Author: azad sipahi desk

नई दिल्ली: जॉब का झांसा देकर एक हजार से अधिक युवाओं से दो करोड़ रुपयों की ठगी करने वाले एक फर्जी जॉब प्लेसमेंट रैकेट को साइबर क्राइम यूनिट ने क्रैक किया है। अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों ने नोएडा सेक्टर-8 में अपना फर्जी कॉल सेंटर खोला हुआ था। आरोपियों के कॉल सेंटर से एक सर्वर, 13 हार्ड डिस्क, 18 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के पांच बैंक खाते भी सीज किए हैं। आरोपियों के पास से 10 हजार बेरोजगार युवाओं के बायोडेटा मिले हैं। आरोपी जिस…

Read More

वॉशिंगटन: अपने आप को ‘बहुत अच्छा पंच’ बताते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने फिर कहा कि वह कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान और भारत के बीच मध्यस्थता के लिए तैयार हैं, बशर्ते दोनों पक्ष राजी हों। ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ प्रेस वार्ता के दौरान ये टिप्पणियां कीं। हालांकि, उन्होंने सुझाव दिया कि भारत-पाकिस्तान मिलकर कुछ ऐसा करें जो वास्तव में दोनों के लिए फायदेमंद हो। ट्रंप ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान अपने लिए कुछ ऐसा करेंगे जो बहुत चतुराईपूर्ण और अच्छा होगा।’ उन्होंने आगे कहा,…

Read More

गुमला। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बदलाव यात्रा के दौरान गुमला में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की स्थिति इतनी बदहाल कभी नहीं रही, जितनी वर्तमान में है। राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। यह सरकार किसानों का दर्द समझ में नहीं रही है। लोगों को रोजगार उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि अगर उनकी सरकार बनी, तो सबसे पहले राज्य में पांच लाख बेरोजगार को रोजगार देने का काम किया जायेगा। हेमंत सोरेन ने कहा…

Read More

रांची। झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि 25 सितंबर को प्रभात तारा मैदान में आयोजित जनादेश समागम में झाविमो झारखंड विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेगा। राज्य के विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथों से कार्यकर्ता समागम में शामिल होंगे। जनादेश समागम को लेकर जिलास्तर पर तैयारी पूरी कर ली गयी है। झाविमो का यह चुनाव पूर्व बड़ा कार्यक्रम है, इसे लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। श्री मरांडी पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने मॉब लिंचिंग पर कहा कि इसमें शामिल लोगों को कठोर सजा मिलने पर ही इस पर…

Read More

झारखंड कांग्रेस में आनेवाले दिनों में तूफान मचनेवाला है। जी हां, कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों ने पार्टी के नेताओं की बेचैनी बढ़ा दी है। इसका असर जल्द ही देखने को मिल सकता है। यह भी संभव है कि पार्टी के अंदर टूट हो। दरअसल, कांग्रेस आलाकमान ने झारखंड में वंशवाद से मुक्ति पाने का फैसला ले लिया है। इस संदर्भ में तीन निर्देश कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिया है। कहा है कि एक परिवार से सिर्फ एक ही व्यक्ति को टिकट मिलेगा। दूसरा निर्देश यह है कि कोई भी पदाधिकारी चुनाव नहीं लड़ सकता। तीसरे निर्देश में कहा गया है कि पार्टी का कोई भी नेता गठबंधन को लेकर बयानबाजी नहीं करेगा, चाहे बड़ा हो या छोटा। इससे प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव तक पर लगाम लगायी गयी है, जो गठबंधन पर अपने बयानों से लगातार सुर्खियों में बने हुए थे। जाहिर है कि इन निर्देशों से ऐसे नेता बौखलाये हुए हैं, जिनके परिवार में एक से ज्यादा टिकट के दावेदार हैं या वे जो पार्टी में किसी न किसी पद पर हैं और चुनाव भी लड़ना चाहते हैं। अब ऐसे में उन्हें पद छोड़ना होगा, तभी चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करने होगी। इन हालात में अति महत्वाकांक्षी लोग टिकट की खातिर दूसरे दलों का दरवाजा खटखटा सकते हैं। पेश है दीपेश कुमार की रिपोर्ट।

Read More