Author: azad sipahi desk

चेन्नै : मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-12 के पहले क्वॉलिफायर में मंगलवार को 3 बार की चैंपियन टीम चेन्नै सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नै ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 131 रन बनाए। इसके बाद मुंबई टीम ने 18.3 ओवर में 4 विकेट पर 132 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही मुंबई ने पांचवीं बार आईपीएल के फाइनल में एंट्री की। वहीं, चेन्नै को अब एलिमिनेटर जीतने वाली टीम से क्वॉलिफायर-2 में भिड़ना होगा। सूर्यकुमार की मैच…

Read More

सुनील कुमार लातेहार। चुनाव की गहमा-गहमी के बीच लातेहार की ‘निर्भया’ की दास्तान अंधेरे में ही दबी रह गयी। लातेहार की इस महिला के साथ जो कुछ हुआ या हो रहा है, वह व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है। घटना 23 जनवरी की है। लातेहार थाना क्षेत्र अंतर्गत लुटी गांव की महिला कमली देवी (काल्पनिक नाम) के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दरिंदों ने इस दौरान उसके सिर पर प्रहार किया, जिससे वह बेहोश हो गयी। दरिंदे तो वहां से भाग निकले, लेकिन पीड़िता घटनास्थल पर ही पड़ी रही। ग्रामीणों ने उसे वहां बेहोश देख कर पुलिस को…

Read More

खूंटी। कोचांग में नुक्कड़ नाटक करने आयीं पांच महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में षडयंत्रकारी फादर अल्फांसो आइंद को मंगलवार को खूंटी एडीजे राजेश कुमार की अदालत ने दोषी करार दिया है। फादर को कोर्ट से ही हिरासत में ले लिया गया। उन्हें खूंटी उपकारा भेज दिया गया है। लोक अभियोजक सुशील कुमार जायसवाल ने बताया कि अगली सुनवाई 15 मई को होगी। उसी दिन दोषियों को सजा सुनायी जायेगी। हाइकोर्ट ने वर्ष 2018 में खूंटी जिले में पांच महिला कार्यकर्ताओं के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फादर अल्फांसो को जमानत दे दी थी। 19 जून 2018…

Read More

कराची : पाकिस्तान ने भारत के 34 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तान ने कथित तौर पर अपनी जल सीमा में प्रवेश करने के चलते गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी नौसेना के तहत आने वाली मैरीटाइम सिक्यॉरिटी एजेंसी ने इन मछुआरों को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान की मैरीटाइम सिक्यॉरिटी एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि मछुआरों के साथ 6 नावों को भी सीज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि मछुआरों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘इन मछुआरों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा, जहां उन्हें न्यायिक रिमांड पर लेने…

Read More

राजीव रांची। अब तक झारखंड की सात सीटों पर वोटिंग के बाद सियासी गलियारे में आकलन का दौर जारी है। ग्रामीण इलाकों में हो रही धुआंधार वोटिंग के बाद आखिर किसका बेड़ा पार होगा और कौन सियासी चक्रव्यूह में उलझ कर रह जायेगा, इसकी चर्चा आहिस्ता-आहिस्ता जोर पकड़ रही है। झारखंड में दूसरे चरण की चार सीटों खूंटी, रांची, हजारीबाग और कोडरमा में मतदान पूरा हो चुका है। जनता ने अपना फैसला सुना दिया है, लेकिन चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट का तजुर्बा यह कह रहा है कि रांची और खूंटी संसदीय सीट पर कई विधायक परीक्षा में फेल होते नजर…

Read More

एजेंसी नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव में 50 फीसदी इवीएम की वीवीपैट से मिलान की मांग कर रहे 21 विपक्षी दलों को बड़ा झटका दिया है। देश के शीर्षस्थ कोर्ट ने वीवीपैट पर्चियों के औचक मिलान को लेकर दायर समीक्षा याचिका को खारिज करते हुए कहा कि अदालत अपने आदेश को संशोधित करने के लिए तैयार नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले प्रत्येक विधानसभा के पांच बूथों की इवीएम का वीवीपैट से मिलान करने का फैसला दिया था। विपक्षी पार्टियों की तरफ से सीनियर वकील अभिषेक मनु सिंघवी पैरवी कर रहे थे। याचिका खारिज होने के…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता मेदिनीनगर।  बाइपास रोड स्थित ब्राइट लैंड स्कूल के बच्चों ने सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। इस विद्यालय से परीक्षा देने वाले 152 विद्यार्थियों में से 35 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है। 70 विद्यार्थी 80 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वालों में शामिल हुए हैं।  परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थी उतीर्ण हुए हैं, लेकिन 138 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास करने का इतिहास रचा है। स्कूल के विद्यार्थियों की मेधा इतनी अच्छी है कि रिचा रानी एवं मोहित शर्मा ने गणित में 100…

Read More

एजेंसी जौनपुर/भदोही। पांचवें चरण का चुनाव खत्म होते ही चुनावी महासमर का पारा पूर्वांचल की तरफ चढ़ रहा है। रोड शो और जनसभाओं का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को जौनपुर और भदोही में सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की रैली को बसपा मुखिया मायावती और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव संबोधित करने पहूंचे। बसपा-सपा की संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि मोदी सरकार में पांच वर्ष से भ्रष्टाचार चरम पर है। इसमें रक्षा सौदे भी अछूते नहीं रहे। देश की सीमाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा के लोग तो…

Read More

New Delhi : . काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार 10वीं में 98.54% विद्यार्थी पास हुए, जबकि 12वीं में 96.52% विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। 10वीं की परीक्षा 22 फरवरी से 25 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 4 फरवरी से 25 मार्च तक हुई थी। दोनों परीक्षाओं में 2.5 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए थे। रिजल्ट सीआईएससीई की ऑफिशियल वेबसाइट www.cisce.org पर देख सकते हैं। 12वीं में कोलकाता के देवांग और बेंगलुरु की विभा ने 100 परसेंटाइल हािसल किया। 10वीं में मुंबई…

Read More

गुड़गांव. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचीं। एक जनसभा में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। कांग्रेस महासचिव ने कहा- देश ने अहंकार को कभी माफ नहीं किया। ऐसा अहंकार दुर्योधन में भी था। वे बोलीं, “जब भगवान कृष्ण उन्हें समझाने के लिए गए थे, तब दुर्योधन ने उन्हें बंधक बनाने की कोशिश की।’ प्रियंका ने रामधारी सिंह दिनकर की कविता भी पढ़ी- जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। अंबाला में चुनावी सभा के दौरान उन्होंने कहा- चुनाव के प्रचार में भाजपा के नेता कभई ये…

Read More

कोलकाता. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को प.बंगाल के घाटाल में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने जय श्रीराम कहने को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। शाह ने कहा- ममता राज्य में लोगों को जय श्रीराम नहीं बोलने दे रहीं हैं। यह चौकाने वाला है कि भारत में राम का नाम नहीं लिया जाएगा तो क्या पाकिस्तान में जय श्री राम बोला जाएगा। भगवान राम देश की संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका नाम लेने से कोई नहीं रोक सकता। दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। यह पश्चिम मिदनापुर का बताया जा रहा…

Read More