पटना। बिहार सरकार ने राज्य में बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों का तबादला किया है। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, नालंदा समेत कई जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बारे में अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनन्द किशोर को अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। रॉबर्ट एल. चोंग्यू को स्थानांतरित करते हुए प्रधान सचिव, संसदीय कार्य विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। मो. सोहैल को स्थानांतरित करते हुए सचिव, अल्पसंख्यक…
Author: shivam kumar
पश्चिमी सिंहभूम। नीट-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चक्रधरपुर मंडल ने 21 जून 2026 को राउरकेला और टाटानगर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य परीक्षार्थियों को समय पर उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाना तथा यात्रा के दौरान उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। शुक्रवार को रेल प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार विशेष ट्रेन (संख्या 68044 )21 जून को राउरकेला से सुबह 5:10 बजे प्रस्थान करेगी और टाटानगर सुबह 9:20 बजे पहुंचेगी। नीट परीक्षा…
हजारीबाग। जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एनएच-19 पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना सियरकोनी स्थित सीएम होटल के पास हुई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से चौपारण की ओर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों…
कोलकाता। आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पूरे पश्चिम बंगाल में गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष मुख्य कार्यक्रम कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। कोलकाता सहित पूरे राज्य में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों सहित विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास किये जा रहे हैं। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ है। 21 जून का इंतजार किए बिना ही राज्य के विभिन्न जिलों में योगाभ्यास का दौर शुरू हो चुका है।…
रंची। झारखंड में दो राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे मतदान के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) उम्मीदवार बैजनाथ राम ने अपनी जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया है। विधानसभा पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल है और दोनों सीटों पर उनकी जीत तय है। मीडिया से बातचीत में बैजनाथ राम ने कहा कि उनकी जीत की संभावना 100 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में गठबंधन की बैठकों में चुनावी रणनीति और आंकड़ों की समीक्षा की गई है। साथ ही मॉक पोल के नतीजे भी उनके पक्ष में रहे हैं, जिससे…
रांची। झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान झारखंड विधानसभा के कक्ष संख्या-142 में कराया जा रहा है। सभी विधायक निर्धारित प्रक्रिया के तहत बारी-बारी से मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा, जबकि मतगणना शाम 5 बजे से शुरू होगी। परिणाम देर रात तक घोषित किए जाने की संभावना है। मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जा रहा है। दो सीटों के लिए हो रहे इस चुनाव में राजनीतिक दलों की…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने फलता थाने पर हमले की कोशिश करने वालों के खिलाफ बुधवार को सख्त कार्रवाई का एलान किया। दक्षिण 24 परगना जिले के फलता में टीएमसी नेता जहांगीर खान को छुड़ाने के लिए भीड़ ने थाने पर हमले की कोशिश की थी। मुख्यमंत्री ने साफ कहा, पुलिस और अर्धसैनिक बलों पर हमला करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जायेगा। मुख्यमंत्री फलता में एक सरकारी कार्यक्रम जनकल्याण शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने जहांगीर…
कई जिलों में नए एसडीओ की नियुक्ति, बीडीओ और अंचल अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गयी रांची। झारखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का तबादला किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है। कई अधिकारियों को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के रूप में नयी जिम्मेदारी सौंपी गयी है, जबकि कुछ अधिकारियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस को एक और असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी नेतृत्व के करीबी रहे कई नेता, समर्थक और प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ दूरी बढ़ने की चर्चाओं के बीच अब महानगर क्षेत्र स्थित तृणमूल के अस्थायी पार्टी कार्यालय को खाली किए जाने की घटना ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। तृणमूल सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक समय के करीबी माने जाने वाले व्यवसायी मनोतोष साहा उर्फ मन्टू साहा ने कोलकाता के पूर्वी मेट्रोपॉलिटन (ईएम) बाईपास, टोपसिया स्थित तृणमूल कांग्रेस के अस्थायी कार्यालय (जिसे…
रांची। रांची के चुटिया स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर दो युवकों द्वारा पेट्रोल बम फेंकने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, दो युवक कार्यालय के पास पहुंचे और पेट्रोल बम फेंककर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दोनों संदिग्ध युवकों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे…
पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर के उलीडीह ओपी क्षेत्र स्थित खड़िया बस्ती में मंगलवार देर रात हुई गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र निवासी देवदास गौड़ के रूप में हुई है। गर्दन में गोली लगने के बाद उसे गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार, देवदास गौड़ मंगलवार को अपने कुछ परिचितों के साथ जमशेदपुर आया था। देर रात वह उलीडीह क्षेत्र की खड़िया बस्ती में मौजूद था। इसी दौरान किसी बात को…
