Browsing: विशेष

बिहार विधानसभा चुनाव में 125 सीटों पर जीत दर्ज करने के साथ ही सोमवार को नीतीश कुमार ने सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके अलावा दो उप मुख्यमंत्री और 12 विधायकों और विधान पार्षदों ने मंत्री पद की शपथ ली

झारखंड में बड़े पैमाने पर कोयला तस्करी की तैयारी शुरू हो गयी है। इस काम में कुछ आइपीएस अधिकारी भी जुटे हैं। झारखंड और दूसरे राज्यों के कोयला तस्करों से संपर्क साधा जा रहा है। बड़े तस्करों से डील की तैयारी है। इस बार 20 का नया नोट डिस्को कोयला का पासिंग कोड होगा। अभी धनबाद और बोकारो में कोयला तस्करी जोरों पर चल रही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने छठ पर्व पर राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइनका विरोध किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सरकार से अपने निर्णय पर पुनर्विचार का आग्रह किया है। श्री प्रकाश ने पत्र में कहा है कि लोक आस्था

 मंडला मकरविलक्कू वार्षिक तीर्थयात्रा के शुरू होने के बाद पथानमथिट्टा स्थित सबरीमाला अय्यप्पा भगवान के मंदिर में ‘शरण अय्यप्पा’ मंत्र गूंज…

झारखंड ने रविवार को अपना 20वां सालगिरह मनाया और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर याद किया। राज्य की सवा तीन करोड़ आबादी की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोकर स्थित बिरसा समाधि स्थल पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के साथ धरती आबा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद उन्होंने बिरसा चौक पर धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। हालांकि कोविड को ध्यान में रखते हुए राज्यभर में स्थापना दिवस के मौके पर किसी प्रका

राज्य स्थापना दिवस के मौके पर झारखंड पुलिस की ओर से रविवार को अलंकरण दिवस समारोह मनाया गया। इसमें बेहतर काम करने वाले 80 पुलिसकर्मी और अधिकारी को सम्मानित किया गया। डोरंडा के जैप वन ग्राउंड में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पुलिस परेड का निरीक्षण किया।

गुमला के रायडीह प्रखंड स्थित हीरादाह पर्यटक स्थल में पिकनिक मनाने गये छह दोस्तों की टोली से तीन लोग पानी के तेज बहाव में बह गये। बताया जा रहा है कि दिनभर की खोजबीन के बावजूद अभी तक तीनों युवकों का कोई पता नहीं चल सका है। बचे हुए तीन दोस्तों ने बताया कि सभी गुमला जिला मुख्यालय के विभिन्न मुहल्ले के निवासी हैं। घटना रविवार की दोपहर तीन बजे के आसपास की बतायी जा रही है। पिकनिक मनाने के क्रम में सभी दोस्त

हैप्पी बर्थ डे झारखंडहैप्पी बर्थ डे झारखंड। अपना झारखंड 20 साल का हो गया। एक ऐसा युवा राज्य, जिसकी आंखों में तमाम रंगीन सपने हैं, क्षमता है और अपार सभावनाएं हैं। एक आम भारतीय परिवार में जब बच्चा 20 साल का हो जाता है, तो उससे उम्मीद की जाती है कि वह भविष्य की अपनी राह तय कर चुका है और अब उसे उसी रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए परिवार और समाज के समर्थन की जरूरत है, ताकि वह अपने पैरों पर खड़ा हो सके। एक राज्य के रूप में झारखंड ने 20 साल के कालखंड में कई मुकाम हासिल किये हैं, लेकिन यहां के सवा तीन करोड़ लोगों में कहीं न कहीं ‘अबुआ राज’ के

भाई व बहन के प्यार को समर्पित पर्व भाई दूज इस बार 16 नवंबर यानि कि सोमवार को है. कहते…