Author: azad sipahi desk

नयी दिल्ली। हैदराबाद में डॉक्टर की गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सोमवार को संसद में भी ये मामला गूंजता रहा। सांसद जया बच्चन ने तो संसद में यहां तक कह दिया कि ऐसे लोगों को भीड़ के हवाले कर देना चाहिए था, वो ही इनके साथ न्याय करती। राजनाथ बोले- हम कड़ा कानून बनाने को तैयार केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। इस वजह से ऐसे मामलों में सख्त कानून लाने की जरूरत है। यदि संसद के सभी सदस्य…

Read More

वॉशिंगटन: सैन बर्नार्डिनो में भारतीय छात्र अभिषेक सुदेश भट की हत्या के आरोपी अमेरिकी नागरिक ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सैन बर्नार्डिनो पुलिस विभाग ने रविवार को बताया कि 42 वर्षीय एरिक टर्नर ने शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया। उसे एक मोटल के बाहर 25 वर्षीय सुदेश की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जहां सुदेश पार्ट-टाइम काम करता था। कर्नाटक के मैसूरु के रहने वाले अभिषेक सैन बर्नार्डिनो में कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में एमएस कर रहे थे। टर्नर ने गुरुवार दोपहर मोटल के बाहर अभिषेक की…

Read More

रांची। बाहर से आये नेता, जिन्होंने कभी झारखंड को देखा नहीं, समझा नहीं, वो इसे संवारने की बात कर रहे हैं। झारखंड को झारखंड का बेटा ही संवार सकता है। ये बातें झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो कहीं। वह सोमवार को गुड़ासाई मैदान चक्रधरपुर, मंझारी हाइ स्कूल मंझगांव, जैंटगढ़ मैदान जगरनाथपुर, सोनुवा मैदान मनोहरपुर, चार मोड़ मैदान चक्रधरपुर में पांच जनसभाएं की। आजसू पार्टी के चक्रधरपुर के उम्मीदवार रामलाल मुंडा, मनोहरपुर विधानसभा के प्रत्याशी बिरसा मुंडा, जगरनाथपुर विधानसभा के प्रत्याशी मंगल सिंह सुरीन एवं मंझगांव विधानसभा के प्रत्याशी नंदलाल बिरुआ के पक्ष…

Read More

जंग छोटी हो या बड़ी, जंग लड़ रहे हर व्यक्ति की ख्वाहिश यही होती है कि उसे फतह नसीब हो। पर जंग मेंं किसी के हिस्से जीत का सेहरा आता है तो किसी के हिस्से हार की बेबसी। इस विधानसभा चुनाव में झारखंड की राजनीति के कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इनमें मुख्यमंत्री रघुवर दास से लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा और रामचंद्र सहिस समेत अन्य के नाम शामिल हैं। चक्रधपुर सीट पर विपक्ष ने इतनी कड़ी घेराबंदी की है कि लक्ष्मण गिलुआ यहां घिर कर रह गये हैं। यही…

Read More

चक्रधरपुर: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी प्रचार चरम पर है। सोमवार को चक्रधरपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को खुला चैलेंज दिया। झारखंड में पहली चुनावी रैली करने जा रहे राहुल गांधी के बारे में शाह ने कहा कि राहुल बाबा आपके 55 साल के शासन और हमारे पांच साल के शासन का हिसाब लेकर मैदान में आ जाओ। पूर्ववर्ती सरकार बहाने कांग्रेस को घेरते हुए अमित शाह ने कहा, ‘आप बताइए कि देश में से घुसपैठिए जाने चाहिए कि नहीं? कांग्रेस पार्टी कहती…

Read More

नई दिल्ली: नेपाल की अंजलि चंद ने सोमवार को इतिहास रचते हुए साउथ एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट मुकाबले में बिना कोई रन दिए 6 विकेट झटक लिए। अंजलि ने नेपाल के पोखरा में खेले गए इस मुकाबले में मालदीव महिला टीम के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। साउथ एशियन गेम्स की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का यह पहला ही मुकाबला था जिसमें अंजलि ने इतिहास रचा। नेपाल ने मालदीव की महिला टीम को मात्र 16 रन पर ढेर कर दिया जिसके बाद मात्र 5 गेंदों में बिना कोई विकेट खोए 17 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। लक्ष्य का पीछा करने…

Read More