Author: azad sipahi desk

मुकेश काबरा रांची। प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव में ओमप्रकाश अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया। परिणाम की घोषणा करते हुए विनोद जैन ने बताया कि ओमप्रकाश अग्रवाल को 919 मत मिले। साथ ही दूसरे प्रत्याशी बसंत कुमार मित्तल को 601 मत मिले और शेष 13 मत अवैध पड़े। चुनाव पदाधिकारी मनोज बजाज ने ओमप्रकाश अग्रवाल को प्रमाण पत्र सौंपा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष निर्मल काबरा के अधूरे सपने को पूर्ण करूंगा। साथ ही सुझाव और मार्गदर्शन पर अमल करते हुए युवा और महिला शक्ति को बढ़ावा देने का काम करूंगा। संगठन को मजबूती प्रदान…

Read More

24 सितंबर 2006 को जब भाजपा से अलग होकर बाबूलाल मरांडी ने अपनी पार्टी झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक का गठन किया था, तभी से भाजपा को यह महसूस होने लगा था कि बाबूलाल को उचित तवज्जो और उनके विचारों को महत्व न देकर पार्टी ने गलती की है। इसके बाद भाजपा ने अपनी भूल सुधारने की लगातार कोशिश की और बाबूलाल मरांडी को पार्टी में वापस लाने की कोशिशें चलती रहीं। भाजपा की इन कोशिशों का नतीजा तब निकला, जब झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आने पर भाजपा सत्ता से बेदखल हो गयी। इसके बाद पार्टी के आलाकमान ने बाबूलाल को न सिर्फ मना लिया, बल्कि पार्टी में उनके आने की सूचना अर्जुन मुंडा सरीखे पार्टी के वरीय नेताओं को भी दे दी। अब खरमास के बाद बाबूलाल भाजपा के नेता के रूप में दिखेंगे। बाबूलाल की भाजपा में वापसी और झारखंड की राजनीति में उनकी अहमियत की पड़ताल करती दयानंद राय की रिपोर्ट।

Read More

नई दिल्ली: नागरिकता कानून के खिलाफ सोमवार को दिल्ली में विपक्षी दलों की मीटिंग बुलाई गई है। हालांकि इस बैठक से पहले ही विपक्षी एकजुटता में फूट पड़ती दिख रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के बाद अब बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी बैठक में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय लिया है। उधर, अब आम आदमी पार्टी भी इस बैठक में शामिल नहीं होगी। बता दें कि इस मीटिंग के माध्यम से इस मसले को लेकर विपक्षी एकता का संदेश दिया जाना था। ममता बनर्जी की तरह ही बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी बैठक…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी सहजता और आम आदमी के दुख-दर्द से अपने जुड़ाव को हमेशा सबसे आगे रखते हैं। यह बात रविवार फिर एक बार सामने आयी, जब वह विवेकानंद सरोवर (बड़ा तालाब) के कार्यक्रम के बाद अचानक बिना किसी पूर्व कार्यक्रम के आम आदमी की तरह लेक रोड स्थित आंचल शिशु आश्रम पहुंचे। आंचल शिशु आश्रम में मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे खूब खुश हो गये। इस अनाथालय में रह रहे बच्चे भाग-भाग कर मुख्यमंत्री का स्वागत करने में व्यस्त हो गये। सीएम के साथ उनके ओएसडी गोपालजी तिवारी भी थे। मुख्यमंत्री ने आश्रम के बच्चों से…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राजधानी रांची में लगातार तीसरे दिन भी कोल्ड डे की स्थिति रही। सुबह-शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोग परेशान रहे। दिन में धूप खिलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। लेकिन शाम होते-होते लोगों की परेशानी और बढ़ती गयी। रात को लोग खुद को पूरी तरह से ढकने के बाद ही घर से निकल रहे थे। इसके बाद भी ठंड उन्हें अपनी उपस्थिति का जबरदस्त एहसास करा रही थी। रविवार को दिन में धूप के कारण थोड़ी राहत रही। इसी का नतीजा रहा कि लोग धूप में खड़े नजर आये। कमोवेश पूरे राज्य की यही…

Read More

जिस पार्टी के पांच विधायक हों और वे घट कर दो रह जायें, तो यह समय उस पार्टी के लिए आत्ममंथन का होता है। और यही समय झारखंड में आजसू के लिए इस वक्त है। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पार्टी अपनी हार के कारणों पर विचार कर रही है। इससे उसे किसी नतीजे पर पहुंचने में तो मदद मिलेगी ही, हार की समीक्षा कर आगे की राह तय करने में भी मदद मिलेगी। यह जाहिर हो चुका है कि भाजपा की तरह ही विधानसभा चुनाव में आजसू को अपेक्षित सफलता न मिलने के एक नहीं कई कारण थे। और उन कारणों का सामूहिक प्रभाव यह हुआ कि आजसू की सीटें राज्य में घटीं। विधानसभा चुनाव में आजसू की सीटें घटने और पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो की जीत के कारणों की विवेचना करती दयानंद राय की रिपोर्ट।

Read More

नियामी: पश्चिमी नाइजर में सेना के एक शिविर पर तीन दिन पहले हुए जिहादी हमले में मारे जाने वाले सैनिकों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है। सरकार ने रविवार को इसकी जानकारी दी। सरकारी प्रवक्ता जकारिया अब्दुर्रहमान ने कहा, ‘पूरी तलाशी के बाद मित्र पक्ष के 89 और दुश्मन पक्ष के 77 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।’ यह हमला पश्चिमी तिलाबेरी के चिनेगोदार क्षेत्र में हुआ जो बुर्किना फासो की सीमा से भी लगा है। घटना के बाद देश में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। अफ्रीकी देश नाइजर में एक सैन्य शिविर…

Read More