प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी और छत्तीसगढ़ के मंत्री उमंग सिंघार को गुरुवार को उस समय दौरे से लौटना पड़ा, जब जिला प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। वह गिरिडीह से धनबाद जा रहे थे, जहां उनका दिवंगत पार्टी कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने का कार्यक्रम था। इसके बाद उनको बेरमो जाना था।सिंघार बुधवार को रांची पहुंचे थे। वह सुबह
Author: azad sipahi desk
कोरोना संकट और लॉकडाउन के कारण तबाही की कगार पर पहुंच चुके झारखंड के उद्यमियों को राज्य सरकार बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड ऊर्जा विकास निगम ने लॉकडाउन की अवधि का डीपीएस (
झारखंड में कोरोना चरम पर है। इस बीच राज्य के 10 हजार से ज्यादा अनुबंधित पारा मेडिकल कर्मचारी बुधवार से ही हड़ताल पर चले गये हैं। गुरुवार को भी इनकी हड़ताल जारी रही। इनकी हड़ताल के कारण कोविड जांच में कमी आ गयी है। कई जिलों में स्वाब टेस्टिंग बंद है। झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ का कहना है कि राज्य सरकार हड़ताल खत्म करने के लिए कोई पहल नहीं कर रही है।
रांची के पिठोरिया में पुलिस ने 30 लाख रुपये मूल्य की नकली शराब जब्त की है। मौके पर जहानाबाद के राहुल शर्मा समेत छह शराब के कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। बिहार का राहुल शर्मा ही इनका सरगना बताया जा रहा है। अवैध फैक्ट्री में सात लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की गयी हैं, जिनका उपयोग बिहार और बंगाल में शराब भेजने के लिए किया जाता था। अवैध शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए ग्रामीण एसपी नौशा
साढ़े चार महीने से चल रही कोरोना के खिलाफ लड़ाई ने झारखंड को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसके बावजूद जनजीवन चल रहा है और कुछ योद्धाओं के कारण कोरोना के खिलाफ लड़ाई में झारखंड को अब तक यदि जीत हासिल नहीं हुई है, तो वह हार भी नहीं रहा है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि बिना किसी विश्वस्तरीय स्वास्थ्य मशीनरी के झारखंड कोरोना महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहा है।
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे के अंदर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के चार नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है. कुलगाम के देवसर से बीजेपी सरपंच ने आज अपना इस्तीफा दे दिया. इससे पहले बीजेपी नेताओं सबजार अहमद पाडर, निसार अहमद वानी और आशिक हुसैन पाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.
रामजन्मभूमि पूजन के उपलक्ष्य में प्रदेश भाजपा कार्यालय को रोशनी से जगमग किया गया। शाम को संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यालय में दीये जलाये। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी दीप जला कर खुशियां मनायी। इधर, प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने अपने आवास पर सपरिवार दीया जला कर खुशियां मनायी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि शताब्दियों तक करोड़ों भारतीयों के संघर्ष और तपस्या का परिणाम है अयोध्या में श्री रामजन्म भूमि स्थल पर भव्य राममंदिर निर्माण का भूमि पूजन।
सांसद संजय सेठ ने बुधवार को अपने आवास पर भव्य राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर परिवार एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घंटी, शंख बजा कर खुशियां मनायी और लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया। सांसद संजय सेठ ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। पूरा भारत राममय हो गया है। आज से एक नये युग की शुरुआत हुई है।
झारखंड में कोरोना का कहर जारी है। बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित आठ लोगों की मौत हो गयी। सबसे ज्यादा तीन लोगों की मौत रांची में हुई, जबकि एक ने धनबाद के सरायढेला स्थित कोविड सेंटर में दम तोड़ा। वहीं पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 137 हो गयी है। रिम्स में होने वाली मौत में बिहार नवादा, रांची के मांडर और गिरिडीह का मरीज शामिल है। बिहार के नवादा का मरीज 55 साल का था। 27 जुलाई कि इलाज के लिए रिम्स आया था। बु
