रांची। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन का एक ऐसा बयान सामने आया है जिसे लेकर सूबे की सियासत गरमा गयी है। हफीजुल हसन ने क्या कहा? एक चैनल से बातचीत में झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि मेरे लिये शरीयत बड़ा है। हम कुरान सीने में रखते हैं और हाथ में संविधान। मंत्री ने कहा कि मुसलमानों के लिए शरीयत पहले है, फिर देश का संविधान। इसके बाद विपक्षी भाजपा हमलावर हो गयी और बयान पर सियासी माहौल गरम हो गया। झारखंड भाजपा ने एक्स पर लिखा-…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में अब तक खराब प्रदर्शन से जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने बड़ा फैसला लिया है। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर होने के बाद फ्रेंचाइजी ने मुंबई के युवा ओपनर आयुष म्हात्रे को टीम में शामिल किया है। 17 वर्षीय म्हात्रे को दो दिन में टीम से जुड़ने के लिए कहा गया है और वे जल्द ही सीएसके के स्क्वाड का हिस्सा बन सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये सीजन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने सात में से केवल एक मुकाबला जीता…
कोलकाता। मुर्शिदाबाद में हाल ही में भड़की हिंसा को लेकर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सोमवार को नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है। वर्ष 2026 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव राष्ट्रपति शासन के तहत कराए जाने चाहिए। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अगले वर्ष अप्रैल-मई में होने हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मूक दर्शक बनी रही, जबकि भीड़ ने कई इलाकों में जमकर उत्पात मचाया। जहां भी हिंदू अल्पसंख्यक हैं, वहां उन्हें मतदान से रोका जाता है। पुलिस सत्तारूढ़…
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी हार का सिलसिला तोड़ा और पहली जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली सिर्फ 193 रन ही बना सकी। मैच का निर्णायक क्षण 19वें ओवर में आया, जब मुंबई के फील्डरों ने रन आउट की हैट्रिक बनाकर दिल्ली को पटखनी दी। मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप वाली दिल्ली 19 ओवर में ही ऑलआउट हो गई। मुंबई की ओर से मिले 206 रनों के लक्ष्य का पीछा…
पोरबंदर। पोरबंदर के अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के समीप गुजरात एटीएस और भारतीय कोस्ट गार्ड (आईसीजी) की संयुक्त कार्रवाई में 1800 करोड़ रुपये की 300 किलो ड्रग्स बरामद की गई है। पाकिस्तान की फिशिंग बोट से गुजरात के समुद्र तट तक लाने के बाद ड्रग्स की यह खेप तमिलनाडु भेजने की तैयारी थी। बरामद ड्रग्स प्रतिबंधित सामग्री मेथमफेटामाइन बताई जा रही है। बरामद ड्रग काे आगे की जांच के लिए आईसीजी के जहाज से पोरबंदर लाया गया है। गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) के डीआईजी सुनील जोशी ने सोमवार को अहमदाबाद में बताया कि एटीएस को गोपनीय जानकारी मिली…
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ऋण धोखाधड़ी केस में वांछित भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। 65 वर्षीय चोकसी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। खबरों में कहा गया कि पिछले महीने खुलासा हुआ था कि चोकसी बेल्जियम में रह रहा है। बेल्जियम सरकार ने यह स्वीकार भी किया था। बेल्जियम सरकार के प्रवक्ता डेविड जॉर्डन्स ने बयान में कहा था कि बेल्जियम सरकार भारतीय कारोबारी मेहुल चोकसी की गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है। वह अभी जेल में है। भारत…
कटिहार। शहर के अंबेडकर चौक पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष ने भारत का संविधान उद्देशिका को बाबा साहेब के प्रतिमा के समक्ष उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ पढ़ा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘पंचतीर्थ’ के माध्यम से डॉ. अंबेडकर को जन-जन से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबासाहेब के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाकर उनके प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा व्यक्त…
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम( चाईबासा) जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुशमिता गांव के पास रविवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में मागेया चातोम्बा नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह अपने साथियों के साथ मेला से वापस लौट रहा था। दुर्घटना में उचिबा पुरती और सुधीर पुरती गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय मुखिया एवं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश लागुरी ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए घायलों को घटनास्थल से उठाकर हाटगम्हरिया के कुशमिता सामुदायिक स्वास्थ्य उप केंद्र में प्राथमिक उपचार करवाया। इसके बाद उन्हें बेहतर…
बोकारो। बोकारो जिले के सेक्टर चार स्थित लक्ष्मी मार्केट में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना ने पुलिस प्रशासन को सकते में डाल दिया। घटना में विवेक कुमार साह नामक युवक को गोली मारी गई थी। तफ्तीश के दौरान यह मामला और भी चौंकाने वाला बन गया जब पता चला कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी कोई और नहीं बल्कि बिहार पुलिस के जवान हैं।घटना के तुरंत बाद फरार अपराधी झारखंड से कोडरमा के रास्ते बिहार लौटने की फिराक में थे। लेकिन कोडरमा पुलिस की ओर से चलाए जा रहे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान इन्हें धर दबोचा गया।…
दुमका। जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। घटना गोपीकांदर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में एक दंपती की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है।मृतक की पहचान मोहन सोरेन और पत्नी बोरोनिका हेम्ब्रम के रूप में हुई है। घटना से गांव के लोग स्तब्ध हैं। मृतक दंपती मामा के घर में रहता था। जमीन संबंधी विवाद में वारदात को अंजाम दिये जाने की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस मामले की जांच के लिए गांव में पहुंच छानबीन में जुट गई है। डीएसपी खुद घटनास्थल पर मौजूद हैं। डॉग स्क्वायड और अन्य सीनियर…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ बिल के विरोध के नाम पर हिंदू समुदाय के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। शुक्रवार की नमाज के बाद से भड़की हिंसा रविवार को भी दिनभर जारी रही । आज सुबह से हालात तनावपूर्ण है। इस बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने मुर्शिदाबाद जिले की मौजूदा स्थिति को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट भेजी है। वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन के नाम पर पुलिस पर पथराव और आगजनी भी हुई है।राजभवन के सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल…