सिडनी : भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल को सिडनी टेस्ट में अपनी ईमानदारी के लिए सराहा जा रहा है। उन्होंने मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्कस हैरिस के कैच को क्लेम करने से मना कर दिया, हैरिस 24 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे जब उन्होंने रविंद्र जडेजा की गेंद पर एक लॉफ्टेड ड्राइव खेला। राहुल ने आगे छलांग लगाकर गेंद को कैच करने का प्रयास किया। भारतीय टीम ने खुशी में जश्न मनाना शुरू कर दिया। हैरिस भी जाहिर तौर पर निराश नजर आए। लेकिन राहुल ने अंपायर को इशारा कर बताया कि गेंद जमीन पर लग चुकी है…
Author: azad sipahi desk
नई दिल्ली: बॉलीवुड के पावर स्टार रणवीर सिंह के सितारे बुलंदियों पर हैं। 9 साल के करियर में एक्टर ने वर्सेटाइल रोल कर हिंदी सिनेमा में एक अलग ही धाक जमाई है।कभी सराहनीय किरदार तो कभी बड़ी हिट दे रहे रणवीर के आगे उनके समकालीन और कई दिग्गज अब बेहद कमजोर नजर आने लगे हैं। रणवीर ने पहले ‘पद्मावत’ और फिर सिम्बा के साथ जिस तरह से साल 2018 की शुरुआत और अंत किया वह किसी भी अभिनेता के लिए लाजवाब कहा जाएगा। अब दीपिका पादुकोण से शादी के बाद साल 2019 में भी रणवीर कुछ ऐसा ही करते दिख…
breaking headline
breaking headline
breaking headline
breaking headline
breaking headline
नई दिल्ली : 2019 लोकसभा चुनावों से पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की सुगबुगाहट तेज है। आप के साथ गठबंधन के फैसले की खबरों के बीच दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने पद से इस्तीफा दे दिया है। माकन ने अपने इस्तीफे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का शुक्रिया अदा किया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि माकन हमेशा से ही कांग्रेस और आप के गठबंधन के खिलाफ थे। माकन के इस्तीफे के साथ माना जा रहा है कि लोकसभा चुनावों के लिए दोनों पार्टियों का गठबंधन हो…
नई दिल्ली: दिल्ली के मोतीनगर के पास सुदर्शन पार्क में एक बड़ा हादसा हुआ है। पार्क के पास डी ब्लॉक में घर के अंदर कंप्रेशर ब्लास्ट हुआ, जिसकी वजह से छत गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है। कुछ लोगों के दबे होने की खबर है। पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर है। दूसरी ओर, नोएडा के सेक्टर-73 की कई झुग्गियों में अचानक से आग लग गई जिसमें कई झुग्गियां जलकर खाक हो गई। पुलिस के मुताबिक, पंखा बनाने की फैक्ट्री है। अभी तक आठ लोगों को बिल्डिंग से रेस्क्यू करके निकाला गया है। राहत और बचाव…
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने चौथे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को बल्लेबाजी के लिए उतरने पर भारतीय कप्तान विराट कोहली की हूटिंग करने वाले सिडनी क्रिकेट मैदान के दर्शकों की निंदा की है। मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद कोहली मैदान पर उतरे तो ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने उनकी हूटिंग की। इससे पहले 2012 में भी सिडनी टेस्ट में कोहली की दर्शकों ने हूटिंग की थी। उस समय विराट को मैच फीस का 50 प्रतिशत गंवाना पड़ा था, क्योंकि उन्होंने दर्शकों की ओर ऊंगली दिखा दी थी। इससे काफी विवाद भी हुआ था। यहां सिडनी…
तिरुवनंतपुरम : केरल के सबरीमाला मंदिर में दो महिलाओं के प्रवेश के बाद राज्य में हिंसा फैल गई है। राज्य में स्थिति तनावपूर्ण है और कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। गुरुवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई जगह मुठभेड़ हुई। हिंसा को देखते हुए राज्यपाल पी सदाशिवम ने मुख्मंत्री पिनाराई विजयन से कानून व्यवस्था पर रिपोर्ट मांगी है। जानकारी के मुताबिक राज्य में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिसमें 21 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सोशल डेमोक्रैटिक पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं के साथ झगड़े में बीजेपी के तीन कार्यकर्ता चाकू से घायल हो गए थे।…