Author: azad sipahi

नई दिल्ली. डीजल की कीमतें लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली में डीजल मंगलवार को 69.61 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। सोमवार को 69.46 रुपए, रविवार को 69.32 रुपए प्रति लीटर पर बिका। इससे पहले 29 मई को रेट सबसे ज्यादा 69.31 रुपए थे। तेल कंपनियों ने उस वक्त 14 मई से 29 मई तक लगातार कीमतें बढ़ाई थीं। पेट्रोल मंगलवार को 14 से 15 पैसे महंगा हुआ। दिल्ली में ये 78.05 रुपए पर पहुंच गया है। तेल कंपनियां अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के हिसाब से हर दिन पेट्रोल-डीजल के रेट तय करती हैं।…

Read More

धनबाद. बंद धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन का नया वैकल्पिक रूट तैयार कर लिया गया है। यह नया रूट धनबाद-मतारी-चंद्रपुरा होगा। धनबाद से मतारी होकर तेलो के रास्ते दुग्धा तक नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। नई रेल लाइन दुग्धा के पास जाकर बंद डीसी लाइन से मिल जाएगी। दुग्धा से ट्रेनें चंद्रपुरा होकर आएंगी-जाएंगी। बंद डीसी लाइन के इस वैकल्पिक नए रूट का सर्वे राइट्स ने किया है। राइट्स ने नई रेल लाइन बिछाने की योजना से संबंधित अपनी सर्वे रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेज दी है। बोर्ड से स्वीकृति मिलते ही योजना का डीपीआर तैयार करने का काम शुरू हो जाएगा।…

Read More

रांची. नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को सीएम काउंसिल की बैठक होगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास सोमवार दिल्ली गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक चलने वाली इस बैठक में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। वे केंद्र सरकार की योजनाओं के अपने-अपने राज्य में प्रगति व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी देंगे। हर तीन माह में होने वाली सीएम काउंसिल की बैठक में इस बार आयुष्मान भारत योजना की तैयारी पर भी चर्चा…

Read More

रांची. रांची यूनिवर्सिटी सहित राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में गाउन प्रथा का अंत हो गया। दीक्षांत समारोह में अब स्टूडेंट्स पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आएंगे। राजभवन ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। इसमें राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि भविष्य में होने वाले दीक्षांत समारोह में गाउन की जगह सिर्फ पारंपरिक भारतीय परिधान का उपयोग किया जाए। वर्ष 2016 में रांची यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के बाद पहली बार झारखंड में गाउन प्रथा का विरोध शुरू हुआ था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष, राज्यपाल और…

Read More

रांची. झारखंड ऊर्जा विकास निगम ने जमशेदपुर एरिया बोर्ड के इंजीनियरों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। ये इंजीनियर रिले सिस्टम में छेड़छाड़ कर बिजली की चोरी कराने के दोषी पाए गए हैं। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में पांच कंपनियों द्वारा करीब 26 करोड़ की बिजली चोरी की पुष्टि की है। एसआईटी ने कहा है कि रिले सिस्टम में जरूरत के अनुरूप बिजली के फ्लो को बढ़ा कर यह चोरी की जाती थी। एसआईटी की रिपोर्ट के बाद निगम ने ऊर्जा विभाग के माध्यम से इन इंजीनियरों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रस्ताव मुख्यमंत्री रघुवर…

Read More

रांची: पहाड़ी मंदिर में गुप्तदान के बक्सों (दान पेटियां) के भर जाने से नयी समस्या खड़ी हो गयी है. एक माह तक चले श्रावण महोत्सव के दौरान मुख्य मंदिर, काली मंदिर, नाग देवता मंदिर और अन्य मंदिरों में रखे गये गुप्तदान बॉक्स में श्रद्धालुओं ने दान राशि दी है, जिससे ये बक्से बहुत भारी हो चुके हैं. हालत यह है कि मंदिर विकास समिति के सदस्यों और मुख्य मंदिर में रहनेवाले पुजारियों के लिए इन बक्सों को इधर-उधर करना भी मुश्किल हो रहा है. मुख्य मंदिर में रखा गुप्तदान के बक्से को परिसर के ठाकुर बाड़ी तक ले जाना भी…

Read More

रांची। जकार्ता में चल रहे एशियन गेम्स में झारखंड की तीरंदाज बेटी मधुमिता गोल्ड मेडल से सिर्फ एक कदम दूर है। मंगलवार को तीरंदाजी कंपाउंड में दक्षिण कोरिया की टीम से फाइनल में भिड़ंत होनी है। भारत की ओर से कंपाउंड महिला टीम में तीन खिलाड़ी हैं, जिनमें से एक मधुमिता भी है। फाइनल में पहुंच कर इस टीम ने रजत पदक पक्का कर लिया है। मधुमिता के पिता जितेंद्र नारायण सिंह ने ईश्वर से कामना की है कि उनकी बेटी भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत कर लौटे। मधुमिता, रामगढ़ के घाटो स्थित वेस्ट बोकारो की रहनेवाली है। उसने…

Read More

नगर उंटारी। श्री बंशीधर मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को सात दिवसीय श्री भागवत कथा एवं रासलीला का उद्घाटन किया गया। भागवत कथा का उद्घाटन पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, 20 सूत्री उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष विजयालक्ष्मी, राजेश प्रताप देव एवं थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। भागवत कथा प्रवचन वृंदावन से पधारे राजीव लोचन शास्त्री जी द्वारा किया जा रहा है। इससे पूर्व श्री बंशीधर मंदिर से एक शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में राजेश प्रताप देव श्री भागवत महापुराण अपने मस्तक पर लेकर आगे आगे चल…

Read More