Author: azad sipahi

पटना। बिहार के 16वें राज्य विश्वविद्यालय के रूप में यूजीसी ने नवगठित मुंगेर विश्वविद्यालय को मान्यता दे दी है। मुंगेर विश्वविद्यालय के गठन को राज्य सरकार ने पिछले साल मंजूरी दी थी, जिसे मार्च 2018 में अधिसूचित कर दिया गया। मुंगेर विवि के साथ पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय और पूर्णिया विश्वविद्यालय की अधिसूचना भी मार्च में ही जारी की गई। इसके बाद सभी विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति हुई। नए सत्र से अपना काम शुरू करने के लिए कॉलेजों का भी बंटवारा हो गया। अब मुंगेर विश्वविद्यालय ने इन तीनों में सबसे पहले यूजीसी से मान्यता ले ली है। यूजीसी ने मुंगेर…

Read More

नयी दिल्ली। राजस्थान के अलवर में गो तस्करी के शक में युवक की हत्या पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विवादास्पद बयान दिया। बीकानेर से सांसद मेघवाल ने ऐसी घटनाओं के पीछे किसी साजिश की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी जितने लोकप्रिय होंगे, देश में ऐसी घटनाएं उतनी ही बढ़ेंगी। जैसे बिहार चुनाव में अवॉर्ड वापसी गैंग था। उत्तर प्रदेश में मॉब लिंचिंग थी। अब लोकसभा चुनाव आ रहा है तो असहिष्णुता जैसा नया कुछ आएगा। प्रधानमंत्री ने योजनाएं दीं और उनका असर दिख रहा है। यह उसकी प्रतिक्रिया है। उधर, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मोदी…

Read More

चरही(हजारीबाग)। सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र के तापिन नॉर्थ कोलियरी में शनिवार को ग्रेडर मशीन दीवार से टकरा गई। दीवार की दूसरी ओर आराम कर रहे 11 मजदूर मलबे में दब गए। इसमें चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात मजदूर घायल हैं। उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान कैला गंझू, अर्जुन मुंडा, अमृत गंझू और मिथुन के रूप में हुई है। छोटन प्रजापति, गोविंद राम, जगदेव कुमार महतो, रामू पाहन, बिरजू उरांव, डोमन महतो और सोमू महतो को गंभीर चोटें आईं हैं। ये सभी चरही, तापिन और…

Read More

हत्या की वजह धीरज राम की शाहबाज के साथ लड़की को छेड़े जाने के बाद हुई थी कहासुनी  रांची।महावीर मंडल डोरंडा के उपाध्यक्ष और कई सामाजिक-धार्मिक संगठनों से जुड़े धीरज राम की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। 18 जुलाई की सुबह धीरज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें अली खान, मो. आरिफ, मो. सलमान अंसारी उर्फ शाहबाज और मो. चांद अंसारी शामिल हैं। हत्या की वजह शाहबाज द्वारा लड़की को छेड़े जाने के बाद धीरज राम से हुई कहासुनी थी। आरिफ ने…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन तक हंगामा चलता रहा। शनिवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास और प्रतिपक्ष के नेता हेमंंत सोरेन के बीच तीखी नोक झोंक हुई। दोनों ने एक दूसरे पर व्यंग बाण चलाए और आरोप भी लगाया। यह तब हुआ जब पहली पाली में विपक्ष द्वारा राज्य के स्कूलों के मर्जर का विरोध करते हुए इस पर दलील दी जा रही थी। इसी क्रम में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच काफी टोका-टोकी हुई और दोनों पक्षों ने शोर किया। हंगामा तब ज्यादा होने लगा, जब प्रतिपक्ष के नेता ने इशारों ही इशारों में मुख्यमंत्री…

Read More

विधानसभा में रघुवर दास और हेमंत सोरेन के बीच आरोप-प्रत्यारोप जिसने झारखंड को लूटा वह हमें नैतिकता का पाठ पढ़ा रहा है हमारे नाम से बीस बाइ चालीस का एक घर है, और कोई हो,  तो बताओ : रघुवर हेमंत सोरेन ने सबसे ज्यादा सीएनटी-एसपीटी का उल्लंघन किया: रघुवर हेमंत सोरेन ने एक दिन में छह-छह रजिस्ट्री करवायी: रघुवर हमारी जमीन, हम ही लूटेंगे, आप जैसे लोगों ने लूटी है जमीन: हेमंत आपके ही बाप-दादा बाहर से आकर जमीन लूट रहे हैं: हेमंत राज्य को बर्बाद करके जायेंगे रघुवर दास: हेमंत सोरेन शनिवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री रघुवर दास और…

Read More

कहावत है कि प्यार अंधा होता है और वह भी इस कदर कि आपका पार्टनर जो भी आपसे डिमांड करता है, वह आप काफी हद तक पूरा करने की कोशिश करते हो। खासकर लड़कियां इस मामले में काफी सीरियस होती हैं। अगर उनके बॉयफ्रेंड ने उनसे कुछ डिमांड की, तो वह उसे पूरा करने में जुट जाती हैं। वे शायद ऐसा इसलिए भी करती होंगी कि कहीं उनके पार्टनर को बुरा न लग जाए। लेकिन कुछ चीजें हैं, जिनसे लड़कियों को बचने की ज़रूरत है। बॉयफ्रेंड अगर ये डिमांड्स करता है तो आप संभल जाएं और उसके साथ आगे रिश्ता…

Read More

गया। बारिश के चलते लोग तरह-तरह के टोटके कर रहे हैं। कहीं मेंढक की शादी कराई जा रही है तो कहीं महिलाएं खेतों में हल चला रही हैं। एक अजीब टोटका शुक्रवार को बिहार के गया जिले के बोधगया प्रखंड के जैतिया गांव में भी किया गया। इसमें देवी मां को खुश करने के लिए गांव की महिलाओं ने गीत गाया और मेंढ़क को कुचलकर मार डाला। देवी मां को खुश करने के लिए देते हैं मेंढक की बलि सूखा पड़ने पर जैतिया और आसपास के गांव के लोग यह टोटका करते हैं। बेंग कुटनी (मेंढक को कुचलना) का टोटका महिलाओं…

Read More

मुंबई।जाह्नवी कपूर- ईशान खट्टर की फिल्म धड़क 20 जुलाई को दर्शकों के सामने आ चुकी है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। खासकर फिल्म के क्लाईमैक्स और दोनों मुख्य कलाकारों के अभिनय ने दिलों को छू लिया है। धड़क ने बॉक्स ऑफिस पर 8.71 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग दी है। यह शानदार आंकड़ा है। धर्मा प्रोडक्शन की यह फिल्म हर मायने में सुपरहिट है। जाह्नवी- ईशान की कैमिस्ट्री आपको फिल्म से इमोशनली जोड़ देती है। यदि फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलेगी.. तो दर्शकों में इजाफा देखा जा सकता है।…

Read More

गाजा सिटी (फिलिस्तीन क्षेत्र)। इजरायल ने सीमा पर एक सैनिक की मौत के बाद गाजा पट्टी पर शुक्रवार को घातक हमले शुरू कर दिए और इस खून-खराबे के बाद दोनों शनिवार को फिर संघर्ष विराम पर सहमत हो गए। हमास और इजरायल के बीच शुक्रवार को गोलेबारी हुई जिसमें हमास के तीन लड़ाकों की मौत हो गई। गाजा के इस्लामिक शासक हमास के प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले मिस्र और संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता के बाद एक युद्धविराम समझौता किया गया था और आज एक बार फिर दोनों संघर्ष विराम पर सहमत हुए। हमास के प्रवक्ता फवजी बरहम ने एक…

Read More

नयी दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ शुक्रवार को पहली बार विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव लाया लेकिन एआईएडीएमके के साथ और बीजेडी व टीआरएस जैसे विपक्षी दलों के वोटिंग से दूर रहने से सरकार की राह बेहद आसान रही। अविश्वास प्रस्ताव वोटिंग के बाद गिर गया। अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में 325 वोट पड़े जबकि इसके पक्ष में महज 126 ही वोट पड़े। इस प्रस्ताव पर कुल 451 सदस्यों ने वोट डाले। हालांकि शिवसेना का वोटिंग से दूर रहना मोदी सरकार के लिए चिंता की बात रही। प्रस्ताव पर वोटिंग के बाद लोकसभा की कार्रवाई सोमवार तक के लिए स्थगित…

Read More