Author: azad sipahi desk

नई दिल्ली: अयोध्या मामले पर ‘सुप्रीम’ फैसला कुछ दिनों में आने की संभावना है और इसे देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों को हिदायत दी है कि वे इस मामले में गैर-जरूरी बयान देने से बचें और देश में सौहार्द बनाए रखने में मदद करें। बुधवार को मंत्री परिषद की बैठक बुलाई गई थी जिसमें पीएम मोदी ने यह बात कही। सूत्रों के मुताबिक, मंत्री परिषद की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि कोर्ट का फैसला अपेक्षित है और इसलिए यह हर किसी की जिम्मेदारी है कि वे देश में सौहार्द बनाए रखे और गैर-जरूरी बयान देने…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की मैराथन बैठक में बुधवार को सभी 81 सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों की सूची को केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजने का फैसला किया गया। बैठक में प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, सीएम रघुवर दास और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, सह प्रभारी नंद किशोर यादव तथा अन्य नेता शामिल थे। बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम निर्णय केंद्रीय चुनाव समिति लेगी। सूची लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को दिल्ली जाने के लिए अधिकृत किया गया है। उन्होंने कहा…

Read More

रांची। झामुमो ने 41 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। यह फैसला पार्टी की कार्यसमिति की बुधवार को शिबू सोरेन के आवास पर हुई बैठक में लिया गया। फैसले की जानकारी हेमंत सोरेन ने दी। उन्होंने कहा कि पार्टी का मानना है कि भाजपा को रोकने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट होना चाहिए। झामुमो इसके लिए प्रयासरत है। झाविमो से भी बातचीत करने की कोशिश हो रही है। अब तक उससे समय नहीं मिला है। हेमंत ने कहा कि गठबंधन का स्वरूप जल्दी फाइनल हो जायेगा। उन्होंने कहा कि आठ नवंबर को पार्टी उम्मीदवारों…

Read More

रांची। झाविमो की दो दिनी रायशुमारी बुधवार को संपन्न हो गयी। इसमें तमाम नेता प्रत्याशियों के चयन से ज्यादा एकजुट होकर मजबूती से चुनाव लड़ने पर बल देते दिखे। दरअसल झाविमो फिलहाल वेट एंड वाच की स्थिति में नजर आ रहा है। हालांकि पार्टी नेता फिलहाल इसका कुछ खुलासा नहीं कर रहे। परंतु उन्होंने इतना जरूर कहा कि वे सभी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। रायशुमारी में पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के अलावा चुनाव समिति के सभी सदस्य मौजूद थे। संगम गार्डेन में हुई इस रायशुमारी में भारी भीड़ थी। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से बुधवार को शुरू हो गयी। राज्य की 81 विधानसभा सीटों के लिए पांच चरणों में होनेवाले चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी हो गयी। इसके साथ ही राज्य में राजनीतिक अखाड़ा तैयार हो गया है, लेकिन इस अखाड़े में योद्धा कौन होगा, यह अब तक तय नहीं हो सका है। इस अखाड़े में उतरनेवाले हरेक राजनीतिक दल में प्रत्याशियों के बारे में माथापच्ची का सिलसिला लगातार जारी है। सत्तारूढ़ भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है और इसे लेकर पार्टी नेता दिल्ली चले गये हैं, जबकि…

Read More

रांची। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। और इसके साथ ही राजनीतिक दल भी पूरी तरह चुनावी मोड में आ गये हैं। प्रत्याशियों के चयन से पहले चुनाव पूर्व गठबंधन को कोशिशों का कुल जमा यही हासिल हुआ है कि राज्य की अधिकांश सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले की जमीन तैयार हो गयी है।
इस त्रिकोणीय मुकाबले का एक कोण जहां सत्तारूढ़ भाजपा और आजसू है, वहीं दूसरे कोण पर झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन है, जिसमें कांग्रेस, राजद और दूसरे छोटे दल हैं। तीसरा कोण बाबूलाल मरांडी का झारखंड विकास मोर्चा बना रहा है, जिसने सभी 81 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है। यह तो बड़ी तसवीर है, लेकिन यह भी सच है कि राज्य की करीब दर्जन भर सीटें ऐसी हैं, जहां भाजपा और आजसू या झामुमो और कांग्रेस के बीच दोस्ताना संघर्ष हो सकता है।
वैसे तो कोई भी संघर्ष दोस्ताना नहीं होता, लेकिन भारतीय चुनाव में इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जाता है। विधानसभा चुनाव के पहले चरण की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चुनाव की पूरी तसवीर पर निगाह डालती हमारे पॉलिटिकल ब्यूरो की यह स्पेशल रिपोर्ट।

Read More