Author: shivam kumar

काठमांडू। नेपाल के दूसरे अंतराष्ट्रीय विमानस्थल का रविवार से फिर संचालन शुरू किया गया है। भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी के पास निर्मित गौतम बुद्ध अंतराष्ट्रीय विमानस्थल पर आज बैंकाक की पहली फ्लाइट ने लैंडिंग की। इस विमानस्थल के पुन: संचालन होने पर प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने प्रसन्नता जाहिर की है। ओली ने विश्वास व्यक्त किया है कि भैरहवा की तरह जल्द ही पोखरा विमानस्थल का नियमित संचालन भी शुरू किया जायेगा। अपने निर्माण के दो साल बाद एक बार फिर से संचालन में लाए गए भैरहवा विमानस्थल पर रविवार को थाई एयर एशिया विमान की लैंडिंग से…

Read More

रांची। शहर के पिठौरिया स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रविवार को भाई दूज धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान चैतन्य झांकी का आयोजन किया गया। संस्था की संचालिका बी के राजमती ने भाई दूज का टीका सभी को लगाया और मुंह मीठा किया। भाई दूज के आध्यात्मिक रहस्यों को बताते हुए कहा कि वास्तव में मस्तक या दोनों भौहों के बीच भृकुटि का मध्य मनुष्य शरीर का वह स्थान है, जहां आत्मा निवास करती है। शिव शक्तियां मनुष्यों को अर्थ सहित ईश्वरीय ज्ञान का यह रहस्य भी सुनाती है। आत्मा अविनाशी है। कार्यक्रम में सभी ने एक -एक दीप…

Read More

रामगढ़। पुलिस ने हथियार लेकर घूम रहे एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पतरातू थाना क्षेत्र के तिलैयाटांड़ इलाके से हुई है। उसे जेल भेज दिया गया है। रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्हें एक अपराधी की हथियार लेकर घूमने की सूचना मिली थी। उन्होंने तत्काल पतरातू एसडीपीओ पवन कुमार और थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता को इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस को बताया गया था कि तिलैयाटांड़ के आसपास एक व्यक्ति को हिरो पैशन प्रो मोटरसाईकिल नं. (जेएच 02 जेड 5198) पर अवैध आर्म्स के साथ…

Read More

-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बाघमारा में जनसभा में पार्टी द्वारा किये वादों से लोगों को कराया अवगत बाघमारा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बाघमारा में भाजपा प्रत्याशी शत्रुघन महतो के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए पार्टी के प्रमुख संकल्पों को साझा किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार बनने पर झारखंडवासियों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जायेगा और साल में दो बार पर्वों के अवसर पर मुफ्त सिलेंडर दिये जायेंगे। मरांडी ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर राज्य में 2 लाख…

Read More

लातेहार।असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा शनिवार को लातेहार जिले के मनिका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मनिका हाई स्कूल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में वर्तमान में घुसपैठियों की सरकार चल रही है। झारखंड में बांग्लादेश से आए लोग झारखंडियों के हक और अधिकार को लूट रहे हैं।यहां के अस्मिता को भी लूट रहे हैं।परंतु हेमंत सोरेन की सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही झारखंड को घुसपैठियों से मुक्त किया जाएगा। झारखंड में घुसपैठियों के द्वारा यदि आदिवासी महिलाओं से विवाह किया जाएगा ,तो उनके…

Read More

चंदवा के जमीरा पंचायत के खेल मैदान में चुनाव सभा को किया संबोधित झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी बैद्यनाथ राम के समर्थन में की सभा लातेहार। लातेहार चंदवा के जमीरा पंचायत के खेल मैदान में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने चुनावी सभा की। वहीं मंच का संचालन दीपू कुमार सिन्हा ने किया। कल्पना सोरेन ने कहा कि हम झारखंडियों को बाहरी लोगों से बचाना है। मोदी सरकार ने हेमंत सोरेन सरकार का बकाया एक लाख छतीस हजार करोड़ रुपये आज तक नहीं दिया। बकाया राशि की मांग कि तो हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया। जेल में रहने के दौरान…

Read More

गुवाहाटी। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 में रविवार को खेले जाने वाले डबल हेडर की शुरुआत शाम 5:00 बजे से होगी, जब नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी और ओडिशा एफसी यहां इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में उतरेंगी। नॉर्थईस्ट और ओडिशा छह-छह मैचों में आठ-आठ अंक लेकर तालिका में क्रमशः पांचवें और सातवें स्थान पर हैं। हाईलैंडर्स ने जमशेदपुर एफसी को 5-0 से रौंदा था, जबकि जगरनॉट्स ने मुम्बई सिटी एफसी को उसके घरेलू मैदान पर 1-1 के ड्रा रोका था। नॉर्थईस्ट की जमशेदपुर एफसी पर 5-0 की जीत लीग में उनकी अब तक की सबसे बड़ी जीत थी। अब, उनके पास लीग…

Read More

पॉल ​​निक्सन, कायनात वकार और जॉन केंट निभाएंगे यूएसपीएल सीज़न 3 के कमेंटरी पैनल में मुख्य भूमिका फ्लोरिडा। ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम में 22 नवंबर से 1 दिसंबर तक शुरू हो रही यूनाइटेड स्टेट्स प्रीमियर लीग (यूएसपीएल) ने सोमवार को सीज़न 3 के लिए एक स्टार-स्टडेड कमेंट्री पैनल की घोषणा की। पैनल में पूर्व खिलाड़ी मोनाली पटेल, पॉल निक्सन, कायनात वकार, मैरी केली और जॉन केंट शामिल हैं। इनके अलावा शानदार व्यक्तित्व और क्रिकेट की गहरी समझ के लिए प्रसिद्ध ग्रेस बोलिंजर भी पूर्व क्रिकेटरों के साथ कमेंट्री बॉक्स साझा करते हुए नजर आएंगी। पैनल को लेकर यूएसपीएल के संस्थापक और…

Read More

रियो डी जेनेरियो। अनुभवी फारवर्ड नेमार और रियल मैड्रिड के युवा एंड्रिक को वेनेजुएला और उरुग्वे के खिलाफ होने वाले फीफा विश्व कप क्वालीफायर के लिए ब्राजील की टीम में शामिल नहीं किया गया है। ब्राजील फुटबॉल परिसंघ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 128 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 79 गोल के साथ ब्राज़ील के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर नेमार, लगभग एक साल पहले एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट के फटने के बाद पिछले महीने अपने क्लब अल हिलाल के लिए एक्शन में लौटे। ब्राजील के मैनेजर डोरिवल जूनियर ने कहा कि 14 नवंबर को वेनेजुएला के साथ होने वाले मैच और पाँच दिन…

Read More

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने शनिवार को जमशेदपुर के भाजपा महानगर कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। प्रतुल ने कहा कि महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की डीएनए में है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने महिलाओं के लिए टंच माल, इरफान अंसारी ने रिजेक्ट माल और कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता ने इंपोर्टेड माल जैसे घटिया शब्दों का प्रयोग किया। आश्चर्यजनक रूप से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने इन नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। प्रतुल ने कांग्रेस के डॉक्टर अजय कुमार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा…

Read More

रांची। बीजेपी नेता स्वर्गीय रति लाल वर्मा के बेटे प्रणव वर्मा (प्रवक्ता अनुसूचित मोर्चा बीजेपी) और विकास राणा (केंद्रीय प्रवक्ता, आजसू पार्टी एवं प्रदेश अध्यक्ष, विश्वकर्मा समाज) अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शनिवार को झामुमो में शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित आवास पर उनकी उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। झामुमो में शामिल होने वाले प्रमुख सदस्यों में आनंद सिंह (केंद्रीय सदस्य, आजसू पार्टी), जितेंद्र कुमार (केंद्रीय सदस्य), अजय कुमार, विवेक कुमार राणा, आफताब आलम, अविनाश कुमार सिंहा, ओम प्रकाश देव, अवध किशोर साव, धीरेंद्र सिंह, विजय कुमार, अनूप कुमार सिंह, सुनील राजा, कारू…

Read More