नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दुनियाभर के नेताओं से मिलने का अपना अलग अंदाज है। वह गले मिलते हैं, हाथों से थपकी देते हैं या फिर हाथों में हाथ डाले चलते हैं। वास्तव में यह सिर्फ दो नेताओं के बीच की गर्मजोशी ही नहीं, दो देशों के मजबूत संबंधों को दिखाता है। ऐसा ही कुछ हुआ जब सोमवार को फ्रांस में जी-7 समिट से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात हुई। एक समय ऐसा आया जब ट्रंप ने पीएम मोदी की अंग्रेजी की जमकर तारीफ कर दी। इसके बाद मोदी समेत वहां मौजूद सभी…
Author: azad sipahi desk
नई दिल्ली : आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच का सामना कर रहे पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशों में संपत्ति बनाने का दावा किया है। ईडी का कहना है कि केस के सह-आरोपियों के साथ कांग्रेस नेता विदेशों में संपत्ति को बेचने और विदेशी बैंक खातों को बंद करने के सबूत से भी छेड़छाड़ कर रहे रहें है। सोमवार को जांच के लिए कस्टडी बढ़ाने की मांग करते हुए जांच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को यह दलील दी। सुप्रीम कोर्ट में दायर ऐफिडेविट में जांच एजेंसी ने दावा किया कि चिदंबरम के कई…
रघुवर ने केंद्र से मांगी अर्द्धसैनिक बलों की 275 कंपनियां, 2015 से 2019 के बीच नक्सली घटनाओं में 60 फीसदी कमी
झारखंड की सत्ता पर काबिज होने के लिए छटपटा रहे झारखंड के सबसे बड़े क्षेत्रीय दल झामुमो अपने पहाड़ जैसे प्रतिद्वंद्वी के मुकाबले के लिए हर दांव अपना रहा है। लोकसभा चुनाव में अपने गढ़ संथाल की राजधानी दुमका से पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन की हार के बाद यह साफ हो गया कि झामुमो में दिशोम गुरु का युग अब अंतिम सांस ले रहा है। शिबू सोरेन के राजनीतिक उत्तराधिकारी और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने पार्टी को नये सिरे से खड़ा करने की कवायद तेज भी कर दी है। इस क्रम में उन्होंने झारखंड के सबसे ताकतवर गैर-आदिवासी जातीय समूह कुर्मियों की पार्टी के प्रति नाराजगी दूर करने की कोशिश शुरू की है। इसके तहत उन्होंने जमशेदपुर के आस्तिक महतो को पार्टी का सचिव बना कर कुर्मी समाज को एक संदेश देने की कोशिश की है। आस्तिक की प्रोन्नति से इस धारणा को भी बल मिला है कि झामुमो में अभी गुरुजी का दौर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। हेमंत सोरेन के इस कदम राजनीतिक असर का आकलन करती दयानंद राय की खास रिपोर्ट।
हजारीबाग: कुख्यात नक्सली नेता कोबाड गांधी उर्फ कमाल उर्फ आजाद को सोमवार को सूरत की एक अदालत में पेश किया गया। संयुक्त पुलिस उपायुक्त एफजी पटेल ने बताया कि 2010 में सूरत के कामरेज थाने में दर्ज नक्सली षडयंत्र प्रकरण के आरोप में कोबाड गांधी को हजारीबाग जेल (झारखंड) से ट्रेन के जरिए लाया गया और अदालत में पेश किया गया। रिमांड पर लेने के लिए उसे मंगलवार को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। नक्सली पडयंत्र मामले में कुल 26 आरोपी थे, जिनमें से गांधी समेत 25 पकड़े जा चुके हैं। जबकि एक महिला आरोपी की गिरफ्तारी नहीं…
New Delhi: महानतम बल्लेबाजों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन का आज 111वां जन्मदिन है। उनका पूरा नाम सर डॉनल्ड जॉर्ज ब्रैडमैन था। ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज के रेकॉर्ड का पहाड़ इतना ऊंचा था कि उसे लांघने में दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों को कई बरस लगे। हालांकि उनके कुछ रेकॉर्ड आज भी अटूट बने हुए हैं। ब्रैडमैन ने 25 फरवरी 2001 को 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी। जानें, उनसे जुड़ी 5 खास बातें टेस्ट में 99.94 की रेकॉर्ड औसत डॉन ब्रैडमैन ने टेस्ट क्रिकेट में 99.94 की औसत से 6,996 रन बनाए। उनके इस रेकॉर्ड को…
रांची। 72 साल के डॉ रामेश्वर उरांव को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने केशव महतो कमलेश, इरफान अंसारी, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान और राजेश ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। अजय कुमार के इस्तीफे के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद खाली था। सूत्रों के अनुसार पार्टी ने नयी नियुक्ति में आदिवासी-मुस्लिम का कांबिनेशन रखा है। पार्टी अपना वोट बैंक जानती है और पार्टी चुनाव में एक बार फिर उसी तरफ फोकस करेगी। झारखंड में अभी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम हैं, लेकिन सारे समीकरण को दरकिनार करते हुए आदिवासी…
गिरिडीह: बिरनी थाना क्षेत्र के सरिया राजधनवार मेन रोड स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय, पलोंजीय के पास रविवार की रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना पिकअप वैन और बाइक की टक्कर की वजह से हुई। हादसे के बाद बाइक सवार दोनों लोगों को धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वैन के खलासी फौदार राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि ड्राइवर पप्पु घटना के बाद भागने में सफल रहा। मृतकों की पहचान भुनेश्वर पासवान (23) और प्रकाश पासवान (40) के रूप में की…
कोडरमा : ग्राम पंचायत ने बड़ा शर्मनाक फरमान सुनाया। भतीजे के साथ एक महिला के अवैध संबंध के संदेह में उसे सरेआम निर्वस्त्र कर उसके बाल काट दिए गए। बताया गया कि इस बारे में महिला ने थाने में ज्यादती किए जाने और 22 वर्षीय भतीजे द्वारा उसका गलत फायदा उठाने की शिकायत भी दर्ज कराई है। अब तक 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कांड के दो नामजद आरोपियों संदीप साव और संतोष साव को पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वानन ने बताया कि महिला अपने भतीजे के साथ…
चतरा। घटना रविवार देर शाम की है। कुंदा थाना क्षेत्र के मसूरिया नदी के पास अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया है। जख्मी युवक की स्थिति गंभीर है और उसे बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार कुंदा थाना क्षेत्र के भूरहा गांव निवासी संतोष गंझू एवं सदर थाना क्षेत्र के कदले गांव निवासी पूरन गंझू कुछ सामान लेकर बनियाडीह बाजार से लौट रहे थे। इसी बीच मसूरिया नदी के पास पहले से घात लगाए अपराधियों उन्हें रोका और लूटपाट करने की कोशिश की। पूरन ने जब इसका विरोध किया, तो…
रांची। भाजपा झारखंड की 65 से अधिक विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने की तैयारियों में जुटी हुई है। कमजोर विपक्ष और बीते लोकसभा चुनावों में 12 सीटों पर जीत हासिल करनेवाली भाजपा इस लक्ष्य के लिए आत्मविश्वास से लबरेज है। पार्टी के झारखंड चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश माथुर और सह प्रभारी भाजपा की 65 प्लस की लक्ष्य की घोषणा भी कर चुके हैं। पार्टी यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर पायेगी या यह सिर्फ दावा साबित होगा, यह तो विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजे बतायेंगे लेकिन जिस तरह से झारखंड में विपक्ष बिखरा हुआ है, उसमें भाजपा के लिए यह लक्ष्य मुश्किल भी नहीं लगता। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए क्या होगी भाजपा की रणनीति, इस पर दयानंद राय की विशेष रिपोर्ट।