नयी दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार को फिर राहत मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले कारोबारी सत्र में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 41 पैसे घटकर 75.97 रुपए प्रति लीटर हो गए। डीजल के दामों में भी 30 पैसे की कटौती देखने को मिली और नए दाम 70.97 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर आ गए हैं। मुंबई में भी पेट्रोल के दामों में 40 पैसे की गिरावट दर्ज की गई और आज यह 81.50 रुपए प्रति लीटर बिका। वहीं, डीजल के दाम 32 पैसे घटकर…
Author: azad sipahi
आजाद सिपाही के राजनीतिक संपादक ज्ञान रंजन। रांची। 18 वर्ष पहले 22 नवंबर 2000 को झारखंड विधानसभा अस्तित्व में आयी थी। एचइसी के लेनिन भवन को विधानसभा वेश्म के रूप में सजाया गया था। झारखंड की जनता को इस बड़ी पंचायत से काफी उम्मीद थी। जिस तरह के लोग पहली विधानसभा में जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे थे उनसे काफी उम्मीद थी। सबने कसम खायी थी कि देश की आदर्श विधानसभा झारखंड को बनाना है। सच मानिये तो इसकी शुरुआत भी हुई थी। देश की कई विधानसभाओं की नियमावली का अध्ययन कर झारखंड विधानसभा की कार्य संचालन नियमावली बनायी गयी।…
रांची। कांग्रेस ने आजसू को महागठबंधन में शामिल होने का आॅफर दिया है। पर आरोप भी लगाया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि दबाव बनाने के लिए आजसू बाजार गर्म कर रही है। कहा कि झारखंड में सत्ता दल के साथ होने के बावजूद आजसू द्वारा सरकार के खिलाफ खोले जा रहे मोर्चे को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। आजसू को महागठबंधन में शामिल होने का आॅफर किया गया है, लेकिन महागठबंधन के सबसे बड़े दल कांग्रेस और आजसू के बीच दूर-दूर तक इसको लेकर कोई चर्चा भी नहीं हुई है। यह सब सिर्फ…
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य में चल रही रेल परियोजनाओं और रेल ओवरब्रिज के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की तर्ज पर राज्य सरकार और रेलवे के बीच एक कॉरपोरेशन का गठन किया जाये। इसके माध्यम से रेलवे से जुड़े कार्य किये जायें। इससे कार्य में तेजी आयेगी और प्रोजेक्ट समय पर पूरे हो सकेंगे। मुख्यमंत्री ने बुधवार को दक्षिण पूर्व रेलवे महाप्रबंधक और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक में उक्त निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने चुटिया आरओबी, नामकुम केतारी बागान आरओबी, कांड्रा आरओबी, धनबाद स्थित गया पुल समेत पांच रेल ओवरब्रिज के…
रांची। रेलवे बोर्ड के द्वारा फ्लेक्सी फेयर पर लिए गये निर्णय के बाद केवल तीन महीने ही यात्रियों को सस्ती यात्रा करने का लाभ मिलेगा। उसे रेलवे ने सुस्त यात्रा मौसम (डल सीजन) का नाम दिया है। ये सिर्फ फरवरी, मार्च और अगस्त महीने के लिए ही हटाया गया है। इस दौरान यात्री कम सफर करते हैं। रांची रेल मंडल की दो ट्रेनों में तीन महीने के लिए फ्लेक्सी फेयर हटाया गया है। इनमें रांची-नयी दिल्ली राजधानी वाया बरकाकाना और रांची-हावड़ा शताब्दी ट्रेन शामिल हैं। इन तीन महीनों में राजधानी और शताब्दी में नहीं रहती भीड़ रेलवे अधिकारियों के अनुसार…
रांची। राजधानी में स्थित दो लाख से अधिक घरों में वर्ष 2021 के बाद 24 घंटे सप्लाई पानी मिलेगा। क्योंकि, केंद्र सरकार की अम्रुत योजना के तहत शहर के जोन वन में सप्लाई पाइपलाइन बिछने और 14 नये वाटर टावर बनाने में तीन वर्ष का समय लगेगा। जोन वन का काम करने के लिए एलएंडटी कंपनी का चयन किया गया है। नगर विकास विभाग की एजेंसी जुडको की ओर से निकाले गए टेंडर में एलएंडटी एल वन हुई थी। इसके बाद जुडको ने कंपनी को लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) दे दिया है। टेंडर में अधिक पैसा कोट होने के चलते…
पलामू। शहर थाना पुलिस ने नावाटोली निवासी सुधीर कुमार रोशन की हत्या के आरोप में जिप सदस्य शैलेंद्र कुमार चंद्रवंशी उर्फ शैलू के साथ शूटर जितेंद्र कुमार सिंह को जेल भेज दिया है। एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी शाखा एवं गुप्त सूचना के आधार पर जितेंद्र कुमार सिंह को देसी पिस्तौल और एक गोली के साथ गिरफ्तार किया। पचास हजार रुपये देने का प्रलोभन एसपी ने बताया कि जितेंद्र ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कहा कि उसने नावाटोली निवासी सुधीर की हत्या 26 अक्टूबर को जिप सदस्य शैलेंद्र कुमार चंद्रवंशी के कहने पर की है। इसके…
रांची। राज्य सरकार ने मंगलवार को 17 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। छह जिलों के एसपी भी बदले गये हैं। रांची के सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी और ग्रामीण एसपी का भी तबादला कर दिया गया है। जैप-5 की कमांडेंट सुजाता कुमारी वीणापाणि को रांची सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को रांची ट्रैफिस एसपी और धनबाद के ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर को रांची ग्रामीण एसपी बनाया गया है। नाम कहां थे कहां गये पंकज कंबोज डीआईजी हजारीबाग अतिरिक्त प्रभार एसीबी क्रांति कुमार गणदेशी एसपी चाईबासा एसपी स्पेशल ब्रांच शैलेश कुमार सिन्हा एसपी सीएम सुरक्षा एसपी जामताड़ा संजय रंजन…
रांची। झारखंड में 24×7 बिजली उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार, वर्ल्ड बैंक और झारखंड सरकार ने मंगलवार को 2218 करोड़ रुपए के लोन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किया। एग्रीमेंट के अनुसार लोन की रकम मिल जाने पर पूरे झारखंड में सबके द्वारा आसानी से वहन करने लायक विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने भी झारखंड सरकार द्वारा पूरे राज्य में 24×7 बिजली बहाल करने के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के…
रांची। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि पारा शिक्षकों को यह नहीं भूलना चाहिए कि जब विपक्ष सत्ता में था, तो उसने पारा शिक्षकों की कोई सुध नहीं ली, जबकि भाजपा की सरकार ने पारा शिक्षकों के हित के लिए कई निर्णय लिये हैं, जिनमें सेवानिवृत्ति की उम्र 60 वर्ष करना, 50 प्रतिशत आरक्षण, मातृत्व अवकाश, आकस्मिक अवकाश, सामान्य अवकाश आदि का प्रावधान करना, वेतनमान में वृद्धि करना, आज भी झारखंड सरकार पारा शिक्षकों की जायज मांगों के प्रति गंभीर है और कई मांगों को पूरा भी किया जा चुका है। चुनाव करीब देखकर विपक्ष अपना रहा नया हथकंडा…
रांची। पलामू जिला के सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया में एक नक्सली और 11 निर्दोष लोगों की कथित पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के मामले में सीबीआइ ने 19 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसकी संख्या आरसी 4 (एस)/2018/एससी-1/सीबीआइ/नयी दिल्ली है। प्राथमिकी भादवि की धारा 147, 148, 149, 353, 307, आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) ए/26/27/35 और एक्सप्लोसिव सब्सटांस एक्ट की धारा 4/5 के तहत दर्ज की गयी है। सूत्रों के मुताबिक बकोरिया कांड की जांच सीबीआइ की स्पेशल क्राइम ब्रांच-एक करेगी अगले एक-दो दिन के भीतर सीबीआइ की टीम के रांची पहुंचने की संभावना है। यह टीम…
