Author: azad sipahi

दुमका में ट्रक ने चार को रौंदा तीन की मौत, एक गंभीर दुमका। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र स्थित गुजीसिमल गांव के पास रविवार सुबह एक ट्रक ने दो स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा। इधर, मौके पर जुटी भीड़ ने ड्राइवर को पकड़ लिया और उसकी जम कर पिटाई कर दी। दुर्घटना दुमका-रामपुर हाट सड़क पर हुई। दो स्कूटी पर चार लोग सवार हो कर दुमका की ओर जा रहे थे। इनमें एक…

Read More

कोडरमा। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में पहले जो भी मुख्यमंत्री बनता था, सरकार बचाने में लगा रहता था। 2014 में जनता ने स्थिर सरकार देने का काम किया। स्थिर सरकार के कारण राज्य का विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने रविवार को कोडरमा के इंदरवा मैदान में आयोजित जन चौपाल में देश और राज्य के विकास के लिए राजनीतिक स्थिरता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्थिर सरकार होगी, तभी राज्य का विकास होगा। देश में भी पिछले 20 साल तक मिली-जुली सरकार थी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मजबूत और स्थित सरकार सरकार बनी, तो पूरी दुनिया…

Read More

चित्रकोट से हरिनारायण सिंह छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ की सीमा में झारखंड की ओर से प्रवेश करने के बाद आप जैसे-जैसे अंदर की ओर बढ़ते जायेंगे, चौड़ी और चमचमाती सड़कें आपका स्वागत करेंगी। जशपुर से लेकर चित्रकोट तक के सफर के दौरान नक्सल प्रभावित बस्तर और दंतेवाड़ा इलाकों से गुजरने के दौरान कहीं भी रुकने पर लोग बात करते हैं चावल बाबा की। दरअसल मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पूरे राज्य में चावल बाबा के नाम से जाने जाते हैं। गरीबों को एक रुपये किलो चावल देनेवाली उनकी सरकार के बारे में लोग कोई नकारात्मक टिप्पणी तो नहीं करते, लेकिन ऐसा भी नहीं…

Read More

कोडरमा। सीएम रघुवर दास ने कहा कि राज्य में बच्चियों के लिए 12वीं तक की शिक्षा अनिवार्य की जायेगी। राज्य सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। सभी सहयोगी दलों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से समन्वय भी बनाया जायेगा। सरकार इसे लेकर विधेयक लायेगी। सीएम रविवार को कोडरमा के बाघीटांड स्टेडियम में आयोजित बाल अधिकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। श्री दास कोडरमा में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन द्वारा आयोजित अभ्रक क्षेत्रों को बाल श्रम मुक्त बनाने की पहल कार्यक्रम में बतौर अतिथि बोल रहे थे। सीएम ने कहा कि झारखंड को बाल श्रम मुक्त प्रदेश बनाने…

Read More

उत्‍तर प्रदेश। यूपी के मथुरा में एक बीमार महिला ने करवा चौथ का व्रत रखने से मना किया तो उसके पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना शनिवार शाम की बतायी जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस भी इस आत्महत्या का कारण पति और पत्नी के बीच झगड़ा ही मान रही है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। मृतक जैंत चौकी के गांव मघेरा का निवासी था। बताया जा रहा है कि लगभग एक साल पहले ही दिनेश की शादी…

Read More

नई दिल्ली।  भारतीय क्रिकेट इस समय अपने स्वर्णिम दौर में है। पांच बरस पहले सचिन के संन्यास लेने का गम मनाने वालों को विराट कोहली ने खुश होने की वजह दे दी है। पांच बरस में देश में दो खेल रत्न तराशने वाले भद्रजन के इस खेल में अब आने वाले खिलाड़ियों के लिए महान बनने की राह बहुत मुश्किल होने वाली है। देश की सवा अरब से ज्यादा आबादी में प्रतिभाओं की भरमार है, लेकिन क्रिकेट के मैदान में देश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव किन्हीं 11 खिलाड़ियों को ही मिलता रहा है। ऐसे में यह सभी खिलाड़ी अपने…

Read More

रामगढ़। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में शनिवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। मौके पर एसडीपीओ राधाप्रेम किशोर ने बताया कि बीते 11 अक्टूबर की रात्री में अज्ञात तीन अपराधियों के द्वारा रामगढ़ कोर्ट के निकट पूल के पास सुकरीगढ़ा लारी निवासी अनुज कुमार सोनी की मोटर साइकिल रोका कर गोली चलाकर मोबाइल और मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे एक बैग, जिसमें सोने-चांदी के जेवरात, रूपये एवं कागजात लूट कर ली गयी थी और इस मामले में रामगढ़ थाना कांड संख्या 408/18 धारा 394/ भादवि एवं 27 शस्त्र अधिनियम अंकित करते हुए अनुसंधान आरंभ की गयी। एसपी निधि द्विवेदी…

Read More

कोडरमा। भाजपा पिछड़ी जाति मोर्चा की बैठक वर्णवाल सेवा सदन कोडरमा में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद यादव एवं संचालन महामंत्री बीरेंद्र यादव ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री सह स्थानीय विधायक डा नीरा यादव शामिल हुई। उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने को कहा। ये हुए शामिल रक्तदान शिविर आयेजित करने और जिला कार्य समिति की बैठक आयोजित करने का निर्णय बैठक में लिया गया। बैठक में देवेंद्र कुमार, संतोष कुमार साव, बसंत यादव, पंकज कुमार, राजेश कुमार यादव, अशोक यादव, शिव कुमार…

Read More

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात में सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद किया और लोगों से रन ऑफ यूनिटी में हिस्सा लेने को कहा। मोदी ने कहा कि मैं पटेल की जयंती पर  आयोजित रन फॉर यूनिटी में देशवासियों से बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील करता हूं। उन्होंने कहा कि टाइम मैगजीन की स्टोरी में सरदार पटेल के विजन का जिक्र है। टाइम मैगजीन ने बताया कि सरदार पटेल ने विषम परिस्थितियों में कैसे देश को संभाला। बता दें कि मोदी के मन की बात का आज 49वां संस्करण है। पीएम मोदी हर महीने…

Read More

नयी दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2019 में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए बतौर चीफ गेस्ट के लिए भारत द्वारा भेजे गये निमंत्रण को ठुकरा दिया है। ट्रंप ने 26 जनवरी को भारत न आने का कारण अपनी व्यस्तता बताया है। अमेरिकी अधिकारियों ने हाल ही में भारत के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को एक पत्र सौंपा है। इस पत्र में ट्रंप ने भारत न आ सकने पर खेद जताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप के भारत न आने की मुख्य वजह उनके कुछ राजनीतिक कार्यक्रम और स्टेट ऑफ यूनियन को संबोधित करना है। अमेरिकी राष्ट्रपति…

Read More

नय दिल्‍ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार कमी से पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार 11वें दिन कमी आई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल की कीमत में 40 पैसे की कटौती हुई। जिसके बाद पेट्रोल की कीमत 80.05 रुपए प्रति लीटर हो गयी। वहीं डीजल के दाम में 0.33 पैसे की कटौती हुई है। जिसके बाद डीजल की कीमत घटकर 74.05 रुपये प्रति लीटर हो गयी। वहीं मुंबई में भी पेट्रोल के दाम में 39 पैसे कमी दर्ज किए जाने के बाद 85.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 35 पैसे…

Read More