गया है। दिल्‍ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों की फांसी के लिए 20 मार्च की तिथि निर्धारित की है। निर्भया के दोषियों की फांसी के लिए यह अंतिम तिथि है। चारों दोषियों को 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे फांसी दी जाएगी। कोर्ट के नियमों के मुताबिक सभी दोषी अपने वकीलों से मिल सकेंगे। इस ताजा डेथ वारंट पर दोषियों के वकील एपी सिंह ने कहा कि चार बार दोषियों की न्‍यायिक हत्‍या की जा चुकी है। कितनी बार दोषियों की न्‍यायिक…

Read More

नई दिल्ली: संसद में लगातार हो रहे हंगामे के बाद लोकसभा में कड़ी कार्रवाई हुई है। स्पीकर द्वारा कांग्रेस के 7 सासंदों को लोकसभा से सस्पेंड कर दिया गया है। जिन लोगों को सस्पेंड किया गया है वे स्पीकर की कुर्सी के बेहद करीब आकर नारेबाजी कर रहे थे और पोस्टर दिखा रहे थे। किन सासंदों को किया गया सस्पेंड कांग्रेस के जिन सांसदों को सस्पेंड किया गया है उसमें गौरव गोगोई, टीएन प्रथपन, डीन कुरीकोस, आर उन्नीथन, मनिकम टैगोर, बेनी बेहन और गुरजीत सिंह औजला का नाम शामिल है।

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त बोकारो को पवन देवी की विधवा पेंशन लागू करने में मदद करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मामलों को अकारण लटकाने की कार्यप्रणाली पर जल्द पूर्णविराम लगायें। जन कल्याण को सर्वोपरि रखते हुए किया हुआ काम ही झारखंड को आगे ले जायेगा। दरअसल, मुख्यमंत्री को ट्वीट कर बताया गया कि पवन देवी विधवा पेंशन के लिए लगातार तीन वर्षों से फॉर्म जमा कर रही हैं, लेकिन अभी तक पेंशन मिलने की प्रक्रिया आरंभ नहीं हुई है। संबंधित पदाधिकारी से पूछे जाने पर कहा जाता है कि अभी विधवा…

Read More

ओरमांझी। चकला स्थित बिरसा जैविक उद्यान में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ। चिड़िया घर की बाघिन अनुष्का ने अपने बाड़े में कूदे एक युवक को मार डाला। युवक की पहचान खिजूरटोली, बूटी बस्ती निवासी वसीम अंसारी के रूप में की गयी थी। उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। घटना सुबह करीब 11 बजे घटी। वसीम टिकट लेकर उद्यान के अंदर घुसा और अपना टिकट फाड़ दिया। इसके बाद वह सीधे बाघिन के बाड़े के पास पहुंचा और सखुआ की डाली के सहारे बाड़े के भीतर बने ट्रेंच में कूद गया। जब तक लोग कुछ समझते,…

Read More

नई दिल्ली : अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन्स (RCom) के दिवाला प्रक्रिया को एसबीआई बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। एकबार फिर उन्हें भाई का साथ मिला। बड़े भाई मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो आरकॉम के टॉवर और फाइबर बिजनस को खरीदेगी। इसके बदले कंपनी 4700 करोड़ देने को तैयार है। आरकॉम पर 82000 करोड़ का भारी कर्ज है। एक तरफ विश्व के नौवें सबसे अमीर मुकेश अंबानी की संपत्ति लगातार बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ अनिल अंबानी लगातार गरीब हो रहे हैं। भले ही दोनों भाइयों का रास्ता 2008 में एक विवाद के साथ अलग-अलग हो…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार के बजट को गरीबों का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि बजट के जरिये हमने जनता के सामने अपनी प्राथमिकताएं रख दी हैं। शासन के रथ को झोपड़ियों की ओर मोड़ा है। गरीबों के लिए भोजन, वस्त्र, आवास और शिक्षा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके अलावा किसानों और युवाओं के लिए भी बजट में प्रावधान किये गये हैं। तंत्र को जनता के प्रति बनाया जिम्मेदार पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि जिस राज्य में बेरोजगारों की फौज हो, वहां 400 करोड़ की विधानसभा, 600 करोड़ का हाइकोर्ट…

Read More

रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने  हेमंत सरकार द्वारा पेश बजट को पूर्णत: निराशाजनक एवं प्रदेश की जनता के लिए छलावा मात्र बताया। मरांडी ने कहा कि यह बजट गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा बेरोजगार सबको निराश करने वाला बजट है। राज्य की जनता का इससे कुछ भी भला होने वाला नही है। मरांडी मंगलवार को  पत्रकारों से बात कर रहे थे। छला महसूस कर रहे युवा और पारा शिक्षक इस बजट ने युवाओं ,बेरोजगारों को सर्वाधिक निराश किया है। युवा बेरोजगार चुनावी वायदों के अनुरूप बेरोजगारी भत्ता की आशा कर रहे थे, परंतु उसे भी सीमाबद्ध…

Read More