Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»लातेहार का एस्सार पावर प्लांट बिकेगा
    Jharkhand Top News

    लातेहार का एस्सार पावर प्लांट बिकेगा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। एस्सार पावर लिमिटेड के आवंटित प्लांट की नीलामी की तैयारी की जा रही है। कंपनी को लातेहार के चंदवा में पावर प्लांट बनाने के लिए अशोका और चकला कोल ब्लॉक आवंटित किया गया था। कंपनी को पावर प्लांट बनाने के लिए कोल ब्लॉक 1993 में आवंटित किया गया था, जिसे 2015 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रद्द कर दिया गया। कंपनी ने काम करने के लिए लगभग 3300 करोड़ रुपये एसबीआइ से लोन लिया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कोल ब्लॉक रद्द होने पर कंपनी ने काम बंद कर दिया। वहीं, लोन ली गयी राशि के एवज में कंपनी बैंक की डिफॉल्टर हो गयी। अब एसबीआइ कैप्स की ओर से इस पावर प्लांट को नीलाम करने की तैयारी की जा रही है। इस प्रोजेक्ट में एसबीआइ का अधिक शेयर था। इसके बाद एसबीआइ ने इसे एसबीआइ कैप्स को दिया, जो एसबीआइ की मेजर कपंनी है। बताया जा रहा है कि एसबीआइ कैप्स पावर प्लांट को नीलाम करने जा रही है।
    1200 मेगावाट के लिए 2800 करोड़ खर्च
    सुप्रीम कोर्ट के कोल ब्लॉक आवंटन रद्द करने तक कंपनी ने लगभग 2800 करोड़ का काम कर लिया था। अनुमान है कि आठ महीने और काम किया जाता, तो प्लांट शुरू हो जाता। जबकि कंपनी ने 3300 करोड़ का लोन ले रखा था। बैंक इंसोल्वेंसी डिफॉल्टर कानून के तहत एनसीएलटी में मुकदमा दर्ज किया। मामला फिलहाल चल रहा है। वहीं साल 2015 में कंपनी को भी दिवालिया घोषित किया गया। जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कंपनी भी बैंकरप्ट हो गयी थी। इस पावर प्लांट बनने पर राज्य को 1200 मेगावाट बिजली मिलती।
    2018 में कराया गया था असेस्मेंट
    ऊर्जा विभाग के तत्कालीन सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने साल 2018 में पावर प्लांट का असेस्मेंट कराया था। पता चला था कि कंपनी सिर्फ आठ महीने में चालू हो जाती। ऊर्जा विभाग की ओर से तब निर्णय लिया गया था कि ऊर्जा विकास उत्पादन निगम लिमिटेड को पावर प्लांट दिया जाये। निगम सरकार के जरिए प्लांट का अधिग्रहण करता। साथ ही पतरातू को मिलने वाला कोयला लिंकेज इस प्लांट को देने की योजना थी। इसके बाद ऊर्जा सचिव का तबादला हो गया और मामला भी ठंडा पड़ गया। पूर्व सरकार चाहती तो कंपनी का अधिग्रहण कर सकती थी, लेकिन मामला एनसीएलटी में जाने के बाद, अब एसबीआइ कैप्स इसकी नीलामी करायेगा।

    Latehar's Essar power plant will be sold
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड कांग्रेस के भीतर ‘प्रेशर पॉलिटिक्स’ का खेल!
    Next Article सात इनामी सहित 12 नक्सलियों ने छोड़ा संगठन
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की

      May 23, 2025

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version