Browsing: झारखंड

झारखंड मुक्ति मोर्चा 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में 12 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। बुधवार को पार्टी की राज्य कमेटी के लोग रांची आ रहे हैं। वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ बातचीत कर आगे की रणनीति तय करेंगे। सोमवार को झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ये बातें झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहीं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 12 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए फोकस किया है।

राजनीति के बारे में बहुत पुरानी कहावत है कि इसमें न कोई स्थायी दोस्त होता है और न कोई स्थायी दुश्मन। परिस्थितियों के हिसाब से नफा-नुकसान तौल कर राजनीतिक रिश्ता बनता-बिगड़ता है। झारखंड में तो यह हिसाब-किताब और भी तेजी से बदलता रहा है। यही कारण है कि एक साल पहले लोकसभा चुनाव में जिस भाजपा ने आजसू के लिए अपनी सीटिंग सीट गिरिडीह छोड़ दी थी, उसी के साथ छह माह बाद विधानसभा चुनाव में रिश्ते तार-तार हो गये और दोनों अलग

रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुट्टुपालु घाटी में सोमवार को एक टेलर का ब्रेक फेल हो गया। इस हादसे में छड़ लदा टेलर एक बड़े चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में टेलर पर सवार खलासी की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी विद्या शंकर ने बताया कि रांची की ओर से आ रहे टेलर का अचानक घाटी में ब्रेक फेल हो गया।

2016 में हुए राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग के मामले के अनुसंधान की समीक्षा के दौरान कई निर्देश अनुसंधानक को दिये गये हैं। मामले की समीक्षा वरीय अधिकारियों ने की है। तय हुआ कि उस चुनाव में वोट देने से वंचित रहे झामुमो के विधायक चमरा लिंडा और पांकी से कांग्रेस के तत्कालीन विधायक देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह से पूछताछ जल्द की जायेगी। वर्ष 2016 की इस घटना पर 2018 में जगन्नाथपुर थाना में जो प्राथमिकी दर्ज की

पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की मुश्किलें बढ़नेवाली हैं। उनकी बहू रेखा मिश्रा द्वारा शनिवार को दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के बाद अब पुलिस उनसे पूछताछ की तैयारी कर रही है। पूर्व डीजीपी के अलावा मामले में आरोपी बनायी गयीं उनकी पत्नी डॉ पूनम पांडेय और उनके पुत्र शुभांकर पांडेय से भी पुलिस पूछताछ करेगी। सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि फिलहाल प्राथमिकी में लगाये गये आरोपों की जांच रांची पुलिस कर रही है। जल्द ही आ

साहेबगंज में अगवा अनाज व्यवसायी अरुण साह का शव मिलने से सनसनी फैल गयी है। अरुण साह 20 जून से लापता थे और परिजनों ने अपहरण की आशंका जतायी थी। लापता होने के एक दिन बाद अपहरणकर्ताओं ने परिवारवालों से 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। रविवार को अरुण साव का शव बोरियो प्रखंड के बरमसिया गांव

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को गुमराह किया है और देश से झूठ बोला है। पिछले दो महीने से चीनी सैनिक हमारे देश में घुसपैठ करते रहे हमारी फौज को ललकारते रहे, हमा

15-16 जून की रात गलवान घाटी में 20 भारतीय जांवाजों की शहादत ने चीन के साथ भारत के संबंधों को बेहद तनावपूर्ण बना दिया है। देश भर में चीन के बहिष्कार का आह्वान भी जोर पकड़ रहा है। कोरोना संकट के बीच पैदा हुए इस तनाव ने झारखंड पर भी गहरा असर डाला है। लेह-लद्दाख में जहां झारखंड के श्रमिक सीमा पर सड़क बनाने के काम में जुटे हुए हैं, वहीं झारखंड की राजनीति में भी अब चीन की इंट्री हो गयी है। भाजपा जहां चीन के बहिष्कार की बात कह रही है, वहीं सत्तारूढ़ झामुमो और उसकी सहयोगी कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने की कोशिश शुरू की है। दोनों तरफ से बयानों के तीर भी चलने लगे हैं, लेकिन इसी बीच कांग्रेस पर राजीव

कोडरमा थाना क्षेत्र के तारा घाटी के समीप शनिवार को अहले सुबह कोलकाता से बिहार जा रही ताज बंगला बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। सौभाग्य से हादसे में बस पर सवार यात्री बच गये। जानकारी के अनुसार बस संख्या बीआर 27पी 0795 कोडरमा घाटी में असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। सूचना के बाद कोडरमा थाना प्रभा