दुमका: इस तसवीर को जरा गौर से देखिये। इसमें जमीन पर बैठी युवती कोई और नहीं, बल्कि अपनी सहपाठी के द्वारा बेआबरू हुई एसपी कॉलेज दुमका की छात्रा है। इसी छात्रा को कॉलेज की लड़कियों ने चोरी के शक पर निर्वस्त्र किया, वीडियो बनाया। इसे वायरल भी कर दिया। गुरुवार को दुमका नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित के साथ जेंडर को-आॅर्डिनेटर सुहासिनी कुमारी की टीम मिलने गयी। इसके बाद जो हुआ, वह नितांत ही शर्मनाक है। विक्टिम संग महिलाओं ने तसवीर तो खिंचायी, लेकिन उसे जमीन पर बैठा दिया। इसे सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। देखते ही देखते यह वायरल हो गया। इस वीडियो की चारों तरफ भर्त्सना हो रही है।
Previous Articleइमरान खान ने नवाज शरीफ के रोड शो को ‘भ्रष्टाचार बचाओ’ रैली कहा
Next Article अब तो नकारें सियासी भ्रष्टाचार
Related Posts
Add A Comment