रांची। रांची पुलिस की तत्परता से सरहुल की शोभायात्रा के दौरान बिछड़ा एक बच्चा सुरक्षित रूप से अपने परिजनों के पास पहुंच गया। दरअसल, प्रकृति पर्व सरहुल की शोभायात्रा के दौरान शनिवार रात राजधानी रांची के कचहरी चौक के पास भारी भीड़ में एक छोटा बच्चा अपने परिवार से बिछड़ गया। लावारिस हालत में मिले बच्चे को मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्चे को सीसीआर कंट्रोल रूम में सुरक्षित रखा और उसकी पहचान तथा परिजनों की तलाश शुरू कर दी। कंट्रोल रूम से सभी थानों को सूचना भेजी गई, साथ…
Author: shivam kumar
रांची। राजधानी रांची में साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है और खासकर महिलाएं इनके निशाने पर हैं। ताजा मामला बरियातू थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां साइबर ठगों ने सिलवंती बारला नामक महिला से 8 लाख रुपये की ठगी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधियों ने महिला को वीडियो कॉल किया और खुद को किसी जांच एजेंसी का अधिकारी बताया। उन्होंने महिला को डराया-धमकाया और कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर पैसे ट्रांसफर कराने के लिए मजबूर कर दिया। डर के कारण महिला ने उनकी बातों में आकर 8 लाख रुपये दे दिए। घटना के…
रांची। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महान पर्व चैती छठ रविवार को नहाय-खाय के साथ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में शुरू हो गया। चार दिनों तक चलने वाला यह कठिन व्रत प्रकृति, शुद्धता और अनुशासन का प्रतीक माना जाता है, जिसमें व्रती कठोर नियमों का पालन करते हुए भगवान भास्कर की आराधना करते हैं। यह महापर्व 25 मार्च को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा। परंपरा के अनुसार पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य और अंतिम दिन उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है।…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए दिल्ली के उत्तम नगर में दलित युवक की हत्या पर राहुल गांधी के मौन को लेकर उनकी और कांग्रेस की जमकर आलोचना की। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस संवेदनशीलता का ढोंग करती है और इन्हें जब भी तुष्टिकरण और सामाजिक न्याय के बीच चुनाव करना पड़ा तो इन्होंने केवल तुष्टिकरण चुना। पासवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का डीएनए दलित विरोधी है और दलित समाज को कांग्रेस के साथ घुटन…
विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ आम लोगों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा -उपर बादल और नीचे मांदर की थाप पर जमकर झूमे लोग रांची। राजधानी सहित समूचे झारखंड में प्रकृति के महापर्व ‘सरहुल’ का उल्लास चरम पर है। चारों ओर मांदर की थाप और पारंपरिक गीतों के बीच आदिवासी समुदाय अपनी जड़ों और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर रहा है। राजधानी के मुख्य सरना स्थल पर उत्सव का मुख्य केंद्र रहा, जहां मुख्य पाहन जगलाल पाहन ने प्राचीन विधि-विधान के साथ प्रकृति, पूर्वजों और देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं शहर की ह्रदयस्थ्ली कहे जाने वाले…
रांची। प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सिरमटोली सरना स्थल पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने पाहन और मुंडा समाज को सरहुल की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरहुल सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और मानव जीवन के गहरे संबंध का प्रतीक है। सीएम ने कहा कि आदिवासी समाज की यह परंपरा प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश देती है। प्रकृति को संजोना, संवारना और उसके साथ जुड़कर जीवन जीना ही हमारी संस्कृति का मूल है। आगे कहा कि यह परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी चलती आ रही है और इसी के साथ जीवन…
रांची: झारखंड में पिछले लंबे समय से रिक्त पड़े सूचना आयुक्तों के पदों को भरने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आगामी 25 मार्च को चयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। यह बैठक मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय (कांके रोड) में शाम पांच बजे आयोजित होगी। इस उच्चस्तरीय बैठक में चयन समिति के सदस्य और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ मुख्यमंत्री द्वारा नामित मंत्री हफीजुल हसन भी हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची जल्द ही एक नए और आधुनिक पर्यटन केंद्र की साक्षी बनेगी। राज्य सरकार ने झारखंड आंदोलन के प्रणेता और ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन की स्मृति में धुर्वा डैम के समीप एक अत्याधुनिक ‘स्टेट ऑफ आर्ट पार्क’ विकसित करने का निर्णय लिया है। इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता यहाँ स्थापित होने वाली गुरुजी की विशाल प्रतिमा होगी, जिसे गुजरात के ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की तर्ज पर भव्य रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर योजना को गति दे दी है। पर्यटन विभाग को सौंपी गई इस…
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को घोषणा की कि ट्वेंटी-20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम जून में आयरलैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की ट्वेंटी-20 सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज विश्व कप जीत के बाद भारत की पहली ट्वेंटी-20 श्रृंखला होगी। भारत ने 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था। भारत ने पिछले आठ वर्षों में (2018, 2022 और 2023) तीन बार आयरलैंड का दौरा किया है। वहीं, 2007 के बाद यह पहला मौका होगा जब भारतीय टीम बेलफास्ट में मुकाबला खेलेगी।…
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को नवरोज के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा कि नवरोज का यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने कामना की कि नया साल सभी के लिए खुशियों से भरा हो। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि यह नया साल सभी के जीवन में समृद्धि और खुशियां लेकर आए। उन्होंने सभी के अच्छे स्वास्थ्य और…
काठमांडू। नेपाल के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश, हिमपात और भूस्खलन के कारण प्रमुख राजमार्गों पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है, जिससे सैकड़ों यात्री रास्ते में फंस गए हैं। रुकुम पूर्व में भारी हिमपात के चलते मध्यपहाड़ी लोकमार्ग का लुकुम–पातिहाल्ना खंड अवरुद्ध हो गया है। जिला प्रहरी कार्यालय के अनुसार, इस मार्ग पर 7 बसें, 1 जीप और 5 मोटरसाइकिल फंसी हुई हैं, जबकि 250 से अधिक यात्री फंसे पड़े हैं। काठमांडू से चली रात्रि बसें भी इसी क्षेत्र में फंसी हुई हैं। लगातार बर्फबारी और बारिश के कारण सड़क संचालन बहाल करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। इसके…
