Author: azad sipahi

रांची। इंटरनेशनल लायंस क्लब रांची लाइफ के द्वारा सोमवार को डोरंडा के संत ज़ेवियर स्कूल में रूबेला और खसरा का टीकाकरण शिविर लगवाया गया। शिविर में 15 साल तक के बच्चों को टिका लगाया गया। लायंस क्लब रांची लाइफ के अध्यक्ष रविप्रकाश ने स्कूल परिसर में शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों को रूबेला और खसरा बीमारी की विस्तृत जानकारी दी। उन्हीने बताया यह रोग के फैलने और इसके होने वाले नुकसान की जानकारी दी। साथ ही बताया कि यह टिका 4 माह से 15 साल तक के बच्चों को निःशुल्क लगाया जायेगा। यह एक लाइलाज बीमारी है यदि बच्चों को पहले…

Read More

मरकच्चो। प्रखंड के दक्षिणी पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के समीप बने विवाह भवन में सोमवार को राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी उपस्थित थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राजद सभी जाति धर्म एवं समुदाय की पार्टी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र एवं राज्य सरकार की गलत नीतियों की वजह से आम जनता त्रस्त है। पेट्रोल डीजल के दाम रोज बढ़ रहे हैं। सरकार का महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है।…

Read More

मरकच्चो। नवलशाही थाना क्षेत्र के मरकच्चो-बरियारडीह मुख्यमार्ग स्थित करमाटोली के समीप बिना नंबर की महेन्द्रा पीकअप एवं स्प्लेंडर प्लस (डब्लूबी 01यू/2488) बाइक में बीती रात लगभग 8 बजे सीधी टक्कर हो जाने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पहचान लालूडीह निवासी कैलाश साव के 30 वर्षीय पुत्र दिनेश साव के रूप में हुई है। दुर्घटना के समय मौके पर रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार शाहा उधर से गुजर रहे थे। ग्रामीणों के सहयोग से बाइक चालक को गंभीर हालत में देख इलाज के लिए अपनी कार से मरकच्चो उप स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां चिकित्सक नहीं…

Read More

रांची. राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में सोमवार को जोरदार बारिश हुई। एक-दो जगहों पर भारी बारिश भी हुई। कल भी बरसात के आसार हैं। झारखंड पिछले 24 घंटे से मानसून सक्रिय है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश चतरा के पथलगढ़ा में 80.6 मिलीमीटर दर्ज की गई। रांची में रविवार को दोपहर बाद तेज बारिश हुई थी। देर रात तक आसमान में बादल छाए रहे। वहीं, शनिवार शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद रांची के कई क्षेत्रों में जलजमाव हो गया। बंगाल के उत्तर में अपर एयर सकुर्लेशन : सोमवार को झारखंड के मध्य रांची, बोकारो, गुमला,…

Read More

गुमला. भरनो थाना क्षेत्र के एनएच 23 रांची-गुमला मेन रोड पर जूरा गांव के पास सोमवार सुबह एक टूरिस्ट यात्री बस पेड़ से टकरा गई। बस के अगले टायर के फटने की वजह से यह हादसा हुआ। इससे बस ड्राइवर और खलासी जख्मी हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से सिसई रेफर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बस ड्राइवर महाबीर सिंह और खलासी आफताब आलम को राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) रांची रेफर कर दिया गया। वहीं, यात्रियों को हल्की चोटें आईं हैं। बस की टक्कर से पेड़ उखड़ गया…

Read More

रांची. रांची जिला रिक्शा ई-रिक्शा एवं ठेला मजदूर संघ के बैनर तले सोमवार को रांची नगर निगम कार्यालय का घेराव किया गया। संघ की मांग है कि निगम द्वारा रूट पास बांटने की प्रक्रिया को खत्म किया जाए। क्योंकि सिर्फ 900 ई-रिक्शा को निगम ने रूट पास आवंटित किया है। जबकि शहर में 7000 से अधिक ई-रिक्शा बैंकों से लोन लेकर चलाया जा रहा है। बिना रोड पास के पकड़े जाने पर नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस द्वारा पहली बार में 3000, दूसरे बार में 5000, तीसरी बार में 10,000, चौथे में 20,000 और पांचवी बार में 25,000 रुपए का…

Read More

रांची. इस्लामनगर निवासी मो. सैफ की हत्या के मुख्य आरोपी डोमटोली निवासी मो. इरशाद उर्फ बड़का ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। लोअर बाजार पुलिस उसे रिमांड पर लेने के लिए सोमवार को कोर्ट में आवेदन देगी। वहीं इस हत्याकांड में संलिप्त छह आरोपी चमरा, नौशाद, राजा, बबन, सादिक और बबुआ अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इधर, इस मामले में गिरफ्तार अपराधी सोनू इमरोज के भाई अप्पू उर्फ इरशाद ने पूछताछ में बताया है कि विवाद की वजह मोबाइल के पैसे की लेनदेन है। बड़का…

Read More

देवघर. एक महीने तक चले श्रावणी मेले का रविवार को समापन हो गया। रविवार दोपहर बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा के साथ ही अरघा हटा दिया गया। स्पर्श पूजा शुरू हो गई। श्रावण पूर्णिमा के दिन परंपरानुसार सुबह सरकारी पूजा के समय बाबा बैद्यनाथ के शिवलिंग पर रक्षा सूत्र चढ़ाकर रक्षाबंधन की शुरुआत की। सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा ने शिवलिंग पर रक्षासूत्र चढ़ाया। इस मौके पर पुरोहितों ने यजमानों को रक्षासूत्र बांधा। अंतिम दिन 50 हजार कांवरियों ने किया जलाभिषेक : श्रावणी मेले के अंतिम दिन पट बंद होने तक करीब 50 हजार कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक किया।…

Read More

कांके. भाइयों को राखी बांधकर झिरी से पतरातू जा रही महिला, उसके पति और एक साल का बेटा रविवार शाम चेड़ी गांव के समीप सड़क हादसे के शिकार हो गए। दुर्घटना में उसके पति किशुन उरांव (35) की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं वह और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किशुन का शव समेत महिला को रिम्स भेज दिया। बच्चे को कांके थाना लाने के बाद कांके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। वहां उसे उल्टी होने लगी तो डॉक्टरों ने जब जांच की…

Read More

रांची : झारखंड के 26 किसान इस्राइल की यात्रा पर रवाना हो गये हैं. ये किसान वहां से खेती की उन्नत तकनीक सीखकर लौटेंगे और झारखंड में पैदावार बढ़ाने में अपना योगदान देंगे. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कांके स्थित मुख्यमंत्री आवास से इन किसानों को बस से रवाना किया. यहां से किसानों का यह दल बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा, जहां से लोग दिल्ली रवाना हो जायेंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नत किसान झारखंड को नयी पहचान देंगे. मुख्यमंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, ‘रक्षाबंधन के पवित्र दिन किसानों की आय वृद्धि की रक्षा के संकल्प…

Read More