सरायकेला: जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत कांकीडीह गांव के टोला मणिपुर में दो सगे भाईयों के बीच हुए मारपीट में…
Browsing: Jharkhand Top News
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि केंद्र सरकार को कोरोना संकट से निबटने के लिए विपक्ष के साथ बैठक कर ठोस रणनीति बनानी चाहिए। इससे कोरोना के खिलाफ जंग के लिए संयुक्त और ठोस एजेंडा बनाने में मदद मिलेगी। शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई विपक्षी दलों की बैठक में झारखंड का पक्ष रखते हुए उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि झारखंड की समस्या दूसरे प्रदेशों से अलग है।
जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक सरयू राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर प्रवासी मजदूरों और राहगीरों का कल्याण का भार उठाने का आग्रह किया है। सरयू राय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रवासी मजदूरों को भारत का नागरिक मानते हुए इनके कल्याण का भार अपने ऊपर लें। इससे उन्हें यश की प्राप्ति होगी।
कोरोना संकट के कारण पिछले 57 दिन से लॉकडाउन में चल रहे भारत में यदि आज की दो बड़ी समस्याओं के बारे में पूछा जाये, तो लोग महामारी के बाद प्रवासी मजदूरों की तकलीफों का ही नाम लेंगे, लेकिन शायद ही किसी ने उन मजदूरों की समस्या की तरफ ध्यान दिया है, जो अपने ही राज्य के दूसरे जिलों में या तो फंस गये हैं या अपने गांव लौटे हैं। इन्हें न तो कोई विशेष सहायता मिली है और न ही इनकी तकलीफों का किसी को आभास है।
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य में भूख…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने पीएम केयर्स फंड में मिली और खर्च की गयी…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो को पत्र लिखकर बाबूलाल…
पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र नारायणपुर स्थित मस्जिद में नमाज अदा करने की सूचना मिलने पर पिुड्राजोरा पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि नमाज अदा करने के लिए लगभग एक सौ की संख्या में लोग एकत्रित हुए हैं। पुलिस ने लोगों को समझाया कि अभी लॉकडाउन लगा हुआ है, इसलिए भीड़ लगाना सही नहीं है।
धनबाद एसएसपी अखिलेश बी वारियर ने अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था को लेकर कई पुलिस निरीक्षकों का तबादला कर दिया है। जिन पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है उनमें कतरास सर्किल के पुलिस निरीक्षक सुभाष सिंह को निरसा की थाना प्रभारी कमान दी गई।
महुदा पुलिस अंचल के भाटडीह ओपी क्षेत्र के कुमारडीह निवासी तारापद धीवर की 25 वर्षीय पुत्री ने बदन में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरूवार रात्री करीब 2:00 बजे की है। घटना की खबर पाकर मुखिया संपत घोषाल वहां पहुंचे एवं घटना की सूचना भाटडीह ओपी को दिया। ओपी प्रभारी हेमन राम शुक्रवार की सुबह करीब 8:00 बजे घटनास्थल पर पहुंचे एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद पीएमसीएच भेज दिया।
MP के भिंड जिले में एक परिवार की नींद उड़ी हुई है। पिछले 1 सप्ताह से परिवार के सदस्य सही से सोए नहीं हैं। परिवार के कुछ सदस्य तो घर छोड़ कर कहीं और ठिकाना बना लिया है। वजह है कि इनके घर को सांपों ने अपना आशियाना बना लिया है। परिवार के मुखिया के अनुसार 7 दिनों के अंदर घर से 123 कोबरा निकले हैं।