-पहली बार आमचुनाव 82 दिन चला: सुप्रियो रांची। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में 1 जून को अंतिम चरण का मतदान होगा। उन्होंने चुनाव आयोग को घेरते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। सुप्रियो ने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई आम चुनाव इतने लंबे समय तक चला हो। वह शुक्रवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 2024 का आम चुनाव पूरे 82 दिन का चला। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि…
Author: admin
रांची। शुक्रवार की भोर होते ही राजधानी रांची में पुरवइया हवा चली। आसमान में बादल छाये रहे। इस कारण न तापमान बढ़ने के बजाये गिरा। वहीं पुरवाइया के कारण उमस से लोग पसीना-पसीना नजर आये। इससे लोगों के चेहरे की रंगत उड़ी रही। पसीने के साथ चिपचिपी गर्मी का एहसास हुआ। राज्य में 1 जून से आंधी और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है। इसका असर कई जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने शुक्रवार को दी। मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में…
रांची। डीजे हत्याकांड के आरोपी अभिषेक सिंह के साले को वाहन चोरी के आरोप में पुलिस ने जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई तुपुदाना ओपी पुलिस ने की है। जेल भेजे गये आरोपी का नाम राहुल कुमार है और डीजे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह का साला है। पुलिस ने चोरी की एक कार बरामद की है। बताया जाता है कि राहुल कुमार वाहन चोर गिरोह का सरगना है।
रांची। जिले में पदस्थापित इंस्पेक्टरों के 31 बॉडीगार्ड को लाइन क्लोज करने का निर्देश जारी किया गया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने यह आदेश जारी किया है। सभी बॉडीगार्ड को पुलिस लाइन में योगदान देने को कहा गया है। अब नये सिरे से उनका पदस्थापन विभिन्न स्थानों में किया जायेगा। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी बॉडीगार्ड 24 घंटे के भीतर पुलिस लाइन में योगदान देना सुनिश्चित करें। आदेश जारी होने के बाद कई थानों में पदस्थापित बॉडीगार्ड ने पुलिस लाइन में अपना योगदान भी दे दिया है। बताया जा रहा है कि रांची के एक्सट्रीम…
-मंत्री ने बहरागोड़ा में पचास एकड़ जमीन खरीदी है रांची। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग के आरोप लगाये हैं। इसे लेकर उन्होंने इडी के निदेशक को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि बन्ना के भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग की जांच करायें। सरयू ने आरोप लगाया कि बन्ना गुप्ता ने 2021-22 में कोविड प्रोत्साहन राशि का लाभ खुद और अपने कर्मियों को दिलवाया था। वहीं बन्ना गुप्ता की सांठ-गांठ से स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों का दवा घोटाला हुआ है। करोड़ों रुपये की दवाइयां स्वास्थ्य विभाग ने उंची दरों पर…
लपेटे में आ सकते हैं ग्रामीण विकास विभाग के दो पूर्व सचिव भी मंत्री के दो रिश्तेदार और एक करीबी को समन करने की तैयारी अजय शर्मा रांची। ग्रामीण विकास विभाग में ठेका आवंटित करने के एवज में कमीशन वसूलने के खेल में राज्य सरकार के दो अन्य आइएएस अधिकारी भी लपेटे में आ सकते हैं। ये दोनों अधिकारी ग्रामीण विकास विभाग में पहले सचिव रह चुके हैं। रिमांड पर लिये गये सरकार के मंत्री आलमगीर आलम ने इन दो अधिकारियों के नाम लिये हैं। साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारी भी इडी की रडार पर आ सकते…
रातू रोड रवि स्टील एरिया में सुबह 9 बजे से पावर कटा रहा रांची। पूरे सूबे में प्रचंड गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। आसमान से आग बरस रही है। ऊपर से अनचाही बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। रांची सहित पूरे राज्य में भयंकर बिजली कटौती और पावर कट का सिलसिला जारी है। हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राजधानी रांची में कब बिजली रहेगी, कब कट जायेगी, यह कहा नहीं जा सकता है। गर्मी का साइड इफेक्ट का सबसे बड़ा असर देशभर में पानी आधारित हाइडल पावर प्रोजेक्ट…
गिरिडीह। युवा सर्जन डॉक्टर अमित गौंड के निधन से पूरा शहर मर्माहत है। वहीं दो दिन बाद इस युवा सर्जन के टुंडी रोड स्थित आवास में शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत और मुकेश जालान भी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता नवीन सिन्हा और मनोज संघई भी मौजूद थे। युवा सर्जन डॉक्टर अमित गौंड के अग्रज चीकू गौंड समेत परिवार के सदस्यों से मिल कर हिम्मत बंधायी। मिलने के क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से उनके बड़े भाई चीकू गौंड ने बताया कि अमित के हालात में सुधार भी हुआ,…
रांची। सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस के विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त सात कर्मियों को विदाई दी गयी। इसमें महेंद्र कुमार पंजाबी, अनिल कुमार गुप्ता, सुनील कुमार, डॉ अरबिंद कुमार, संजय कुमार श्रीवास्तव, सौमेन रॉय, मनोज कुमार को सम्मान सह विदाई दी गयी। सीसीएल से कुल 81 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, जिसमें आठ अधिकारी और 73 कर्मचारी हैं। इस अवसर पर निदेशक वित्त पवन कुमार मिश्रा, निदेशक कार्मिक हर्षनाथ मिश्र, निदेशक तकनीकी हरीश दुहान, निदेशक सतीश कुमार झा, सीवीओ पंकज कुमार ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न दिया। निदेशक वित्त पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि आप सभी की…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने अपने एक आदेश में कहा है कि अगर किसी अभियुक्त को एक बार जमानत दे दी जाती है, उसकी जमानत तब तक रद्द नहीं की जा सकती, जब तक कि वह जमानत की शर्तों का उल्लंघन न करे या निष्पक्ष सुनवाई में बाधा न डाले। दरअसल, जमशेदपुर सिविल कोर्ट ने दीक्षा कुमारी को एक आपराधिक मामले में आपसी समझौते के आधार पर जमानत दी थी, जिसके खिलाफ अमित कुमार ने हाइकोर्ट में क्रिमिनल मिस्लीनियस पिटीशन दाखिल कर जमानत रद्द करने का आग्रह किया था। इस मामले की सुनवाई हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की…
सिमडेगा। सिमडेगा जिला के ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत जामबहार की रोपनी कुमारी, जो सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य है, वह नौकरी लगने के बाद पहली बार अपने घर आयी है। नौकरी मिलने के बाद अपने गांव पहुंच कर रोपनी कुमारी सुबह शाम जामबहार के नन्हे मुन्ने हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी दे रही है। साथ ही इन नन्हे मुन्ने हॉकी खिलाड़ियों को हॉकी बॉल, स्टिक बैग और मिठाई देकर प्रोत्साहित भी कर रही है। गरीबी की कोख से जन्मी और बचपन में ही पिता का साया खोकर विपरीत परिस्थितियों से पली बढ़ी रोपनी कुमारी ने गांव के बुजुर्गों को…