मुंबई : बेस्ट बसों की हड़ताल के कारण मंगलवार को मुंबई और आसपास के इलाकों में जनता का बुरा हाल रहा। यह हड़ताल बुधवार को भी जारी है। बेस्ट बस हड़ताल को देखते हुए सेंट्रल रेल सीपीआरओ ने अतिरिक्त सब सर्विस की घोषणा की है। बेस्ट के 33 हजार से अधिक कर्मियों की हड़ताल का मुंबई के जनजीवन पर गहरा असर पड़ा। रोजाना लाखों यात्रियों को ढोने वाली 1,812 बेस्ट बसें सड़कों से नदारद रहीं। नतीजा, सड़कों पर सन्नाटा पसरा था। कुछ लोग बस स्टॉप पर इंतजार भी करते नजर आए, लेकिन घंटों बस नहीं आने पर वैकल्पिक साधनों से…
Author: azad sipahi desk
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर की हालत को ‘दिनों दिन बढ़ता’ संकट बताया और आसपास के देशों का इस ओर ध्यान खींचा। इस मसले के हल के लिए और मैक्सिको बॉर्डर पर स्टील की दीवार बनाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने 5.7 अरब डॉलर की मांग की। राष्ट्रपति ने ओवल ऑफिस से पहली बार राष्ट्र को संबोधित किया और बॉर्डर की समस्या निपटाने के लिए लोगों से आगे आने की अपील की। उन्होंने गुरुवार रात टीवी पर दिए अपने संबोधन में डेमोक्रेट्स का ध्यान इस ओर खींचा और इसे इंसानी और लोगों के दिलो-दिमाग का बड़ा संकट करार दिया।…
Mumbai : रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म सिम्बा ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। 10 दिन में फिल्म 190 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इस शानदार सक्सेस को सेलिब्रेट करने के लिए टीम सिम्बा करण जौहर के घर पहुंचीं। इस पार्टी में पहली बार रोहित शेट्टी के साथ रणवीर सिंह, अजय देवगन और अक्षय कुमार एक फ्रेम में नजर आए। रोहित शेट्टी के लिए फिल्म सिम्बा बेहद खास है। हाल ही में उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि मेरी लाइफ में अजय देवगन की जगह कोई नहीं ले सकता है। मैं आज जो भी…
नई दिल्ली: वर्ल्ड बैंक ने अनुमान लगाया है कि भारत 2018-19 में दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला देश बना रहेगा। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में विश्व बैंक ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 7.3 फीसदी की दर से बढ़ेगा। इसकी तुलना में चीन का विकास दर 6.3 प्रतिशत ही रहने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वित्तीय वर्ष में अधिकांश विश्व की अर्थव्यवस्थाओं की रफ्तार धीमी रहेगी। हालांकि, इस रिपोर्ट में भारत और दक्षिण एशियाई क्षेत्र के लिए उज्जवल तस्वीर दिखाई गई है। वस्तु…
नई दिल्ली: इतिहास बदलने का दावा ठोकने वाली विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने आखिरकार इतिहास को बदलकर दिखा ही दिया। 71 सालों में पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज का कारनामा इन्होंने किया। अब हर महफील में टीम इंडिया का जिक्र आम हुआ है। कोई इस टीम के बल्लेबाजों की बातें कर रहा है तो कोई बोलर्स की। फैब फोर के रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया कभी इतनी मजबूत और संतुलित नजर नहीं आई, जितना आज नजर आ रही है। फिटनेस का जुनून ऐथलीट की तरह ट्रेनिंग करो, न्यूट्रिनिस्ट की तरह खाओ, बच्चे की तरह नींद…
नई दिल्ली/मुंबई: बैंक कर्मचारी यूनियन, श्रमिक संगठनों, नॉर्थ ईस्ट में सिटिजनशिप बिल के विरोध में तमाम संगठनों ने 8 और 9 जनवरी को हड़ताल का आह्वान किया है। इसके चलते लोगों को बैंक संबंधी कामों को लेकर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इन दो दिनों के दौरान देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में संभवत: कामकाज होगा जिसकी 85,000 शाखाएं हैं। कुछ अन्य नेशनल बैंकों में भी सामान्य कामकाज होने की उम्मीद है। सरकार के एक तरफा श्रम सुधार और श्रमिक-विरोधी नीतियों के विरोध में केंद्रीय श्रमिक संघों ने मंगलवार से दो दिन की देशव्यापी…
मुंबई : उत्तर मध्य लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पूर्व सांसद प्रिया दत्त ने कांग्रेस से चुनाव नहीं लड़ने का मन बना लिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजे ई-मेल में निजी कारणों का हवाला देते हुए चुनाव नहीं लड़ने इच्छा जताई है। दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त के निधन के बाद प्रिया दत्त दो बार उत्तर मध्य मुंबई सीट से सांसद चुनी गई। पिछले 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रिया को भाजपा की पूनम महाजन ने मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। हार से निराश प्रिया पूरी तरह से चुनाव क्षेत्र से गायब हो गईं। उसकी निष्क्रियता…
नई दिल्ली : पालतू कुत्ते पर पत्थर फेंकने से किसी शख्स को इतना गुस्सा आ सकता है कि उसने पत्थर मारने वाले को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। रविवार शाम से वेलकम इलाके की जनता कॉलोनी में यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि एक पत्थर ने तीन बच्चों से उनके पिता का साथ छीन लिया। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि जिस शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया वह आपराधिक प्रवृत्ति का है। कुत्ते को लेकर इससे पहले भी उसका कई लोगों से विवाद हो चुका है। सोमवार…
इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने सोमवार को भारत के उप उच्चायुक्त जे पी सिंह को तलब किया और नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा बिना उकसावे के कथित रुप से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन की निंदा की। विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने सिंह को तलब किया। मोहम्मद फैसल ने आरोप लगाया कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया। फैसल ने इसकी निंदा भी की। बयान के अनुसार नियंत्रण रेखा पर स्थित बागसर सेक्टर में गोलीबारी से एक नागिरक की मौत हो गई…
सिडनी: सिडनी में मौसम ने भले ही भारत को जीत से महरूम कर दिया हो लेकिन विराट कोहली ऐंड कंपनी को वह ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने नहीं रोक पाया। सोमवार को सिडनी टेस्ट के पांचवें दिन जब बारिश के कारण अंपायर्स ने स्टंप्स का फैसला लिया तब इसके साथ ही भारत ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। 1947 से लगातार ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रही भारतीय टीम वहां कोई सीरीज नहीं जीत पाई थी। लेकिन कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। भारत ने अपनी पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा और…
कोच्चि : एक तरफ जहां उत्तर भारत ठंड की चपेट में है, वहीं दक्षिण भारत में भी इस बार नए साल की शुरुआत के साथ सर्द हवाओं के साथ तापमान में गिरावट का असर देखने को मिला है। कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की तरह केरल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन मुन्नार में भी इस वर्ष तापमान में रेकॉर्ड गिरावट दर्ज हुई है। यहां पिछले कुछ दिनों से तापमान जीरो डिग्री बना हुआ है। इतना ही नहीं यहां कई जगहों पर शनिवार को तापमान -3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सर्द हवाओं ने उत्तर भारत के साथ दक्षिण भारत को भी चपेट…