Author: azad sipahi desk

रांची। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार होंगे। बुधवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने दिल्ली में यह घोषणा की। प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा को विश्वास है कि झारखंड के अंदर ऐसे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाये, जिसके द्वारा पार्टी आगे की ओर बढ़े। उन्होंने आकंड़ों के सवाल पर कहा कि वे आंकड़ों को प्राप्त करेंगे। आजसू और भाजपा का नैसर्गिक गठबंधन रहा है। दोनों दल ने मिलकर राज्य के विकास की गाथा लिखने का काम किया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक दीपक…

Read More

रांची। राज्यसभा चुनाव के लिए झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया। एक सेट में अपना नामांकन पत्र शिबू सोरेन ने निर्वाची अधिकारी सह विधानसभा के सचिव महेंद्र प्रसाद को सौंपा। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए शिबू सोरेन ने कहा कि वह अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं और राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे। वहीं महागठबंधन सरकार में वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि दो सीटों पर जीत तय करने के लिए महागठबंधन के पास विधायकों का संख्या बल है। महागठबंधन दोनों सीटों पर जीत तय…

Read More

ईश्वर जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पर बुधवार को यह कहावत चरितार्थ होती दिखी। 25 फरवरी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के बाद 11 मार्च को पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उन्हें उम्मीदवार बनाकर उनकी झोली खुशियों से भर दी। भाजपा की ओर से राज्यसभा की इस सीट के लिए रघुवर दास और डॉ रवींद्र राय भी तगड़े दावेदार माने जा रहे थे। पार्टी की प्रदेश इकाई ने उम्मीदवारी के लिए यही तीन नाम भेजे थे, जिनमें से दीपक प्रकाश के नाम पर मुहर लगी। बहरहाल, इस निर्णय से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास फिलहाल पावर सेंटर से दूर हो गये हैं। राज्यसभा की दो सीटों के लिए दो उम्मीदवारों के नाम साफ होने के बाद बने जो सियासी समीकरण बनते दिख रहे हैं, उसपर निगाह डालती दयानंद राय की रिपोर्ट।

Read More

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी हिस्से में शुक्रवार को एक अल्पसंख्यक शिया नेता की राजनीतिक रैली में गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है और 29 घायल हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वहीदुल्लाह मायर ने कहा कि घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। गोलीबारी होते ही कई राजनेता रैली से बचकर भाग निकले। इनमें देश के चीफ एग्जिक्यूटिव अब्दुल्ला अब्दुल्ला और पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव में खड़े हुए उम्मीदवार भी शामिल हैं। अफगान सुरक्षाकर्मी गोली चलाने वाले व्यक्ति को एक निर्माणाधीन इमारत से निकालकर पकड़ने की कोशिश…

Read More

नवी मुंबई: हार्दिक पंड्या का चोट से वापसी के वापसी के बाद धमाकेदार खेल जारी है। उन्होंने रिलायंस वन की ओर से खेलते हुए बीपीसीएल के खिलाफ सिर्फ 55 बॉल पर 158 रनों की नाबाद पारी खेली। डीवाई पाटील टी20 कप के सेमीफाइनल में उन्होंने शुक्रवार को यह धमाका किया। मुंबई के डीवाई पाटील स्टेडियम में पंड्या की यह पारी कई मायनों में शानदार रही। उन्होंने इस मैच में 20 छक्के और छह चौके लगाए। इसके साथ ही उन्होंने टी20 प्रारूप में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक स्कोर भी बना दिया। इससे पहले श्रेयस अय्यर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी में…

Read More

New Delhi : भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ गया है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार के दफ्तरों में 31 मार्च तक बायोमेट्रिक हाजिरी पर रोक लगा दी गई है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि मास्क के लिए तय कीमत से ज्यादा वसूलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा दिल्ली के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को भी 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कल यानी शनिवार से अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग दि रिट्रीट समारोह को सस्पेंड किया…

Read More