मंजूलिका: आड़ू गर्मियों में काफी फायदेमंद फल है। हल्की मिठास तो इसकी खूबी है ही इसके अलावा इसमें मौजूद एंजाइम, विटमिन और फाइबर सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। इसके छिलके में भी काफी मात्रा में विटमिन और मिनरल्स होते हैं।
यह आंखों को स्वस्थ और विजन पावर बढ़ाने के लिए अच्छा होता है। आड़ू में बीटा कैरटीन पाया जाता है, जो शरीर में विटमिन ‘ए’ के बनने के लिए जरूरी है। विटमिन ‘ए’ रेटिना को स्वस्थ रखने में बहुत मदद करता है।
वजन कंट्रोल करे
यह वजन कम करने में भी मददगार है। आड़ू में 80% पानी और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें कैलरी की मात्रा कम होती है। आड़ू में मौजूद फाइबर की मात्रा पेट और लिवर से टॉक्सिन को हटाने में मदद करती है।
ऐंटी-आॅक्सीडेंट्स से भरपूर
आड़ू में जरूरी ऐंटीआॅक्सीडेंट्स होते हैं जो वृद्धावस्था की प्रक्रिया का मुकाबला करने में सक्षम होते हैं। इसमें विटमिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो ऐंटीआॅक्सीडेंट की तरह काम करता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
किडनी के लिए लाभकारी
इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम किडनी के लिए बहुत फायदेमंद है। यह आपके यूरिनरी ब्लैडर के लिए एक क्लिंजिंग एजेंट की तरह काम करता है जिससे यह हमें किडनी से जुड़ी बीमारियों से दूर रखता है।
हड्डियों को मजबूती देता
आड़ू में पाया जाने वाले कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ही दांतों को भी मजबूत बनाता है। इन्हीं दोनों तत्वों की मदद से हमारे शरीर में हड्डियों के क्षरण को रोका जा सकता है।
वाइट ब्रेड का सेवन न करें
डॉक्टर्स के मुताबिक, वाइट ब्रेड में ऐसी कई चीजें होती हैं, जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। वाइट ब्रेड यानी सफेद ब्रेड, आमतौर पर मैदे से बनायी जाती है। इसमें कई ब्लीचिंग एजेंट्स जैसे पोटैशियम ब्रोमेट, एजोडिकाबोर्नामाइट का इस्तेमाल होता है, जिससे बॉडी सेल्स को नुकसान पहुंचता है और कैंसर हो सकता है। ब्रेड की प्रोसेसिंग के दौरान इसके अधिकतर पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं, फाइबर कम हो जाता है, जिससे पाचन धीमा होता है और कब्ज हो सकता है। वाइट ब्रेड में बहुत ज्यादा फैट होता है। अगर आप लगातार इसे खाते हैं तो आपका वजन बढ़ना तय है। इसमें अधिक मात्रा में काबोर्हाइड्रेट, सोडियम और ग्लूटेन मिला होता है जिससे शरीर में कई बीमारियां हो सकती हैं। इसे खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल और इंसुलिन तेजी से बढ़ता है और फिर थोड़े समय बाद एकदम गिर जाता है।
जिससे बॉडी में एनर्जी का लेवल कम हो जाता है। डॉक्टर्स के मुताबिक, वाइट ब्रेड में हाई लेवल का सोडियम होता है जो कि ब्लड प्रेशर और हार्ट की बीमारी को बढ़ाता है।