चेन्नई। तमिलनाडु भाजपा प्रभारी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल चेन्नई पहुंच गए हैं। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपने सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे की बातचीत में व्यस्त हैं। इसी क्रम में सीट बंटवारे की बातचीत अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम तथा भारतीय जनता पार्टी के बीच आज शाम अंतिम दौर की बातचीत होने वाली है। पीयूष गोयल सुबह करीब 10 बजे चेन्नई पहुंचे। चेन्नई एयरपोर्ट पर उनका स्वागत एल. मुरुगन और नयिनार नागेंद्रन सहित पार्टी नेताओं ने किया। एयरपोर्ट पर मीडिया से…
Author: shivam kumar
-25 मार्च को होगी चयन समिति की बैठक रांची। झारखंड में लोकायुक्त सहित अन्य संवैधानिक पदों पर लंबित नियुक्तियों को लेकर दायर जनहित याचिका और अवमानना याचिका पर सोमवार को झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि लोकायुक्त और मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति के लिए चयन समिति (सलेक्शन कमिटी) की बैठक 25 मार्च को आयोजित की जाएगी। मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने महाधिवक्ता राजीव रंजन की दलीलें सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई की तिथि 1 अप्रैल निर्धारित करते हुए सुनवाई स्थगित कर…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। यह दुर्घटना एनएच-220 पर छोटानागपुर कॉलेज के पास रितिका ढाबा के समीप हुई, जहां सड़क किनारे खड़े एक हाईवा से टेंपो जा टकराया। जानकारी के मुताबिक सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड के एदल गांव निवासी चोनडी नंदी उर्फ डोमा नंदी (38) टेंपो ( जेएच 05 जे 5008) से पोटका के भूमरी नवकुंज से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनका टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े हाईवा के पिछले हिस्से से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने विधवा द्वारा दायर पारिवारिक पेंशन याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड एडवोकेट्स वेलफेयर पेंशन कमेटी और ट्रस्टी कमेटी को नोटिस जारी किया है। अदालत ने दोनों पक्षों को तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह याचिका झारखंड एडवोकेट्स वेलफेयर (पेंशन एवं फैमिली पेंशन) नियम, 2012 के तहत दायर की गई है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आनंदा सेन की पीठ में हुई। याचिकाकर्ता विधवा ने आरोप लगाया कि उनके पति की मृत्यु के बाद पारिवारिक पेंशन स्वीकृत करने में दो वर्षों से अधिक की अनावश्यक देरी की गई। सुनवाई के दौरान…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 27 और 28 मार्च को गर्जन के साथ हल्की बारिश और व्रजपात होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग की ओर से सोमवार को दी गई। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 32 डिग्री और सबसे कम तापमान गुमला में 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इधर, सोमवार को रांची और आसपास…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ते हुए देश में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बनाया है। भारतीय जानता पार्टी आईटी डिपार्टमेंट के मुखिया अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पवन कुमार चामलिंग ने 8,930 दिनों तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। वहीं, नरेन्द्र मोदी अब मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में कुल 8,931 दिन पूरे कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि दशकों तक लगातार सार्वजनिक सेवा और नेतृत्व को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र…
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी ने बागलकोट (24) विधानसभा सीट से उमेश मेटी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, दावणगेरे साउथ (107) सीट से समर्थ मल्लिकार्जुन को टिकट दिया है। कर्नाटक में इन दोनों सीटों पर 9 अप्रैल को उपचुनाव प्रस्तावित हैं।
विशेष उम्मीदवारों की सूची से ही पता चलता है पार्टी की असली रणनीति पार्टी ने प्रत्याशी चयन में हरेक समीकरण पर दिया है खास ध्यान ममता के गढ़ को भेदने के लिए पार्टी ने बिछायी है जबरदस्त बिसात नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की गहमागहमी और चुनाव आयोग द्वारा अभूतपूर्व प्रशासनिक फेरबदल के बाद आरोप-प्रत्यारोपों के बीच प्रत्याशी चयन का काम भी तेजी से चल रहा है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जिनको लेकर अलग-अलग तरह की बातें सामने…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी जंग की वजह से पिछले सप्ताह के कारोबार में घरेलू शेयर बाजार जोरदार उतार-चढ़ाव का गवाह बना। इस सप्ताह के पांच कारोबारी दिन में से चार दिन खरीदारी का जोर बना रहा, वहीं सिर्फ एक कारोबारी दिन बिकवाली की आंधी ने बाजार को पूरी तरह से झकझोर दिया। सिर्फ इस एक दिन की बिकवाली की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक साप्ताहिक आधार पर मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। सोमवार से लेकर बुधवार तक घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ कारोबार करता रहा। इन तीन दिनों में सेंसेक्स 2,140.21 अंक उछल गया,…
पलामू। झारखंड के पलामू जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने ईद की खुशियों को मातम में बदल दिया। हैदरनगर थाना क्षेत्र के गंजपर मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय आरिफ की शनिवार रात काशी सोत डैम में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आरिफ ईद की नमाज़ अदा करने के बाद अपने दोस्तों के साथ मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र स्थित काशी सोत डैम घूमने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डैम के पास अचानक मधुमक्खियों का झुंड लोगों पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान खुद को बचाने के लिए आरिफ घबराकर…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। बारीडीह स्थित ट्यूब कॉलोनी में हुई इस घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 15 लाख रुपये मूल्य के जेवरात बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिरसानगर निवासी विक्की लोहार उर्फ बोंडा के रूप में हुई है। रविवार को थाना प्रभारी फैज अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्यूब कॉलोनी के क्वार्टर नंबर डीएस-49 में रहने वाले अभय कुमार 7 मार्च को अपने परिवार के साथ शहर से बाहर गए…
