Author: azad sipahi desk

नई दिल्ली : पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बाद कर्नाटक कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार पर भी ईडी ने शिकंजा कस दिया है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में डीके को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। शिवकुमार इस मामले में पूछताछ के लिए तीसरी बार सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए थे। कर्नाटक कांग्रेस के संकटमोचक माने जाने वाले शिवकुमार पर ईडी ने काफी पहले से शिकंजा कस रखा था। ईडी पिछले चार दिन से शिवकुमार से पूछताछ कर रही थी। बता दें कि INX मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस के एक और…

Read More

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि भारत को एक ऐसे नेतृत्व की जरूरत है, जो प्रधानमंत्री से निडर होकर बोल सके। मुरली मनोहर जोशी ने मंगलवार को कहा कि भारत को एक ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है, जो सिद्धांतों के आधार पर प्रधानमंत्री के साथ बहस कर सके और बिना किसी चिंता के विचार व्यक्त कर सके।

Read More

लंदन : पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने एक बार फिर लंदन में भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाया। प्रदर्शनकारियों ने भारतीय उच्चायोग की बिल्डिंग पर अंडे, टमाटर, जूते, पत्थर, स्मोक बम और बोतल फेंके जिसमें बिल्डिंग की कई खिड़कियों को नुकसान पहुंचा है। भारतीय उच्चायोग ने बिल्डिंग परिसर में हुए नुकसानों की तस्वीर ट्वीट की है। पूरे इंग्लैंड से करीब 10 हजार ब्रिटिश पाकिस्तानियों का झुंड लंदन पहुंचा और भारतीय उच्चायोग की बिल्डिंग की खिड़कियों को तोड़ने के लिए आगे बढ़ा। हफ्ते में दूसरी बार लंदन की गलियों में अशांति फैल गई। भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिकों ने जवाबी प्रदर्शन नहीं किया। पाकिस्तानी…

Read More

हर दिन झारखंड में विपक्षी दलों के महागठबंधन की बात होती है। सुबह-सबेरे हर दल कभी न कभी इसकी चर्चा कर ही देता है। लेकिन इसकी सच्चाई यही है कि यहां कभी मजबूत महागठबंधन बना ही नहीं। चुनावी वैतरणी पार करने के लिए कुछ दलों की बैठक हुई और महागठबंधन शब्द का उच्चारण कर लिया गया। हां, भाजपा को जवाब देने के लिए जरूर महागठबंधन की रट लगायी जाती रही, लेकिन तल्ख सच्चाई यही है कि विपक्षी दलों के बीच कभी मजबूत गठबंधन हुआ ही नहीं। हां, गांठ-गांठ का बंधन जरूर हुआ। यानी साथ में दल तो बैठे, लेकिन दिल नहीं मिले। इसके पीछे का असली कारण यही है कि विपक्ष का कोई दल अपना नुकसान कर महागठबंधन को स्थापित करने की जोखिम नहीं उठाना चाहता। सभी चाहते तो हैं कि चुनाव में महागठबंधन का लाभ उन्हें मिले, लेकिन वे महागठबंधन में शामिल दलों को कैसे लाभ पहुंचायें, इस पर कभी कोई सीरियस नहीं हुआ। अब तो विधानसभा चुनाव सिर पर है। जैसे-जैसे दिन करीब आ रहे हैं, दलों की गांठ ज्यादा बड़े आकार में सामने आ रही है। करीब दो महीने में झारखंड में विधानसभा के चुनाव होने हैं। मगर महागठबंधन में शामिल दल अब भी अपने-अपने राग अलाप रहे हैं। लोकसभा चुनाव के समय एक कोशिश हुई थी कि महागठबंधन का प्रभाव देखने को मिले। लेकिन चुनाव बाद आये परिणाम ने एक दूसरे के सामने सबको नंगा कर दिया। महागठबंधन के नेता एक-दूसरे पर ही हार का ठिकरा फोड़ने लगे। यह सिर्फ दूसरे दलों तक सीमित नहीं रहा, दल के अंदर भी नेताओं का आरोप एक-दूसरे के खिलाफ लगने लगा। यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। समय के साथ उसमें कटुता बढ़ती गयी। अब तो एक-दूसरे के खिलाफ तीखी वाणी के तीर भी चलाने लगे हैं। नेताओं के बोल ने एक साथ चलने पर संशय खड़ा जरूर कर दिया है। कारण महागठबंधन के नेताओं को अपना अस्तित्व बचाने की चिंता भी साल रही है। इसी कारण वह महागठबंधन में रहना तो चाहते हैं, लेकिन खुद का फायदा ज्यादा कैसे हो, सब इसी में लगे हैं। बात चाहे सीट शेयरिंग की हो या फिर विधानसभा में जीत हासिल करने की। नेताओं को बखूबी पता है कि महागठबंधन होने पर भी वोट बैंक दूसरे दल में शिफ्ट नहीं हो पाता है। इसका उदाहरण बीता लोकसभा का चुनाव है।
लोकसभा चुनाव के बाद महागठबंधन के दलों की अलग-अलग हुई बैठकों में यह बात सामने आयी कि उसके कैडरों का वोट ट्रांसफर हुआ, लेकिन अन्य विपक्षी दल उनके उम्मीदवारों को वोट ट्रांसफर नहीं करा पाये। खासकर झामुमो-कांग्रेस के भितरखाने में यह आवाज भी उठी है कि विधानसभा चुनाव अलग होकर लड़ा जाये, हालंकि शीर्ष नेतृत्व इसके फेवर में नहीं दिख रहा है। इसी पर प्रस्तुत है राजीव की विशेष रिपोर्ट।

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल ने मंगलवार को कहा कि रघुवर सरकार महिला सशक्तीकरण में अव्वल है। वह प्रदेश कार्यालय में कमल सखी सम्मान समारोह की तैयारी बैठक को संबोधित कर रहे थे। धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किये हैं। उज्ज्वला योजना में सिलेंडर के साथ डबल रिफिल और चूल्हा की सुविधा मुफ्त में दी है। 50लाख तक की संपत्ति को महिला के नाम एक रुपये में रजिस्ट्री की सुविधा देकर महिलाओं को संपत्ति का मालिक बनाया है। वहीं सुकन्या योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई,…

Read More

फिल्मों में कमाई का जो रिकार्ड एसएस राजमौली की प्रभाष स्टारर फिल्म बाहुबली ने बनाया। सदस्य संख्या के लिहाज से कुछ उसी तरह का कीर्तिमान देश और झारखंड में सत्तारूढ़ भाजपा ने बनाया है। झारखंड में उसके सदस्यों की संख्या 41 लाख पहुंच गयी है। इनमें 23 लाख पहले से सदस्य हैं और 18 लाख लोगों को पार्टी ने सदस्यता अभियान चला कर जोड़ा है। देश के स्तर पर बात करें, तो 18 करोड़ से अधिक सदस्यों वाली भाजपा देश की इकलौती सबसे बड़ी पार्टी है। सदस्यों के लिहाज से झारखंड में भी भाजपा नंबर वन पार्टी हो गयी है, क्योंकि पार्टी के लाखों सदस्यों के बाहु का बल तो पार्टी में समाहित हो ही गया है। देश के साथ झारखंड में भी भाजपा बाहुबली हो गयी है।  खास तो यह है कि पार्टी ने यह सफलता बहुत कम दिनों मेंं हासिल की है और भाजपा से जुड़ने का उत्साह आम लोगों में भी लगातार बढ़ रहा है। एक ओर विभिन्न दलों के नेता दूसरी पार्टी से भाजपा में आ रहे हैं, वहीं भाजपा के सदस्य बनने वाले लोग इसकी मेंबरशिप को फेसबुक पर शेयर भी कर रहे हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि हमने 25 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था और अब तक लगभग 18 लाख नये सदस्य बन चुके हैं। भाजपा आॅफलाइन और आॅनलाइन मोड में सदस्य बना रही है और इसके सत्यापन का काम भी चल रहा है। इतने सदस्य बनाने के पीछे भाजपा की क्या है रणनीति और उसका कितना असर पड़ेगा चुनावों पर, प्रकाश डाल रहे हैं वरीय संवाददाता दयानंद राय।

Read More