Author: shivam kumar

रांची में थे तेजस्वी यादव फिर भी नहीं बुलाया गया रांची। राजद के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि तेजस्वी यादव के रांची में मौजूद होने के बावजूद उन्हें गठबंधन को लेकर किये जाने वाले एलान की सूचना नहीं दी गयी। राजद नेता मनोज झा ने कहा कि हमारा (राजद) पूरा नेतृत्व यहां है। आज सुबह बैठक हुई और उस बैठक में ये पाया गया कि ताकत जनाधार की है जो राजद के पक्ष में है। पिछली बार हम सात सीटों पर लड़े, क्योंकि लालू यादव का हृदय विशाल था। हमारा लक्ष्य था भाजपा को हटाओ, जो आज भी है।…

Read More

पोटका। पोटका सीट से तीन बार विधायक रह चुकी मेनका सरदार ने भाजपा से इस्तीफा दिया है। उनके बाद लव सरदार ने भी भाजपा छोड़ने का पत्र जारी कर दिया है। इनके नाराजगी का प्रमुख कारण है कि पोटका एकमात्र सीट है जहां कई वर्षों से भूमिज/ सरदार उम्मीदवार रहे हैं। इस बार अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। इससे नाराज होकर दोनों ने इस्तीफा दिया है। लव सरदार पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के करीबी हैं। उन्हीं के साथ भाजपा में आये थे। उन्हें पोटका से टिकट मिलने का भरोसा था।

Read More

जमशेदपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पोटका (46) विधानसभा से उनकी पत्नी मीरा मुंडा को प्रत्याशी बनाये जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। श्री मुंडा ने कहा कि भाजपा इस बार रोटी, बेटी और माटी पर वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टी के हमले से प्रदेश की जनता को निजात दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है। त्रस्त जनता इस इंडी गठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कृतसंकल्प है।

Read More

रांची। भाजपा ने झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 66 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शनिवार को इसे जारी किया। उन्होंने सूची जारी करते हुए कहा कि भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में 15 अक्टूबर को संपन्न हुई थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे। समिति ने नामों पर अपनी स्वीकृति दी है। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सरायकेला से…

Read More

रांची। झारखंड में सीट बंटवारे को लेकर आरजेडी नाराज है। इस बाबत आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि झारखंड में हमारी ताकत अधिक है। लेकिन उस मुताबिक सीट नहीं दी गयी। 15 से 18 ऐसी सीटें हैं, जहां आरजेडी बीजेपी को अकेले दम पर हराने की ताकत रखती है। खबरें हैं कि हेमंत सोरेन और कांग्रेस द्वारा 70 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किये जाने से तेजस्वी यादव नाराज हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग पर राजद नेता मनोज झा ने कहा, हमारा(राजद) पूरा नेतृत्व यहां है। आज सुबह बैठक हुई और उस बैठक में ये पाया गया कि…

Read More

रांची। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को रांची आये। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा है कि झारखंड की जनता से पूर्व में किये गये वादों और उन पर खरा नहीं उतरने को लेकर जनता में नाराजगी है। इससे चुनाव में उन्हें गहरा सबक मिलेगा। हेमंत सरकार की वादाखिलाफी का जिक्र करते हुए कहा है कि चुनाव में जनता सत्ता से बाहर करने को तैयार है। उन्होंने कहा है कि राहुल जिस संविधान की रक्षा के लिए पूरे देश में यात्राएं कर रहे हैं, उसी संविधान का उल्लंघन…

Read More

कटिहार। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा के पहले चरण में शुक्रवार देर शाम कटिहार पहुंचे। शनिवार सुबह गिरिराज सिंह यज्ञशाला में पूजा अर्चना करने के बाद हिन्दु स्वाभिमान यात्रा को लेकर गिरीराज सिंह ने राजेन्द्र स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। स्वामी दीपंकर जी महाराज ने भी इस अवसर पर भाग लिया और हिंदू समाज को संगठित करने के लिए अपना समर्थन दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम हिन्दू संगठन के साथ आये हैं, हिंदुओं को संगठित करने। संगठित हिन्दू सुरक्षित हिन्दू। यही मैं कहने आया हूं। लव जिहाद बेटी का हो रहा है…

Read More

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अगुवाई वाली कैबिनेट द्वारा पारित प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है, जिसमें केंद्र सरकार से केंद्र शासित प्रदेश को राज्य का दर्जा बहाल करने का आग्रह किया गया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य के मूल स्वरूप को बहाल करने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया, जिसके बाद उपराज्यपाल ने कैबिनेट द्वारा पारित प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी। प्रवक्ता ने कहा कि राज्य का दर्जा बहाल करना एक उपचार प्रक्रिया की शुरुआत होगी,…

Read More

– भाजपा नेता ने लगाया प्रधानमंत्री माेदी का अनाेखा पाेस्टर – होर्डिंग में भारत के नक्शा और भारत माता के तस्वीर की जगह प्रधानमंत्री मोदी की दस हाथों वाली तस्वीर वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आएंगे। उनके आगमन के एक दिन पहले ही भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अनोखा होर्डिंग लगाया है। प्रधानमंत्री मोदी की दस हाथों वाली होर्डिंग में जनकल्याणकारी योजनाओं को दिखाया गया है। पोस्टर में प्रधानमंत्री मोदी को युगपुरुष एवं शिवभक्त बताया गया है। गौरतलब है कि महज छह घंटे के काशी प्रवास में प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी सहित पूरे देश…

Read More

लीबिया के जिस सिर्ते शहर में तानाशाह मुअम्मर अल गद्दाफी का जन्म हुआ, 69 साल बाद 20 अक्टूबर 2011 को उसी शहर में विद्रोही लड़ाके गद्दाफी के शव को सड़क पर घसीटते देखे गए। कभी अमेरिका को चुनौती देने वाला गद्दाफी अपनी मौत से पहले विद्रोही और अंतरिम सरकार के सैनिकों से बचने के लिए सीवर पाइप लाइन में छिपने की कोशिश करता पकड़ा गया था। हालांकि बुरी तरह से घायल हालत में जब अंतरिम सरकार के सैनिक उसे ले जा रहे थे तो गद्दाफी ने किसी प्रकार का विरोध नहीं किया। उसे अपना अंत करीब होने का पूरा अहसास…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार में जिला प्रशासन ने अवैध रूप से बनाई गई एक मजारनुमा इमारत पर शनिवार को बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। जो अवैध रूप से टिहरी बांध पुनर्वास योजना की जमीन पर बनाई गयी थी। ध्वस्तीकरण की यह पूरी कार्रवाई जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के आदेश पर एसडीएम अजय वीर सिंह के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सरकारी जमीन पर किए अवैध निर्माणों को आगे भी बख्शा नहीं जाएगा। हरिद्वार जिला प्रशासन ने शनिवार अपराह्न सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने रानीपुर कोतवाली…

Read More