– समारोह को संबोधित करने के लिए राष्ट्रपति से आग्रह करते हुए पत्र भेजा काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को संबोधित नहीं करने का निर्णय लिया है। उन्होंने इस समारोह को संबोधित करने के लिए राष्ट्रपति से आग्रह करते हुए पत्र भेजा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सैनिक मंच टुँडिखेल में विशेष समारोह आयोजित किया जाता है। इस समारोह में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रधान न्यायाधीश, स्पीकर, राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष सहित विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति रहती है। परंपरा के अनुसार इस समारोह को प्रधानमंत्री संबोधित करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद से सार्वजनिक…
Author: shivam kumar
अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ ने सिनेमाघरों में अपने पहले वीकेंड के 3 दिन पूरे कर लिए हैं। शुरुआती दिनों में धीमी शुरुआत करने वाली इस फिल्म की कमाई में रविवार को हल्का उछाल देखने को मिला। वहीं आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ पहले से बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है, लेकिन इसके कारोबार में अब खास बढ़त नजर नहीं आ रही। दूसरी ओर मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ और सूर्या की ‘करुप्पू’ लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर ‘चांद मेरा दिल’ की रफ्तार बढ़ी सैकनिल्क की रिपोर्ट…
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार पर लोगों की जेब काटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार चुनाव के बाद लगातार ईंधन की कीमतें बढ़ाकर जनता पर बोझ डाल रही है। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि महंगाई मानव का फिर से हमला हुआ है। पेट्रोल‑डीजल के दाम किश्तों में बढ़ाए जाते हैं, ताकि चुपके‑चुपके जनता की जेब कटती रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि महीनों से वे आर्थिक तूफान आने की चेतावनी दे रहे थे लेकिन प्रधानमंत्री चुनाव में व्यस्त…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी के भाव में सांकेतिक गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। कीमत में आई कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर हिस्सों में 24 कैरेट सोना आज 1,59,050 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,60,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,45,790 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,47,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह, चांदी के भाव में आज मामूली गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा…
भाजपा सरकार की कर नीति जनविरोधी, इससे वित्तीय व्यवस्था पर भारी दबाव पड़ा: रणदीप सिंह सुरजेवाला बेंगलुरु। राज्य कांग्रेस ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों, ईंधन कीमतों में वृद्धि और कर संग्रह प्रणाली को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सरकार की कर नीति जनविरोधी हैं और इससे देश की वित्तीय व्यवस्था पर भारी दबाव पड़ा है। कांग्रेस ने 30 मई काे राज्य के हर जिलाें में भाजपा की नीतियाें, महंगाई, कर नीति और पेट्राेल डीजल की बढ़ती कीमताें के विराेध में प्रदर्शन करने का ऐलान किया हैं। साेमवार काे यहां बेंगलुरु स्थित केपीसीसी कार्यालय…
सुपौल। जिले में किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। सोमवार को जिलाधिकारी सावन कुमार ने प्रखंड सुपौल अंतर्गत लौकहा पंचायत पहुंचकर “हर खेत तक सिंचाई का पानी” योजना के तहत चल रहे नहर सफाई एवं तटबंध मरम्मत कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कजरा माइनर नहर में चल रहे गाद सफाई (डिसिल्टिंग) और नहर तटबंध मरम्मत कार्य की प्रगति का जायजा लिया। यह योजना जल संसाधन विभाग द्वारा मनरेगा एवं वीबी-जी-राम-जी योजना के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने मौके पर मौजूद अभियंताओं और…
नवादा। नवादा जिले में चिकित्सक से लूटपाट मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए सोमवार को तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक विधि-विरुद्ध किशोर को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटे गए दो मोबाइल फोन और एक चारपहिया वाहन बरामद किया है। इस कार्रवाई से जिले में हुए सड़क लूटकांड के कई मामलों के राज भी खुल गए हैं। नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के पचगांवा स्थित हाईवे पर ड्यूटी से लौट रहे एक…
सीवान। दरौंदा थाना क्षेत्र के मांझी-बरौली मुख्य पथ पर रंगरौली गांव के समीप रविवार की शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान मड़सरा गांव निवासी टुनटुन साह के पुत्र करण कुमार तथा राजेश्वर ठाकुर के पुत्र कल्लू कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक हिमांशु कुमार बताया गया है, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि तीनों युवक बाइक से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान रंगरौली गांव के समीप अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने…
सीवान। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे कुर्की महाअभियान का असर अब दिखने लगा है। पुलिस की लगातार दबिश और संपत्ति कुर्की की तैयारी से घबराकर जिले का चर्चित पेशेवर अपराधी लड्डन उर्फ अजहरूद्दीन आखिरकार नगर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाला अभियुक्त हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी कुदन मियां का पुत्र लड्डन उर्फ अजहरूद्दीन बताया गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार लड्डन उर्फ अजहरूद्दीन का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा और संगीन मामलों से भरा हुआ है। उसके…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले में होमगार्ड जवानों के पिछले तीन माह से लंबित वेतन भुगतान को लेकर सोमवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के अनुसूचित जाति मोर्चा कोल्हान प्रमंडल की ओर से उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से राज्य सरकार और जिला प्रशासन से होमगार्ड जवानों के बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने का नेतृत्व अनुसूचित जाति मोर्चा कोल्हान प्रमंडल के अध्यक्ष राजा कालिंदी ने किया। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न सरकारी संस्थानों में कार्यरत होमगार्ड जवानों को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके…
रांची। राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में एक बंद पड़े घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवर और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना सोमवार को उस समय प्रकाश में आई जब घर मालिक वापस लौटे। पीड़ित मनोज कुमार गुप्ता चतरा सिविल कोर्ट में कार्यरत हैं। उन्होंने सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि घटना के समय वे चतरा में थे, जबकि उनकी पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके गई हुई थीं। इसी दौरान चोरों ने उनके बंद घर को…
