Author: azad sipahi desk

रांची। एक सप्ताह की मशक्कत के बाद अंतत: शुक्रवार को झामुमो, कांग्रेस और राजद के बीच सीटों को लेकर आपसी सहमति बन गयी। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन इसकी जानकारी संवाददाताओं को दी। आरपीएन सिंह ने यह भी कहा कि गठबंधन की ओर से हेमंत सोरेन ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। सहमति के मुताबिक झारखंड की 81 सीटों में से 43 पर झारखंड मुक्ति मोर्चा लड़ेगा। 31 सीटें कांग्रेस के खाते में आयी हैं, जबकि राजद को सात सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। अंदरखाने की सूचना है कि इसे लेकर राजद…

Read More

रांची। झारखंड विकास मोर्चा ने इस विधानसभा चुनाव में अपनी अलग राह नापते हुए प्रथम चरण के लिए नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के तहत झाविमो ने शुक्रवार को अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया। पार्टी ने 13 में 9 सीटों के लिए प्रत्याशी का ऐलान किया है। पार्टी ने राहुल अग्रवाल को डालटनगंज से प्रत्याशी बनाया है। राहुल अग्रवाल ने एक दिन पहले ही झाविमो की सदस्यता ली थी। इसके अलावा पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी के पुत्र विजय कुमार केशरी को भवनाथपुर से प्रत्याशी बनाया है।…

Read More

झारखंड में राजनीतिक पुरुषों का जेल से गहरा नाता रहा है। काली कोठरी ने जहां कई नेताओं के राजनीतिक करियर को चमक दी है, वहीं कई ऐसे नेता हैं, जिन्होंने जेल यात्रा के बाद सियासत के क्षितिज पर अवसान भी देखे हैं। इस विधानसभा चुनाव में भी कई क्षेत्रों के चुनावी खेल में जेल का फैक्टर बेहद अहम साबित होगा। जेल में बंद हार्डकोर नक्सली कमांडर कुंदन पाहन ने कोर्ट से चुनाव लड़ने की इजाजत मांगी है, जबकि तमाड़ के विधायक रहे रमेश सिंह मुंडा की हत्या के आरोप में जेल में बंद पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक राजा पीटर को एनआइए कोर्ट ने चुनाव लड़ने की इजाजत दे दी है। अगर कुंदन पाहन को इजाजत मिल गयी, तो तमाड़ विधानसभा क्षेत्र एक साथ दो जेलबंदियों के सियासी टकराव का उदाहरण बनेगा। इधर राष्ट्रीय खेल घोटाले में जेल में बंद पूर्व मंत्री और विधायक बंधु तिर्की ने अदालत में बेल पिटीशन दायर की है। बेल मिले या ना मिले, उनका मांडर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। चारा घोटाला में झारखंड में जेल की सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का भी झारखंड की चुनावी हलचल से पल-पल का नाता रहेगा। बड़कागांव के पूर्व कांग्रेस विधायक योगेंद्र साव और झरिया के भाजपा विधायक संजीव सिंह जेल में बंद रहने के बावजूद चुनावी समीकरणों की अहम धुरी रहेंगे। हाल में जेल से निकले झारखंड विकास मोर्चा के विधायक प्रदीप यादव और पूर्व भाजपा विधायक उमाशंकर यादव अकेला चुनावी अखाड़े में जोर-आजमाइश के लिए कमर कस चुके हैं, तो कालकोठरी की सजा काटकर रिहा हुए पूर्व विधायक आजसू नेता कमल किशोर भगत लोहरदगा के चुनावी मैदान में उतरने को तैयार अपनी पत्नी के लिए और जमानत पर छूटे झारखंड के पूर्व मंत्री और झारखंड पार्टी के नेता एनोस एक्का कोलेबिरा में अपनी बेटी के लिए जोर लगायेंगे। उधर झारखंड की राजनीति में सियासत और जेल के रिश्ते का ताना-बाना पर पैनी निगाह डालती राजनीतिक विश्लेषक शंभु नाथ चौधरी की रिपोर्ट।

Read More

नई दिल्ली: राम मंदिर आंदोलन के रथयात्री रहे और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का आज 92वां जन्मदिन है। बीजेपी के लौह पुरुष कहे जाने वाले दिग्गज नेता को बधाई देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी उनके आवास पर पहुंचे। उनके साथ इस मौके पर बीजेपी चीफ अमित शाह, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर उन्हें स्कॉलर, स्टेट्समैन और देश के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक बताया। पीएम मोदी ने एक बाद एक तीन ट्वीट में आडवाणी की सराहना करते हुए लिखा, ‘नागरिकों को सशक्त करने…

Read More