रांची : झारखंड सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर पुरस्कार शुरू करने का एलान किया है. सरकार ने कहा है कि वह अटलजी के नाम पर साहित्य, मीडिया और सुशासन के क्षेत्र में पुरस्कार प्रदान करेगी. आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, साहित्य के क्षेत्र में नवोदित कवि को पुरस्कार दिया जायेगा, जबकि मीडिया पुरस्कार के लिए जाने-माने पत्रकार का चयन किया जायेगा. सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी को सुशासन का पुरस्कार दिया जायेगा. मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया. विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि कैबिनेट…
Author: azad sipahi
रांची। बिजली सब्सिडी को सीधे उपभोक्ताओं के बैंक खाते में हस्तांतरित करने वाला झारखंड देश का पहला राज्य होगा. केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग और फोरम अॉफ रेगुलेटर्स की बैठक में इस पर खासतौर पर चर्चा की गयी. होटल बीएनआर में आयोजित बैठक में झारखंड को बिजली सब्सिडी का मॉडल राज्य बनाने पर सहमति बनी. कहा गया कि यहां मॉडल सफल होने पर अन्य राज्यों में भी इसे लागू किया जायेगा. बैठक का उदघाटन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया. फोरम अॉफ रेगुलेटर की बैठक में कहा गया कि पहले चरण में सरकार निजी कंपनियों जुस्को, टीएसएल, डीवीसी, सेल बोकारो के उपभोक्ताओं को…
नई दिल्ली। यूएई ने केरल को बाढ़ राहत राशि के लिए 700 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऑफर देने के दावे को खारिज कर दिया है। यूएई का कहना है कि अभी राशि और मदद के तरीके पर कुछ तय नहीं हो सका है। इसके बारे में हमने आधिकारिक रूप से न ही कुछ कहा है और भारत सरकार को कोई पेशकश भी नहीं की है। इसके बाद अब देश में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। यूएई के राजदूत अहमद अल बन्ना ने शुक्रवार को कहा कि खाड़ी देश ने आधिकारिक तौर पर अभी तक किसी मदद का…
लंदन। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सत्ताधारी भाजपा से मुकाबले के लिए एक ‘‘ताकतवर गठबंधन’’ बनाकर कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करेगी। हाउस ऑफ कॉमंस परिसर में ‘भारत एवं विश्व’ नाम के एक परिचर्चा कार्यक्रम के दौरान राहुल ने देश की पिछड़ी जातियों और अल्पसंख्यकों को अलग-थलग रखने की राजनीति के जरिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) जैसी ताकतों की कट्टर और नफरत से भरी विचारधारा को भारत पर थोपने की कोशिश के खिलाफ चेताया। उन्होंने 2019 के लोकसभा पर कहा कि अगला चुनाव बहुत ही दिलचस्प होने वाला है। आगामी चुनाव भाजपा-आरएसएस बनाम पूरा विपक्ष…
रांची : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद कैदी मोहम्मद जलील की संदेहास्पद मौत पर उनके परिजनों में काफी आक्रोश है. परिजनों का आरोप है कि पुलिस के द्वारा छापामारी के दौरान मोहम्मद जलील समेत कई लोगों के साथ मारपीट की गई थी. जिसकी वजह से मोहम्मद जलील की मौत हो गई है. वहीं इबरार आलम नामक युवक घायल है जिसका इलाज रिम्स मेडिसिन आईसीयू में चल रहा है. परिजनों ने पुलिस फैजल खान पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके मार से मोहम्मद जलील की मौत हुई है और इबरार आलम घायल है. मोहम्मद जलील को बीते 21…
देवघर: देवघर के बाबाधाम की महिमा पूरे देश में फैली है. 12 ज्योर्तिलिंगों में शामिल बाबाधाम को लेकर विवाद भी हुआ, जब इसे उज्जैन के ज्योतिर्लिंगों से हटा लिया गया था. फिर भी इसके महत्व को इसकी महिमा को नकारा नहीं जा सकता. 25 दिनों में 33 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण, विभागों द्वारा लाखों की हुई कमाई : बाबा मंदिर प्रांगण में 22 मंदिर और कुल 24 देवी-देवता निवास करते हैं. यहां आने वाले श्रद्धालु महाकाल की पूजा भी जरूर करते हैं. लेकिन क्या भक्तों को यह पता है कि यहां महाकाल भैरव की पूजा-पाठ और जलार्पण का अपना महत्व…
रांची। अब झारखंड में कोई भी गरीब बिना दवा और इलाज के नहीं मरेगा। भले ही वह व्यक्ति या उसका परिवार तंगहाली में जी रहा हो, लेकिन बीमारी के दौरान उसका भी इलाज बड़े से बड़ा अस्पताल में हो सकेगा। अब तक बड़ा या प्राइवेट अस्पताल का नाम जेहन में आते ही सामान्य वर्ग के लोग भी पॉकेट खंगालने लगते हैं, लेकिन अब झारखंड के गरीबों को इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार पांच लाख रुपये तक का इलाज बड़े से बड़ा अस्पताल में फ्री में करायेगी। आयुष्मान भारत नामक इस योजना पर झारखंड कैबिनेट की विशेष बैठक में शुक्रवार को…
धनबाद। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि खनिजों से भरे झारखंड प्रदेश की तरक्की का मार्ग प्रशस्त करें। खनिज देश की तरक्की के महत्वपूर्ण स्रोत है। झारखंड इस मामले में धनी है। कंपनियां पर्यावरण हितैशी खनन पर जोर दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ ऊर्जा पर जोर देते हैं। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए खनन उद्योगों की अहम भूमिका है। पर इससे जनमानस और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के पति संजीदा होना भी जरूरी है। खनन की आधुनिक तकनीक को अपना कर इसे पर्यावरण अनुकूल बनाना होगा। भारतीय वैज्ञानिक इसके प्रति गंभीर…
धनबाद। खुद पर गोली चलाने का ड्रामा कर झरिया के आधा दर्जन युवकों को फंसाने की कोशिश में कांग्रेस के धनबाद नगर अध्यक्ष बैभव सिन्हा को जहां अपने ही बुने जाल में फंस जाने की बात सिटी एसपी पीयूष पांडेय कह रहे हैं। वहीं बैभव सिन्हा की पत्नी और मां ने पुलिस पर ही षड्यंत्र के तहत फंसाने का आरोप लगाया है। बैभव की पत्नी और मां ने एसपी पीयूष की कार्रवाई और मीडिया को दिये बयान पर पलटवार करते हुए पूछा है कि सिटी एसपी बतायें कि जब वे गुरूवार को दिनभर केंद्रीय कोल सचिव डॉ. इंद्रजीत के काफिले…
रांची। लायंस क्लब रांची लाइफ ने अन्य क्लबों के साथ मिलकर शुक्रवार को मिजेल्स रुबेला वैक्सीनेशन और अवेयरनेस रैली निकाली। रैली सैनिक बाजार से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक पर खत्म हुई। रैली की शुरुआत स्वास्थ सचिव निधि खरे ने की। मौके पर लायंस क्लब इंटरनेशनल के डायरेक्टर लायंस वीके लुथरा भी उपस्थित थे। निधि खरे ने इस बीमारी की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि टीकाकरण अभियान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड सरकार के तहत सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में लगाया जा रहा है। यह रोग वायरस के द्वारा फैलता है, यह रोग किसी को भी संक्रमित कर सकता है, यदि…
भवनाथपुर। केतार थाना क्षेत्र के चेचरिया गांव में गुरुवार की शाम दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जबकि इलाज के दौरान शुक्रवार को 40 वर्षीय सुरेंद्र यादव की मौत हो गयी। मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतक का अंतिम संस्कार अजनिया गांव में पंडा नदी के तट पर किया गया। खबर के अनुसार चेचरिया निवासी बैकुंठ यादव एवं अजनिया निवासी सुरेंद्र यादव के बीच पिछले 20 वर्षों से भूमिविवाद चल रहा था। गुरुवार की देर शाम सुरेंद्र यादव विवादित भूमि की पेड़…