Author: shivam kumar

दुबियाखाड़ टोल पर गरमाई सियासत, मानिका विधायक का सांसद पर तीखा हमला विधानसभा में उठाया मुद्दा, फिर भी नहीं हुई पहल’ बरवाडीह। बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह ने तीन महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया और लोगों ने इन योजनाओं से क्षेत्र की तस्वीर बदलने की उम्मीद जताई।निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 9:00 बजे ग्राम पंचायत केचकी अंतर्गत बखौरीडेरा स्कूल से ओरंगा नदी तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसके पश्चात 9:30 बजे सरईडीह स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य…

Read More

देवभूमि विद्वत परिषद के गठन का निर्णय हरिद्वार। नगर के भूपतवाला स्थित शांभवी पीठ में गुरुवार को महाकुंभ, अर्धकुंभ एवं अखाड़ा परिषद से जुड़े विषयों पर एक महत्वपूर्ण शास्त्रार्थ चर्चा हुई। इसकी अध्यक्षता शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने की। शास्त्रार्थ के दौरान सबसे महत्वपूर्ण विषय के रूप में यह बात सामने आई कि बिना शंकराचार्य की पूर्वानुमति और उनके दिए गए विधिवत मंत्र के कोई भी व्यक्ति संन्यासी नहीं बन सकता और न ही किसी को संन्यास दे सकता है। विद्वानों ने इसे सनातन परंपरा की मूल मर्यादा बताते हुए इसके पालन पर बल दिया। विद्वानों ने चर्चा…

Read More

रांची। रांची से बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है, जहां झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नया टैरिफ आदेश जारी कर दिया है। इस नए आदेश के तहत राज्य में बिजली दरों में औसतन 6.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। इसके परिणामस्वरूप शहरी क्षेत्रों में 55 पैसे और ग्रामीण इलाकों में 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि होगी, जबकि अलग-अलग श्रेणियों में यह बढ़ोतरी 50 पैसे से लेकर 80 पैसे प्रति यूनिट तक तय की गई है। हालांकि, इस बढ़ोतरी के बीच उपभोक्ताओं के लिए राहत की…

Read More

रांची। एमपी-एमएलए कोर्ट ने जानलेवा हमले और मारपीट से जुड़े एक पुराने मामले में झारखंड के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की सहित सात आरोपियों को बड़ी राहत दी है। विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत ने साक्ष्य के अभाव में इन सभी को बरी करने का फैसला सुनाया है। इससे पहले, 18 मार्च को मामले की अंतिम सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस मामले में बंधु तिर्की के साथ उनके तीन बॉडीगार्ड—रामदेव प्रसाद, विशाल उरांव और सीनू राम जाँको—के अलावा अमोद कुमार सिंह, मोहन सिंह और दिलीप कुमार भी मुकदमे का सामना…

Read More

विशेष पार्टी विस्तार के लिए झामुमो ने असम को चुना, कांग्रेस की सांस फूली रणनीति: असम के चाय बागान इलाकों में टी-ट्राइब और श्रमिक वर्ग को साधना राज्य की करीब 35 से 40 विधानसभा सीटों पर निर्णायक हैं, झारखंड कनेक्शन वाले लोग नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। असम में होनेवाले विधानसभा चुनाव की गहमा-गहमी का असर झारखंड तक पहुंच गया है। झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन के दो सबसे बड़े दल, झामुमो और कांग्रेस असम में अलग हो गये हैं। झामुमो ने राज्य की 21 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर उम्मीदवारों…

Read More

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने आठ खनन लीज धारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को लेकर सुनवाई करते हुए कैबिनेट सचिवालय और सतर्कता विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की अदालत ने प्रधान सचिव को चार सप्ताह के भीतर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के पत्र पर निर्णय लेने का आदेश दिया है। दरअसल, एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दो सितंबर 2025 को पत्र संख्या 582 के माध्यम से आठ खनन लीज धारकों के खिलाफ प्रारंभिक जांच (Preliminary Inquiry) की अनुमति मांगी थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि इन लीज धारकों ने जिला खनन पदाधिकारी, पाकुड़…

Read More

रांची। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 28 मार्च को रांची आएंगे। वह राष्ट्रपति के विशेष विमान से लगभग 11 बजे रांची हवाई अड्डा पहुंचेंगे। यहां पहुंचने के बाद उपराष्ट्रपति सीधे खूंटी जाएंगे। वहां भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। साथ ही  उनके वंशजों से मुलाकात करेंगे। खूंटी से उपराष्ट्रपति रांची लौटेंगे और सीधे राजभवन जाएंगे, जहां दोपहर का भोजन और कुछ देर विश्राम करेंगे। इसके बाद सीपी राधाकृष्णन आईआईएम रांची के पुंदाग कैंपस में आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उपराष्ट्रपति देर शाम दिल्ली लौट जाएंगे।…

Read More

कटरा। श्री माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर में बुधवार को भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है, क्योंकि चल रहे चैत्र नवरात्रि उत्सव में देश भर से भक्तों की लगातार भीड़ उमड़ रही है। नवरात्रि के शुरुआती दिनों में 2.4 लाख श्रद्धालु पहले ही दर्शन कर चुके हैं और कटरा से भवन तक मार्ग पर तीर्थयात्रियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। अधिकारियों ने बड़ी भीड़ को नियंत्रित करने और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए एहतियात के तौर पर पंजीकरण प्रक्रिया को निलंबित कर दिया था। स्थिति में सुधार और बेहतर भीड़ प्रबंधन…

Read More

गुवाहाटी। सिंगापुर के कोरोनर कोर्ट ने प्रसिद्ध असमिया गायक जुबीन गर्ग की मौत को लेकर अपना अंतिम फैसला सुनाते हुए कहा है कि उनकी मृत्यु पानी में डूबने के कारण हुई थी। कोर्ट द्वारा प्रस्तुत निष्कर्षों के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह पुष्टि की गई कि मौत का कारण डूबना था। कोरोनर ने यह भी स्पष्ट किया कि यह एक आकस्मिक घटना थी। इस फैसले के साथ ही मामले को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है और अधिकारियों ने भी पुष्टि की है कि घटना में किसी तरह की साजिश…

Read More

तेहरान। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच मसूद पेजेशकियान ने देश की सुरक्षा संरचना में अहम बदलाव करते हुए पूर्व आईआरजीसी कमांडर मोहम्मद बगेर जोलघाद्र को सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएससी) का नया सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई की मंजूरी के बाद की गई है। जोलघाद्र ने इस पद पर अली लारीजानी का स्थान लिया है, जिनकी हाल ही में एक हवाई हमले में मौत हो गई थी। राज्य मीडिया के अनुसार, जोलघाद्र ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) में ब्रिगेडियर जनरल रह चुके हैं और इससे पहले ‘एक्सपीडिएंसी काउंसिल’ के सचिव के रूप…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका में बजट फंडिंग और सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर डेमोक्रेटिक पार्टी और रिपब्लिकन पार्टी के बीच खींचतान जारी है। सीनेट डेमोक्रेट्स ने मंगलवार को कहा कि वे गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) को फिर से खोलने (बजट फंडिंग) के लिए किसी भी समझौते के हिस्से के तौर पर, आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) में सुधारों के लिए जोर देते रहेंगे। इससे फंडिंग की रुकावट का कोई हल निकालने की रिपब्लिकन पार्टी की कोशिशें और मुश्किल हो गई हैं। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सीनेट में अल्पमत दल के नेता और न्यूयॉर्क के सीनेटर चक शूमर ने यूएस…

Read More