रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर इलाके में शनिवार को एक बड़े नक्सली हमले में सीआरपीएफ के चार जवान शहीद हो गये। बताया जा रहा है कि माओवादियों द्वारा बीजापुर में सीआरपीएफ के एक गश्ती दल पर हमला किया गया। हमले में चार जवान शहीद हो गये, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। नक्सलियों ने जवानों पर आइइडी से हमला किया। इसके बाद आवापल्ली थाना क्षेत्र के पास स्थित घटनास्थल को सील कर गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने शनिवार शाम बीजापुर से मुरदोंडा की ओर जानेवाली सड़क पर गश्त लगा रही सीआरपीएफ की…
Author: azad sipahi
रांची। पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने शनिवार को खरसावां शहीद स्थल से स्वराज स्वाभिमान यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत की। खरसावां शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद जिलिंग्दा में सबसे पहले चौपाल लगायी। चौपाल में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। खासकर महिलाओं की संख्या बहुत ज्यादा देखी गयी। सुदेश ने ग्रामीणों से सीधे तौर पर सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी हासिल की। वह एक-एक कर महिलाओं से बात कर रहे थे और उनकी समस्याओं को जान रहे थे। इतना ही नहीं, जो समस्या उनके पास आ रही थी, उसे बजाप्ता वह…
धनबाद। कोयलांचल धनबाद के आसपास स्थापित कोयला आधारित उद्योग, कोयले के लिए तड़प-तड़प कर दम तोड़ रहे हैं और नेता खामोश हैं। इन नेताओं के ही भाई-भतीजे और शागिर्दों के कारण कोलियरियों में उत्पादन और उठाव प्रभावित हो रहा है। हार्डकोक उद्योग कोयलांचल की अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख और सशक्त स्तंभ है। इस उद्योग से रोजगार सृजन के तहत लाखों परिवार प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जीविकोपार्जन करते रहे हैं। लोहा और इस्पात उद्योग की प्रगति के साथ राष्ट्र के निर्माण में भी इसकी महती भूमिका रही है। भीषण त्रासदी और विडंबना है कि कोयले की रत्नगर्भा धरती में अवस्थित…
रांची। सीएम रघुवर दास ने कहा है कि कृषि में लगातार लागत बढ़ रही है। किसानों को उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। कृषि में तकनीक का इस्तेमाल कर लागत कम करने के साथ ही उपज बढ़ायी जा सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार किसानों को नयी तकनीक और आधुनिक खेती की जानकारी के लिए इजरायल भेज रही है। किसान वहां से खेती की नये तरीके सीख कर झारखंड के किसानों को भी प्रशिक्षित करेंगे। सीएम इजरायल जानेवाले किसानों के दूसरे जत्थे में शामिल 21 किसानों को संबोधित कर रहे थे। 2022 तक आय…
धनबाद। शनिवार की सुबह धनबाद सांसद पशुपति नाथ सिंह के आवास का भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। उनके साथ सिंदरी नगर के विभिन्न समुदायों और सामाजिक संगठनों के साथ आम लोग भी थे। ये लोग आवास परिसर में ही धरना पर बैठ गये और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करने लगे। ये सभी पिछले दिनों सिंदरी भाजपा नगर अध्यक्ष विजय सिंह और शैलेंद्र सिंह पर हुए हमले के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जब तक हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, सिंदरी इंस्पेक्टर और डीएसपी का तबादला नहीं किया जाता है,…
गुमला। गुमला थाना के सिलाफारी गांव निवासी राजकुमार साहू (20 वर्ष) की गुरुवार की रात 10 बजे तीन अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधी पहले राजकुमार के घर गये और उसे भरदा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के बहाने घर से बाहर बुलाया। इसके बाद कुछ दूर ले जाकर गोली मार दी। गोली लगने के बाद गांव के लोग राजकुमार को रांची अस्पताल ले गये। जहां रात 1.45 बजे मौत हो गयी। इस घटना से आक्रोशित गांव के लोगों ने शुक्रवार की सुबह 6.30 से 10.30 बजे तक सिलाफारी गांव के समीप नेशनल हाइवे-43 को जाम कर दिया।…
गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के पचपडवा धंगरडीहा गांव निवासी मिथलेश पासवान की पत्नी शिला देवी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी। मिथिलेश पासवान अपनी पत्नी के साथ सोनपुरवा में किराये के मकान में रहता था। वहीं पर फंदे से झूलता हुआ उसकी पत्नी शिला का शव पाया गया। मृतका के मायके वालों ने मिथिलेश पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार शिला की शादी 2006 में हुई थी, बच्चा नहीं होने के कारण उसे बराबर पति द्वारा प्रताड़ित किया जाता था,और बांझ होने का ताना भी दिया जाता था। अक्सर वह शिला को…
डोमचांच। नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार को शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने नगर विकास विभाग की कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत थाना के समीप, तेतरियाडीह, नीमडीह, ढ़ाब रोड़ में पीसीसी का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर शिक्षामंत्री डॉ नीरा यादव ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सके। एक-एक कर क्षेत्र की समस्याओं को दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप लोग क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी दें, समस्याओं का अवश्य निराकरण किया जायेगा। विकास कार्यों…
बड़कागांव। झारखंड में सरकार और पुलिस नक्सलवाद के शीघ्र खात्मे का दावा कर रही है, लेकिन नक्सलियों के हौसले पस्त नहीं हुए हैं। ताजा मामला हजारीबाग जिला के बड़कागांव का है। यहां प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों ने अंचल अधिकारी को धमकी भरा पत्र भेजकर उनसे 20 लाख रुपये की लेवी मांगी है। चिट्ठी गिरिडीह से भेजी गयी है। इसमें कहा गया है कि समय पर लेवी नहीं मिलने पर दिन-दहाड़े अंचल कार्यालय को ग्रेनेड लगाकर उड़ा देंगे और इसमें दर्जनों लोगों के चीथड़े उड़ जायेंगे। अंचल अधिकारी वैभव कुमार सिंह को धमकी देने के लिए गिरिडीह के बरमसिया के…
रामगढ़। जिला पुलिस को वाहन चोर गिरोह को पकड़ने में एक बड़ी सफलता मिली है। 26 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। एसपी ने बताया कि 14 अक्टूबर को वादी मुस्लिम अंसारी, पिता जमील अंसारी, सौंदा डी, भुरकुंडा थाना पतरातू के द्वारा भुरकुंडा ओपी में एक आवेदन दिया गया। इसमें कहा गया कि आकाश कुमार झांसी ने उसकी बोलेरो गाड़ी जेएच 01सीए 4932 को गायब कर दिया है। इस संबंध में भुरकुंडा ओपी में कांड संख्या 308/18 दिनांक 14 अक्टूबर धारा 406, 120 बी भादवि दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि…
साहेबगंज। भाजपा नेता सह पत्थर व्यवसायी दिनेश पटेल की शुक्रवार को हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत तेतरिया, पंगड़ो स्थित क्रशर पर दिनेश पटेल अपने भाई संजय पटेल के साथ खाना खा रहे थे। इसके बाद दिनेश पटेल हाथ धोने लगे। इसी बीच तीन हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे और गाली देने लगे। इस बीच अपराधियों ने दिनेश पटेल पर भुजाली से हमला बोल दिया। दिनेश पटेल किसी तरह से बचते हुए वहां से भाग रहे थे, तभी अपराधियों ने लाठी से मार कर उन्हें नीचे गिरा दिया। इसके बाद अपराधियों ने दिनेश पटेल…