‘मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला’ डॉयलोग पूरे देश में इस कदर फैमस हुआ कि अब दुर्दांत विकास दुबे (Vikas Dubey) के ऊपर एक या दो नहीं, बल्कि कई वेब सीरीज बनने जा रही है। हाल ही में डायरेक्टर मनीष वात्सल्य (Manish Vatsalya) भी दुर्दांत विकास दुबे के ऊपर वेब सीरीज ‘हनक’ बनाने की घोषणा की थी। तो वहीं, अब बॉलीवुड के नामचीन डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की बहन नेहा कश्यप (Neha Kashyap) भी विकास दुबे (Vikas Dubey) के ऊपर वेब सीरीज बनाने जा रही है। नेहा कश्यप (Neha Kashyap) ने बागपत (Baghpat) पहुंचकर वेब सीरीज की शूटिंग के लिए…
Author: shivam kumar
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) मैच में मुंबई इंडियंस ने अपनी पहली जीत दर्ज की है। इतना ही नहीं यूएई में भी यह टीम की पहली जीत है। इससे पहले यूएई में खेले छह मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। बुधवार को अबू धाबी में उसने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 49 रन से हरा दिया। मुंबई इंडियंस (एमआई) ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर कप्तान रोहित शर्मा की धमाकेदार 80 रनों (54 गेंद) की पारी की मदद से पांच विकेट पर 195 रन बनाए। इसके बाद उसके गेंदबाजों ने सधा हुआ प्रदर्शन करते हुए कोलकाता…
जयपुर. राजस्थान में ग्राम पंचायत के चुनाव के लिए पहले चरण की सार्वजनिक सूचना जारी कर दी गई है। ऐसी स्थिति में, नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू होगी। इसके साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग ने पंच और सरपंच के चुनाव लड़ने वाले कोरोना संक्रमित उम्मीदवारों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। उनके अनुसार, नामांकन दाखिल करने से एक दिन पहले आवेदन जमा करने के लिए कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट वाले उम्मीदवारों के लिए यह अनिवार्य होगा। इस दिशानिर्देश के अनुसार, उम्मीदवारों को यह आवेदन जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद ही, पंच-सरपंच के इच्छुक…
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने कृषि से संबंधित विधेयकों के संसद में गुरुवार को पारित होने पर अपनी आपत्ति जतायी है। उन्होंने कहा कि इन बिलों को किसानों की शंकाओं को दूर किए बिना ही पारित कर दिया गया। मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि संसद में किसानों से जुड़े दो बिल, उनकी सभी शंकाओं को दूर किये बिना ही कल पास कर दिये गये। इससे बसपा कतई भी सहमत नहीं है। पूरे देश का किसान क्या चाहता है, इस ओर केन्द्र सरकार जरूर ध्यान दे तो यह बेहतर होगा। इससे पहले केन्द्र सरकार ने तमाम विरोध…
बीते दिनों खबर मिली कि चीन भारत के 10 हजार से ज्यादा लोगों की जासूसी करने में लगा है और अब चीन ने इससे भी आगे जाकर सीधे भारत के अंदरूनी सुरक्षा पर हमला किया है। चीन की ये हरकत भारत के लिए काफी खतरनाक हो सकती है। खबर है कि चीन के हैकर्स ने भारत के नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर (NIC) पर सेंध मारी की है। इस सेंटर के कई कंप्यूटरों को हैक कर लिया गया। इस बारे में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के पास सितंबर में ही केस दर्ज कराया गया था। इस सेंटर के कम्प्यूटर्स में भारतीय सुरक्षा,…
एक तरफ जहां LAC पर चीन भारत के साथ लगातार तनाव बढ़ा रहा है, वहीं पाकिस्तान इस तनाव का फायदा उठाने की कोशिश में लगा है। पाकिस्तान ने गिलगित-बाल्टिस्तान को लेकर नया पैंतरा अपनाया है। पाकिस्तान ने फैसला किया है कि वो अब गिलगित-बल्टिस्तान को अलग प्रांत का दर्जा देगा और वहां चुनाव भी कराए जाएंगे। आज पाकिस्तान के पीएम इमरान खान गिलगित जाएंगे। माना जा रहा है कि इमरान खान गिलगित-बल्टिस्तान को आज अलग प्रांत बनाए जाने का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं। दरअसल, पाकिस्तान ने कुछ हफ्ते पहले ही अपना नया नक्शा जारी किया था, जिसमें उसने भारत…
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के गांव में उनके घर के बाहर धरना दे रहे एक किसान ने खुदकुशी करने की कोशिश की है. किसान ने आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे जहर खा लिया था. जिसके बाद उसे नजदीक के अस्पताल भर्ती करवाया गया, लेकिन यहां से उसे बठिंडा के लिए रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि किसान की हालत गंभीर बनी हुई है. उसकी पहचान प्रीतम सिंह के रूप में हुई है, जो मानसा के अकाली गांव का रहने वाला है. कृषि से जुड़े 3 अध्यादेशों को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ किसानों…
ड्रग्स मामले में जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई टीम ने हिमाचल प्रदेश के रहने वाले राहिल विश्राम नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एनसीबी ने एक किलो चरस और 4.5 लाख रुपए नकद बरामद किए है। जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के नेतृत्व वाली टीम ने शुक्रवार को यह बड़ी कामयाबी हासिल की। समीर वानखेड़े के मुताबिक, ‘एनसीबी मुंबई ने हिमाचल प्रदेश के 1 किलो चरस के साथ ड्रग्स पेडलर राहिल विश्राम को हिरासत में लिया है। एनसीबी ने उसके पास से 4.5 लाख रुपए नकद भी जब्त किए। वह सुशांत सिंह…
पूर्वी लद्दाख (Ladakh) की गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुए हिंसक संघर्ष के बाद से चीन तिलिमिलाया हुआ है. इस संघर्ष के बाद चीन (China) ने बढ़े अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद भारत के खिलाफ अपने मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स से प्रोपेगेंडा वॉर छेड़ रखा है. खासकर संसद के मानसून सत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के बयान से तो चीन बौखला गया है. ऐसे में चीनी सैनिकों की मौत पर चुप्पी साधने वाले ग्लोबल टाइम्स के एडिटर हू शिजिन ने दावा किया कि गलवान (Galwan Valley) हिंसा में भारत से कहीं कम चीनी सैनिकों की मौत हुई थी. गौरतलब है कि राजनाथ सिंह ने कहा था…
अमीनत वहीदा मालदीव की राजधानी माले में टैक्सी चलाती हैं कई सालों से मालदीव की राजधानी में टैक्सी चला रही अमीनत वहीदा की कमाई दोगुनी हो गई और एक तरह से वे शुक्रगुज़ार हैं चीन की. लेकिन क्यों? मालदीव की राजधानी माले की संकरी और भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर अमीनत टैक्सी चलाती थीं लेकिन एयरपोर्ट के यात्रियों तक उनका पहुंचना मुश्किल था. एयरपोर्ट तो दूसरे हुलुमाले द्वीप पर था और वहां जाने के लिए स्पीड बोट का इस्तेमाल किया जाता था. लेकिन 2018 में ये सब बदल गया और साथ ही दो बच्चों का अकेले भरण-पोषण कर रही अमीनत की…
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना संकट को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। हालांकि इस बार राहुल ने हमला तब बोला है जब सरकार ने संसद में यह कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के पास कोविड-19 से संक्रमित होने तथा जान गंवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों का डाटा नहीं है। उन्होंने सरकार से सवाल भी किया कि आखिर कोरोना वॉरियर्स का इतना अपमान क्यों? राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा- “प्रतिकूल डाटा-मुक्त मोदी सरकार! थाली बजाने, दिया जलाने से ज़्यादा ज़रूरी हैं उनकी सुरक्षा और सम्मान। मोदी सरकार, कोरोना वॉरीअर का इतना अपमान…
