रांची। राज्य के हजारों पारा शिक्षक सेवा नियमित करने की मांग को लेकर आंदोलन पर हैं। लाठीचार्ज और गिरफ्तारी विरोध में पारा शिक्षकों ने मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्य के विभिन्न थानों में परिवार संग गिरफ्तारी दी। रांची, बोकारो, धनबाद, पलामू, गुमला, हजारीबाग और कोडरमा समेत अन्य जिलों के थानों में सैंकड़ों की संख्या में पारा शिक्षक पूरे परिवार के साथ गिरफ्तारी देने पहुंचे। एकीकृत पारा शिक्षक संघ के आह्वान शिक्षकों ने गिरफ्तारी अभियान चलाया। एकीकृत पारा शिक्षक संघ के बजरंग प्रसाद, ऋषिकेश पाठक एवं संजय दुबे ने संयुक्त रूप से बताया कि राज्य भर में गिरफ्तारी…
Author: azad sipahi
नयी दिल्ली। सीबीआई निदेशक आलोक कुमार वर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टाल दी गयी है। अब इस मामले में अगली सुनावई 29 नवंबर के होगी। बता दें कि सोमवार को वर्मा ने खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर केंद्रीय सतर्कता आयोग की प्रारंभिक रिपोर्ट पर सीलबंद लिफाफे में अपना जवाब दाखिल किया था। इस मामले में न्यायालय आज को सुनवाई होनी थी। कोर्ट ने इससे पहले, सोमवार सुबह आलोक वर्मा से कहा था कि वह सीवीसी की रिपोर्ट पर आज ही सीलबंद लिफाफे में अपना जवाब दाखिल करें न्यायालय ने स्पष्ट किया था कि इस…
रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने विपक्ष पर पारा शिक्षकों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस समय मधु कोड़ा के नेतृत्ववाली सरकार थी, उस समय पारा शिक्षकों के कल्याण के लिए गिरिनाथ सिंह की अध्यक्षता में कमेटी बनायी गयी थी। उस कमेटी ने विभिन्न राज्यों का दौरा भी किया था। उस समय बंधु तिर्की शिक्षा मंत्री थे, लेकिन रिपोर्ट को पहले मधु कोड़ा की सरकार और बाद में हेमंत सोरेन की सरकार ने नजरअंदाज किया। आज यही सब नेता पारा शिक्षकों को भड़का रहे हैं और घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। श्री…
रांची। मुख्यमंत्री के कठोर निर्णय के बाद भाजपा के सांसद-विधायकों का पारा शिक्षकों के सुर में सुर मिलाने के पीछे दो ही कारण हो सकते हैं। पहला-पारा शिक्षकों की एकजुटता, और संख्या इन नेताओं की नींद उड़ा रही है। राज्य में लगभग 67 हजार पारा टीचर हैं, जो झारखंड के हर जिले में किसी भी दल की राजनीति को प्रभावित कर सकते हैं। इसमें शहर तो शामिल हैं ही, गांवों में भी इनकी पैठ है। इनकी नियुक्ति शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए की गयी थी। डेढ़ दशक पहले ग्राम शिक्षा समिति ने इन्हें नियुक्त किया था। समय…
रांची। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि सरकार के खिलाफ जो भी आवाज उठाने की कोशिश करता है, उसे जबरन दबा दिया जाता है। झारखंड सरकार केंद्र के इशारे पर लोकतंत्र का हनन करने पर तुली है। वह सोमवार को पारा शिक्षकों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में राजभवन के समक्ष धरना में बोल रहे थे। कहा कि कांग्रेस पार्टी पारा शिक्षकों के आंदोलन के साथ खड़ी है और उनकी मांगों का समर्थन करती है। आनेवाले चुनाव के बाद सरकार बनती है, तो सभी पारा शिक्षकों का स्थायीकरण किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार…
मेदिनीनगर। सीएम रघुवर दास ने कहा कि सरकार यह चाहती है कानून का शासन चले। लोकतंत्र है। सबको अपनी मांग रखने का अधिकार है, लेकिन स्थापना दिवस जैसे अवसर पर कोई गुंडागर्दी करेगा, तो बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वह रघुवर दास का कार्यक्रम नहीं था। किसी सरकार का कार्यक्रम नहीं था। उस दिन भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन था। राज्य की सवा तीन करोड़ जनता के लिए जश्न का दिन था। पत्थर मारनेवाले गुंडे कभी शिक्षक नहीं हो सकते। झारखंड को ऐसे शिक्षकों की जरूरत नहीं है। फिर से बहाली करेंगे, झारखंड में नौजवानों की फौज खड़ी है। ये बातें…
नयी दिल्ली। देश में पेट्रोल आैर डीजल के दाम में लगातार कटौती जारी है। आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 14 आैर डीजल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गयी है। जानकारों की मानें तो पेट्रोल आैर डीजल के दाम में एेसे ही कटौती जारी रही तो पेट्रोल एक बार फिर से 70 रुपए आैर डीजल 60 आैर 65 रुपये के आसपास आ सकता है। मौजूदा समय में भी पेट्रोल आैर डीजल के दाम पिछले तीन महीने में अपने सबसे निचले स्तर पर आ गये हैं। देश के चार प्रमुख…
बालूमाथ। सेरेगाड़ा मार्ग पर बुकरू ग्राम के समीप स्थित नो इंट्री बेरियर (नाका) के पास उग्रवादियों ने दो ट्रकों में आग लगा दिया है। जलाये गये ट्रकों में से एक ट्रक में कोयला लदा है तथा एक ट्रक खाली है। बताया जाता है कि एक और अन्य तीसरे ट्रक में भी आग लगाने का प्रयास किया गया। मगर ट्रक ड्राईवर की सूझ बूझ से उसे बचा लिया गया। इस घटना की जिम्मेवारी जेजेएमपी नामक उग्रवादी संगठन ने घटनास्थल पर पर्चा छोड़कर लिया है। मामला लेवी से सम्बंधित बताया जाता है। यह घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र की है। बालूमाथ थाना पुलिस…
कोडरमा। जिले के मरकच्चो थाना अंतर्गत मरकच्चो पुल के पास सोमवार रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रात के लगभग आठ बजे बरहमसिया से मरकच्चो की ओर मोटरसाइकिल से आ रहे तीन युवक गाड़ी के अनियंत्रित होकर गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इन्हें मरकच्चो अस्पताल लाया गया। जहां घायलों में फैयाज (18 वर्ष, मरकच्चो) और बिरजू राणा (20 वर्ष, कुम्हारटोली, मरकच्चो) की मौत हो गयी। जबकि मोहम्मद काजू (18 वर्ष, हजारीबाग) गंभीर रूप से घायल है।जिसकी हालत नाजुक…
रांची। निश्चित तौर पर पारा शिक्षकों का सफरनामा जान कर आप आश्चर्य में पड़ जायेंगे कि क्या राजनीतिक पार्टियां सिर्फ पारा शिक्षकों के बहाने राजनीतिक रोटी सेंक रही है, वोट बैंक की राजनीति हो रही है या फिर कुछ और बात है। यह जानने के लिए हम आपको कुछ साल पहले ले चलते हैं। हमेशा से पारा शिक्षकों की हितैषी रहीं गीताश्री उरांव को जब शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार मिला, तो पारा शिक्षक काफी उत्साहित थे। इनके उत्साह को भी गीताश्री उरांव ने घोषणा कर और बढ़ा दिया। बिना किसी होमवर्क के घोषणा कर दी कि पारा शिक्षकों के मानदेय…
केंद्र और राज्य में मंत्री से लेकर सांसद-विधायक तक बने रांची। आज झारखंड की राजनीति में हेमंत सोरेन की बहुत चर्चा होती है। वह प्रदेश के सबसे बुजुर्ग और प्रतिष्ठित राजनेता शिबू सोरेन के पुत्र हैं। हेमंत की चर्चा से पहले यह बताना जरूरी है कि झारखंड के 18 साल के इतिहास में ऐसे दर्जन भर राजनीतिज्ञ हुए, जिनकी संतानों ने उनकी राजनीतिक विरासत को अच्छी तरह ही नहीं, बल्कि शानदार तरीके से संभाल रखी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड में विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन तो आज भी पार्टी के अध्यक्ष…