Author: shivam kumar

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में शांति होने की उम्मीद के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (कच्चे तेल) की कीमत आज एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे आ गई है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10:15 बजे ब्रेंट क्रूड 99.17 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 88.51 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। इसके पहले ब्रेंट क्रूड पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को 104.49 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ने 92.35 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर मंगलवार…

Read More

नई दिल्ली। लगातार कई दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के भाव में आज तेजी का रुख नजर आ रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी की कीमत में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,42,900 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,43,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,30,990 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,31,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी तेजी…

Read More

रांची। राजधानी रांची के बीआईटी ओपी क्षेत्र में मंगलवार देर रात अपराधियों ने दो पेट्रोल पंपों पर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि लगभग छह की संख्या में अपराधी बाइक और कार से आए और डकैती की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सबसे पहले अपराधी ड्रीम प्वाइंट पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जहां हथियार के बल पर कर्मियों को बंधक बना लिया। वहां से अपराधी दो लाख से अधिक की डकैती कर भाग निकले। जबकि दूसरे पेट्रोल पंप से 2 हजार रुपये ही लूट सके। इस मामले को लेकर बीआईटी ओपी प्रभारी अजय कुमार…

Read More

नई दिल्ली। देश में एलपीजी रिफिल बुकिंग की समयसीमा को लेकर चल रही खबरों और सोशल मीडिया पोस्टों का केंद्र सरकार ने खंडन करते हुए गलत बताया है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही लोगों से अफवाहों से बचने की भी अपील की है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि कुछ रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) कनेक्शन के लिए 45 दिन, नॉन-पीएमयूवाई सिंगल सिलेंडर कनेक्शन के लिए 25 दिन और नॉन-पीएमयूवाई डबल सिलेंडर कनेक्शन के लिए 35 दिन…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस समेत विपक्षी सांसदों ने संसद भवन परिसर में रसोई गैस (एलपीजी) की किल्लत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सांसदों ने मकर द्वार पर खाली सिलेंडर की तस्वीरें लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। विरोध में शामिल नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद मनीष तिवारी, मणिकम टैगोर, राजद सांसद मीसा भारती और सपा सांसद धर्मेंद्र यादव समेत कई विपक्षी सांसद मौजूद रहे। सांसदों ने हाथों में एक बड़ा बैनर पकड़ रखा था, जिस पर लिखा था, ‘खाली सिलेंडर, खाली वादे’। विपक्षी सांसदों ने मांग कि देशभर में एलपीजी की भारी किल्लत के बीच सरकार तुरंत कदम उठाकर…

Read More

काठमांडू। नेपाल में प्रतिनिधि सभा के 47 नवनिर्वाचित सांसदों अपनी-अपनी मातृभाषा में शपथ लेने के लिए आवेदन किया है। सभी ने अपना नाम संसद सचिवालय में दर्ज करा दिया है। यह सभी 17 बोलियों (मातृभाषा) में 26 मार्च को शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ संबंधी अधिनियम की धारा 5 के अनुसार, कोई भी सार्वजनिक पद धारण करने वाला व्यक्ति नेपाल में बोली जाने वाली अपनी मातृभाषा में शपथ ले सकता है। इसके लिए मातृभाषा का विवरण शपथ दिलाने वाले अधिकारी को उपलब्ध कराना आवश्यक है। संसद सचिवालय के अनुसार, नेपाली भाषा में शपथ लेने के लिए अनुष्का श्रेष्ठ, कुलभक्त शाक्य, कुसुम…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में शांति होने की उम्मीद के कारण घरेलू शेयर बाजार से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। आज के कारोबार की शुरुआत भी तेजी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में और तेजी आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.56 प्रतिशत और निफ्टी 1.70 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।आज सुबह 10 तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से श्रीराम फाइनेंस,…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में शांति होने की उम्मीद के कारण ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। इसके पहले पिछले सत्र के दौरान अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग को लेकर जारी असमंजस की स्थिति की वजह से अमेरिकी बाजार कमजोरी के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज चौतरफा तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध में सीजफायर को…

Read More

काठमांडू। रोल्पा की ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों पर करीब डेढ़ घंटे पैदल चलकर 12 वर्षीय एक बालक रोज़ परीक्षा केंद्र पहुंचता है। फिर वह अपने पैरों से ही परीक्षा लिखकर वापस लौटता है। उनकी लिखावट में छिपा संघर्ष और मेहनत असाधारण है। ऐसा लगता है कि हर परीक्षा उनके लिए केवल शैक्षिक मूल्यांकन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास की भी परीक्षा है। सन्देश की यह प्रस्तुति देखने वाले लोग आश्चर्यचकित रह जाते हैं। रोल्पा नगरपालिका–10 धवाङ, धाङ्सी गांव के निवासी सन्देश बुढामगर इस समय अपने पैरों के सहारे अपना भविष्य लिख रहे हैं। नेपाल राष्ट्रीय आधारभूत विद्यालय की कक्षा–5 के छात्र सन्देश परीक्षा देने…

Read More

नई दिल्ली/रांची: मगध आम्रपाली टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी प्रदीप राम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने उन्हें नियमित जमानत (Regular Bail) प्रदान कर दी है। इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अदालत में प्रदीप राम का पक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता बालाजी श्रीनिवासन और आकृति प्रिया ने रखा। गौरतलब है कि वर्ष 2016 में पुलिस ने प्रदीप राम के आवास पर छापेमारी कर लगभग 85 लाख रुपये बरामद किए थे। इसी छापेमारी के आधार पर टंडवा थाने…

Read More

रांची। झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बना कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उसने राजधानी के कांके थाना क्षेत्र के एक बड़े कारोबारी को अपना निशाना बनाया है। प्रिंस खान ने कारोबारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की है और रकम न देने पर अंजाम भुगतने की सीधी चेतावनी दी है। हत्याकांड दोहराने की धमकी जानकारी के अनुसार, पीड़ित बिजनेसमैन के मोबाइल पर एक कॉल आया, जिसमें फोन करने वाले ने खुद का परिचय प्रिंस खान के रूप में दिया। उसने धमकी देते हुए कहा कि अगर समय रहते एक करोड़ रुपये…

Read More