देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि उसका कुनबा लगातार बिखर रहा है। दिसंबर 2018 में जिन तीन राज्यों की सत्ता में कांग्रेस की वापसी हुई थी, उनमें से मध्यप्रदेश उसके हाथ से निकल चुका है और राजस्थान में स्थिति डावांडोल है। आखिर कांग्रेस क्यों अपने कुनबे को संभाल नहीं पा रहा है।
Browsing: विशेष
राज्य में कोरोना संकट गहरा गया है। रविवार को सात कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरनेवालों की संख्या 31 हो चुकी है। इसके बाद राज्य में खलबली मच गयी है। राज्य सरकार ने बिहार और बंगाल समेत सभी राज्यों से लगनेवाली सीमाएं सील कर दी हैं। बाहर से किसी को भी राज्य में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।
कोल्हान रेंज के बरकेला वन कार्यालय में नक्सलियों ने जम कर उत्पात मचाया। शनिवार देर रात करीब 80 हथियारबंद नक्सलियों ने वहां धावा बोला और दर्जन भर इमारतों को आइइडी में विस्फोट कर उड़ा दिया। नक्सलियों ने वहां खड़े एक दर्जन वाहनों में भी आग लगा दी। नक्सलियों ने वहां मौजूद दर्जन भर वनकर्मियों के साथ मारपीट भी की और उन सभी को पास में अवस्थित पंचायत भवन में बंधक बना कर रखा। करीब चार घंटे तक उत्पा
आदिवासी समाज अपनी विशिष्ट संस्कृति, रीति-रिवाज, वेश भूषा और कर्मठता के लिए पहचाना जाता है। विकट से विकट परिस्थिति में भी आदिवासी समाज ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अपनी भूमिका निभायी है। इस समाज के अंदर देशभक्ति की भावना कूट-कूटकर भरी हुई है। रविवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा झारखंड की जनसंवाद रैली को संबोधित
सरायकेला। सरायकेला-खरसावा ंके नक्सल प्रभावित क्षेत्र रायजमा गांव में 23 मई को मंगल सिंह और उसकी पत्नी की हत्या में शामिल दो नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी मो अर्शी ने बताया कि 23 मई की रात को प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के लोगों ने मंगल सिंह और उसकी पत्नी की घर में घुसकर हत्या कर दी थी।
आधुनिक राजनीति को वैसे अवसरवादिता का पर्याय माना जाता है, लेकिन कभी-कभी यह अवसरवादिता इतनी महंगी पड़ जाती है कि लोगों की हस्ती भी इसमें गायब हो जाती है। झारखंड में चुनाव से ठीक पहले पाला बदलने का लंबा इतिहास रहा है और कई लोग ऐसे भी हुए, जिन्हें इसका लाभ मिला, लेकिन दूसरी तरफ कई ऐसे नेता भी हैं, जो चुनाव हारने के साथ ही सार्वजनिक जीवन से गायब ही हो गये। सुखदेव भगत, मनोज यादव और राधाकृष्ण किशोर ऐसे ही नेता हैं।
झारखंड के लिए राहत की खबर है। राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है। बता दें कि आज ही सिविल सर्जन वीबी प्रसाद के नेतृत्व में तीन डॉक्टरों की टीम सीएम आवास पहुंची थी। डॉक्टरों की टीम ने सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन समेत पूरे परिवार का स्वाब सैंपल जांच के लिए लिया था।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होम क्वारेंटाइन में होने के बावजूद पूरे राज्य पर नजर रख रहे हैं। राज्य के पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और झामुमो विधायक मथुरा महतो के कोरोना संक्रमित होने के बाद बुधवार से होम क्वारेंटाइन में गये मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को दिन भर अधिकारियों से फोन पर बातचीत की और अपडेट लिया
आइसीएसइ बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जमशेदपुर की अद्रिका घोष ने झारखंड में सबसे ज्यादा अंक हासिल किये हैं। जमशेदपुर के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा अद्रिका को सर्वाधिक 99.4 प्रतिशत अंक मिले हैं। उसने झारखंड राज्य में टॉप किया है। झारखंड से साढ़े 16 हजार विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था।
आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक सशक्त संकल्प ही नहीं बल्कि आधुनिक भारत की पहचान है। यह अंत्योदय से सर्वोदय का अभियान है जिसमें गांव, गरीब, किसान की मजबूती के साथ मजबूत समर्थ और स्वाभिमानी भारत बनाने का संकल्प है। शुक्रवार को आॅनलाइन प्रेसवार्ता में ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहीं। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार अपने अधिकारों की बात तो खूब करती है पर अपने
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड में 31 जुलाई तक किसी भी स्कूल-कॉलेज में नामांकन नहीं लेने का निर्देश दिया गया है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने किसी भी काम के लिए छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं कर्मचारियों के आने पर भी पाबंदी लगा दी है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की स्कूली शिक्षा और साक्षरता सचिव ने झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को इस बाबत पत्र लिख कर निर्देश दिया है। केंद्र सरकार के आदे
