Browsing: झारखंड

मेहनत जब जीतने के लिए की जाये और नतीजा हार के रूप में सामने आये, तो आत्ममंथन जरूरी होता है। झारखंड विधानसभा की दो सीटों दुमका और बेरमो में हुए उपचुनाव के बाद झारखंड भाजपा को आत्ममंथन की जरूरत है। जरूरत बिहार भाजपा के नेताओं को भी है कि आखिर बिहार विधानसभा चुनाव में जो नतीजे अपेक्षित थे, वे क्यों नहीं आये।

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद एनडीए ने नयी सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा भी सौंप दिया। अगली व्यवस्था होने तक वह कार्यवाहक मु

विधानसभा से सरना आदिवासी धर्म कोड का प्रस्ताव पारित होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गुरुवार को राष्ट्रीय आदिवासी सरना धर्म रक्षा अभियान के प्रतिनिधिमंडल ने बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान सीएम मांदर की थाप पर झूमे भी। मुख्यमंत्री ने आदिवासी सरना समाज द्वारा मिले सहयोग पर आभार जता

कोडरमा जिले के नवलशाही थाना तथा गिरिडीह के गांवा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव चरकापत्थर के गौरियाचूं जंगल में गुरुवार की शाम माइका खदान के धंसने से पांच मजदूरों की मौत की खबर है। घटना की पुष्टि गांवा रेंजर अनिल कुमार ने भी करते हुए बताया कि उन्होंने भी गावां वन प्रक्षेत्र के कर्मियों को घटना की जानकारी लेने के लिए भेजा है। चरकापत्थर गांव का गौरियाचूं जंगल कोडरमा और गिरिडीह का सीमावर्ती इलाका है।

रांची। वायु-ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए झारखंड में सिर्फ दो घंटे ही आतिशबाजी की अनुमति दी गयी है। झारखंड प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने एनजीटी से जारी गाइडलाइंस के अनुसार इससे संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। कम प्रदूषित जिलों में हरित पटाखे चलाने की अनुमति दी गयी है। सामान्य प्रदूषित जिलों में 125 डेसीबल से कम ध्वनि सीमा वाले पटाखे चलाये जा

रांची। सांसद संजय सेठ ने कौन बनेगा करोड़पति में एक करोड़ जीतने वाली नाजिया नसीम को गुरुवार को उनके घर जाकर बधाई दी। श्री सेठ ने कहा कि नाजिया नसीम ने रांची का नाम रोशन किया है। उन्होंने नाजिया के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

झारखंड विधानसभा में बुधवार को इतिहास बना। हेमंत सोरेन सरकार द्वारा सदन में पेश सरना आदिवासी धर्मकोड के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। चर्चा के दौरान विपक्ष द्वारा की गयी संशोधन की मांग को सत्ता पक्ष ने स्वीकार कर लिया। अब इ

विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बावजूद भाजपा गठबंधन धर्म का निर्वाह करेगी। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य के अगले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे। बुधवार को पार्टी की चुनाव समिति की बैठक के बाद बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा कि एनडीए की जीत ने राज्य में सत्ता विरोधी लहर के दावों को नकार दि

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में बुधवार को दुमका से निर्वाचित बसंत सोरेन और बेरमो से निर्वाचित कुमार जयमंगल ने विधायक पद की शपथ ली। विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने उन्हें शपथ दिलायी। शपथ लेने के बाद बसंत सोरेन ने विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो तथा पक्ष और विपक्ष के विधायकों का अभिवादन किया।
शपथ लेने के बाद बसंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि विधानसभा में शपथ ली, इसके साथ दुमकावासियों की सेवा का प्रण भी लिया।

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम से राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव काफी मायूस हैं। लालू यादव बिहार चुनाव परिणाम आने के बाद ताजा राजनीतिक परिस्थितियों और गठबंधन की राजनीति में संभावनाओं की तलाश को लेकर अपने पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव समेत अन्य नेताओं से भी संपर्क स्थापित करने किया है। बहुचर्चित चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद ने रांची में रिम्स निदेशक के केली बंगले से ही अपने सेवादारों के माध्यम