Author: shivam kumar

पटना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना जिला के बापू सभागार में आयाेजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के जन संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंच साझा करते हुए उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नाउम्मीद के दौर से निकालकर बिहार को विश्वास के साथ विकास को जोड़ा। बिहारियों के सम्मान को लौटाने का काम किया। आज हर बिहारी खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा के जरिये बिहार में…

Read More

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद पी विल्सन ने गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर जनगणना अनुसूची में ओबीसी श्रेणी को शामिल किए जाने की मांग की। पी विल्सन ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में अनुरोध किया कि वर्तमान जनगणना अनुसूची में संशोधन करके प्रश्न 12 और उसके बाद के सभी गणना चरणों में “अन्य पिछड़ा वर्ग” को एक अलग श्रेणी के रूप में स्पष्ट रूप से शामिल किया जाए। पी विल्सन ने अपने पत्र में कहा कि सामाजिक वर्गीकरण से संबंधित गृह सूची अनुसूची के प्रश्न 12 में केवल तीन श्रेणियां दी गई हैं जिनमें…

Read More

रांची। रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब भाजपा नेता अनिल पाण्डेय के आवास के बाहर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग और पत्थरबाजी हुई। इस पूरी घटना की जड़ 24 मार्च को ओटीसी ग्राउंड में क्रिकेट खेलने के दौरान हुई मामूली कहासुनी को बताया जा रहा है, जिसने देखते ही देखते एक बड़े विवाद का रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, खेल के दौरान हुए विवाद में अनिल पाण्डेय के बेटे मंतोष पाण्डेय के दोस्तों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया था। इसी का…

Read More

रांची। रांची के खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जहां शहर के प्रतिष्ठित जेएससीए स्टेडियम को आने वाले दिनों में दो बड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों की मेजबानी मिली है। बीसीसीआई द्वारा जारी आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, रांची में क्रिकेट का ‘डबल बोनांजा’ देखने को मिलेगा। इसके तहत 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक रोमांचक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा, जबकि 19 से 23 फरवरी 2027 तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच का आयोजन होगा। जेएससीए के अधिकारियों ने इन दोनों महत्वपूर्ण आयोजनों की पुष्टि कर दी है। इन मुकाबलों की घोषणा…

Read More

– सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया के गोरखपुर सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि टेक्नोलॉजी विकास की रफ्तार को कई गुना बढ़ा सकती है। हमारी गति को प्रगति में बदल सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। बजट में टेक्नोलॉजी पर विशेष ध्यान देने का प्रयास किया है। पिछले नाै सालाें में प्रदेश ने प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण ( गीडा) में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के गोरखपुर सेंटर के…

Read More

मार्कापुरम। आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में रायावरम के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार टिप्पर (ट्रक) और निजी बस के बीच जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस हादसे 14 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 23 घायल हैं। मार्कापुरम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वी. हर्षवर्धन राजू ने बताया कि इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है और चालक सहित 23 घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह 6:00 से 6:30 बजे के बीच रायावरम गांव के पास हुई। ‘हरिकृष्णा…

Read More

रांची। रामनवमी पर्व को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बुधवार देर रात झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा की अध्यक्षता में रांची एसएसपी कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीजीपी ने पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने, संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों की पहचान कर विशेष सतर्कता बरतने तथा जुलूस और शोभायात्रा के रूट का भौतिक सत्यापन करने पर जोर दिया। साथ ही सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल…

Read More

नोएडा। जेवर में बना नया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए एक निर्णायक मोड़ साबित होने जा रहा है। 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका उद्घाटन करने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश का यह मेगा प्रोजेक्ट केवल एक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक मजबूत स्ट्रैटेजिक इंजन के रूप में काम करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप विकसित यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के लंबे समय से “लैंड-लॉक्ड” आर्थिक पोटेंशियल को अनलॉक करेगा और कृषि, एमएसएमई, लॉजिस्टिक्स, पर्यटन व उद्योगों को सीधे वैश्विक बाजार से जोड़ेगा।…

Read More

कोडरमा। जिले में हाथियों का आतंक एक बार फिर चरम पर है। इस बार हाथियों की धमक शहरी इलाके तक पहुंच गई है। बुधवार की देर रात हाथी ने दो लोगों को कुचलकर मार डाला, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पहली घटना मरियमपुर के बिरहोर टोला में हुई, जहां एक हाथी ने 55 वर्षीय मुनिया बिरहोरिन को कुचलकर मार डाला। वहीं आरती बिरहोरिन नामक एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने हाथी को गांव से भगाया, लेकिन भागते हुए हाथी ने बोनाकाली महिला कॉलेज के…

Read More

कोडरमा। चंदवारा थाना क्षेत्र के ढाब पांडेयबारा रोड पर गुरुवार सुबह एक ऑटो के अनियंत्रित होकर पलटने से उस पर सवार पांच प्रवासी मजदूर घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सुबह करीब 5 बजे की है। सभी मजदूर मुंबई से ट्रेन के जरिए कोडरमा स्टेशन पहुंचे थे और अपने गांव जाने के लिए ऑटो किराए पर लिया था। चंदवारा मस्जिद के पास ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद की। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज…

Read More

बरवाडीह। बरवाडीह प्रखंड में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत से उपभोक्ताओं में हाहाकार की स्थिति बनी हुई है। प्रखंड में एकमात्र सिंह एचपी गैस एजेंसी होने के कारण उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। समय पर गैस नहीं मिलने से कई घरों में चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है। जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी के संचालक संतोष कुमार सिंह से संपर्क करने का प्रयास करने पर उनका फोन अक्सर ऑफ रहता है।जिससे उपभोक्ताओं को बुकिंग या गैस आपूर्ति से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिल…

Read More