रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों पर लगे मारपीट और गंभीर दुर्व्यवहार के आरोपों की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) करेगी। दिल्ली स्थित स्पेशल क्राइम ब्रांच (III) के डीएसपी मोहित कुमार को इस हाई-प्रोफाइल मामले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीबीआई ने संतोष कुमार द्वारा रांची के एयरपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी को आधिकारिक तौर पर रजिस्टर कर लिया है और इसकी सूचना झारखंड हाईकोर्ट को दे दी है। हाईकोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई यह पूरी कार्रवाई झारखंड हाईकोर्ट द्वारा 11 मार्च को याचिका संख्या WP(cr)52/2026 में दिए गए आदेश के आलोक में की जा रही है। सीबीआई…
Author: shivam kumar
लातेहार। लातेहार प्रखंड में एक बार फिर सरकारी खरीद प्रणाली की खामियों का खामियाजा किसान को भुगतना पड़ रहा है। शीशी लैंपस की लापरवाही के कारण किसान संतोष कुमार का धान बेचने के बाद भी पूरा भुगतान अटक गया है। जानकारी के अनुसार, लैंपस ने किसान से धान की खरीद तो कर ली, लेकिन उसे निर्धारित राइस मिल तक नहीं पहुंचाया, जिससे भुगतान प्रक्रिया अधर में लटक गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए लैंपस के पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही बकाया राशि की वसूली के लिए सर्टिफिकेट केस भी शुरू किया गया है। प्रशासन…
पूर्वी सिंहभूम। शहर में सोमवार देर रात और मंगलवार तड़के आग की दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों में दहशत फैला दी। पहली घटना बर्मामाइंस के मिल एंड गोदाम क्षेत्र में तड़के करीब चार बजे हुई, जहां इम्तियाज खान के लकड़ी गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। गोदाम में तैनात गार्ड ने समय रहते धुआं और लपटें देखकर मालिक को सूचना दी, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। सूचना मिलते ही आग तेजी से फैल गई। मौके पर टाटा स्टील की फायर ब्रिगेड और झारखंड अग्निशमन विभाग की टीमें पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही…
जामताड़ा। जामताड़ा जिले में अवैध खनन और कोयले के काले कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त के निर्देश पर गठित विशेष टास्क फोर्स ने सोमवार शाम छापेमारी कर करीब 5 टन अवैध कोयला जब्त किया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और अवैध कारोबारियों में डर का माहौल बन गया है। यह छापेमारी माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम ने नाला विधानसभा क्षेत्र के बिंदा पत्थर थाना अंतर्गत सोरेन पारा इलाके में कार्रवाई की। प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां बड़े पैमाने पर अवैध…
रांची। वैश्विक संकट और चल रहे युद्ध को लेकर नरेंद्र मोदी ने 24 दिनों बाद संसद में प्रतिक्रिया दी, जिस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने तीखी आलोचना की है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने काफी देर से अपनी चुप्पी तोड़ी और उनका बॉडी लैंग्वेज यह संकेत दे रहा था कि वे दबाव में हैं। उन्होंने कहा कि देश इस संकट की घड़ी में सरकार से स्पष्ट रणनीति और ठोस कदमों की अपेक्षा कर रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस दिशा नहीं दिख रही है। प्रधानमंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि…
रांची: झारखंड में रामनवमी के महापर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। राज्य के सभी 24 जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। त्योहार के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में 10,000 से अधिक अतिरिक्त जवानों और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। संवेदनशील जिलों पर विशेष फोकस प्रशासन ने रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, गिरिडीह और लोहरदगा को अति-संवेदनशील (Sensitive Zone) घोषित किया है। इन जिलों में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त…
रांची। असम विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड में भी सरगर्मी तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम विधानसभा की 21 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे के हस्ताक्षर वाला नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। घोषित उम्मीदवारों की सूची : 1. माजबत- प्रीति रेखा बारला 2. विश्वनाथ- तेहारू गौर 3. खुमटाई- अमित नाग 4. चबुआ- भुबेन मुरारी 5. गोसाईगांव- फ्रेडरिकसन हासदा 6. सोनारी- बलदेव तेली 7. दुलियाजान- पीटर मिंज 8. रोंगोनाडी- पवन सौतल 9. डिगबोई- भरत नायक 10. भेरगांव- प्रभात दास पनिका 11. टिंगखोंग-…
सरायकेला। सरायकेला जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू प्रीतम आचार्य और एक कथित दलाल विनय तिवारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद जिला प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भू-अर्जन विभाग में चल रहे कथित रिश्वतखोरी के बड़े खेल का पदार्फाश किया है। उपायुक्त की मौजूदगी में चल रही बैठक के बीच बड़ा बाबू का बाहर निकलना और फिर रंगेहाथ पकड़ा जाना पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, भू-अर्जन से जुड़े एक…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत पालीसाई स्थित सीआरपीएफ कैंप में ड्यूटी के दौरान एक पुलिस जवान की अपनी ही सर्विस राइफल से चली गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय किशोर खाका के रूप में हुई है, जो जिला पुलिस बल में कार्यरत थे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राफेल मुर्मू ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार देर शाम की है। अजय किशोर खाका ड्यूटी के दौरान अपनी इंसास राइफल की नियमित सफाई कर रहे थे, तभी अचानक राइफल से गोली चल गई और वह उन्हें जा लगी। गोली चलने की…
रांची। हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) की जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी से जुड़े मामले में आरोपित प्रसन्नजीत पंडा की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। अदालत के निर्देश पर रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन स्वयं उपस्थित हुए। अदालत ने उनसे पूछा कि जब प्रसन्नजीत पंडा की अग्रिम जमानत याचिका उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय दोनों से पहले ही खारिज हो चुकी है, तो अब तक उनकी गिरफ्तारी क्यों सुनिश्चित नहीं…
चेन्नई। तमिलनाडु भाजपा प्रभारी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल चेन्नई पहुंच गए हैं। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपने सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे की बातचीत में व्यस्त हैं। इसी क्रम में सीट बंटवारे की बातचीत अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम तथा भारतीय जनता पार्टी के बीच आज शाम अंतिम दौर की बातचीत होने वाली है। पीयूष गोयल सुबह करीब 10 बजे चेन्नई पहुंचे। चेन्नई एयरपोर्ट पर उनका स्वागत एल. मुरुगन और नयिनार नागेंद्रन सहित पार्टी नेताओं ने किया। एयरपोर्ट पर मीडिया से…
