बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनका खतरनाक लुक दर्शकों को चौंका रहा है। इसी बीच उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन रामपाल जल्द ही ऋषभ शेट्टी के साथ एक भव्य पैन-इंडिया फिल्म में नजर आ सकते हैं, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित होगी। बताया जा रहा है कि ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ शीर्षक से बन रही इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे, जबकि अर्जुन रामपाल विलेन के दमदार किरदार…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के बीच ट्रंप प्रशासन ने ईरान के तेल की खरीद पर लगे प्रतिबंधों में 30 दिनों की छूट दी है। यह छूट केवल समुद्र में मौजूद ईरानी तेल के टैंकरों की खरीद के लिए दी गई है, ताकि वैश्विक ऊर्जा सप्लाई बढ़े और कीमतों का दबाव कम किया जा सके। ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी जंग के बाद से ही कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। अमेरिकी ट्रेजरी मिनिस्टर स्कॉट बेसेंट ने इसकी घोषणा की। ट्रेजरी विभाग की वेबसाइट के मुताबिक यह अस्थायी छूट 20 मार्च से 19 अप्रैल…
पटना। बिहार में शुक्रवार देर रात तेज आंधी-पानी के साथ वज्रपात से 02 लोगों की मौत हो गई और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। पटना सहित राज्य के 13 जिलों में हुई आंधी-बारिश से फसलों को बहुत नुकसान हुआ है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से गयाजी में 02 लोगों की मौत हो गई। देर रात राज्य के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। पटना के बाढ़ इलाके में ताड़ के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से…
रांची। प्रकृति पर्व सरहुल और ईद को लेकर झारखंड में उत्साह का माहौल है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने अपने एक्स पर लिखा कि प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। सरहुल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और मानव जीवन के बीच गहरे संबंध का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि जल, जंगल और जमीन के साथ संतुलन बनाकर ही समृद्ध और सतत भविष्य की ओर बढ़ा जा सकता है। सरहुल का यह पावन पर्व आप सभी…
रांची। झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर गाज गिरी है। कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी गाइडलाइन से हटकर बयान देने के आरोपों के बाद अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ। रामेश्वर उरांव ने यह कार्रवाई की है। इस संबंध में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि योगेंद्र साव बीते कुछ दिनों से पार्टी गाइडलाइन से हटकर बयान दे रहे हैं। बीते गुरुवार भी उन्होंने हेमंत सोरेन के खिलाफ बयान दिया था। इस मामले को अनुशासन समिति ने गंभीरता से…
देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार किया गया। इस दौरान पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। लोकभवन में प्रातः लगभग 10:30 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में राजपुर (देहरादून) से खजान दास, रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, हरिद्वार से मदन कौशिक, रुड़की से प्रदीप बत्रा और भीमताल (नैनीताल) से राम सिंह कैड़ा शामिल हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में वरिष्ठता एवं क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जिलों…
गुमला। झारखंड के गुमला जिले में गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। एक ओर प्रशासन लगातार यह दावा कर रहा है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी ओर आम लोग आपूर्ति में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सड़कों पर उतर आए हैं। समाहरणालय के समीप बड़ी संख्या में लोगों ने गैस सिलेंडर की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे कई दिनों से गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा…
रांची। स्वास्थ्य विभाग के आयुष निदेशालय में कार्य आवंटन और भुगतान प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। निजी कंपनियों को दिए गए करोड़ों रुपये के कार्य और उनके भुगतान में हो रही देरी ने पूरे मामले को विवादों में ला दिया है। जानकारी के अनुसार, Bitsphere Infosystem Pvt. Ltd. और Team Zoom Services Pvt. Ltd. को अप्रैल से जून 2023 के बीच विभिन्न कार्यों का जिम्मा दिया गया था, जिसे कंपनियों ने तय समय सीमा में पूरा कर लिया। कंपनियों ने जुलाई 2023 में अपने बिल जमा कर भुगतान की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन…
बोकारो। बोकारो की 18 वर्षीय युवती के लापता होने के मामले में झारखंड हाइकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने वर्चुअली उपस्थित बोकारो एसपी से कई अहम सवाल पूछे। अदालत ने स्पष्ट रूप से जानना चाहा कि सनहा दर्ज होने के बाद FIR दर्ज करने में 10 दिन की देरी क्यों हुई और संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले को गंभीर मानते हुए बोकारो एसपी को 23 मार्च को सशरीर कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश…
पटना। पटना उच्च न्यायालय ने मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ी राहत देते हुए जमानत प्रदान कर दी है। जस्टिस आर.पी. मिश्रा की एकल पीठ ने गुरुवार को यह आदेश दिया, जिसके बाद अनंत सिंह के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। गौरतलब है कि जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में अनंत सिंह को 1 नवंबर की रात चुनाव प्रचार के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अगले दिन उन्हें कोर्ट में पेश कर बेऊर जेल भेज दिया गया। करीब साढ़े चार महीने जेल में रहने…
किशनगंज। किशनगंज जिले के सदर अस्पताल सहित विभिन्न सरकारी अस्पतालों में तैनात सुरक्षा गार्डों ने आउटसोर्सिंग एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गार्डों का कहना है कि वेतन कटौती, फर्जी भुगतान और अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है। क्या है गार्डों का आरोप नाम न छापने की शर्त पर गार्डों ने बताया कि एजेंसी से जुड़े लोग उन पर लगातार दबाव बना रहे हैं कि विरोध न करें। सादे कागज पर हस्ताक्षर करने को मजबूर किया जा रहा है, ताकि भविष्य में उनके खिलाफ उपयोग किया जा सके। विरोध करने…
